Hindi News: मुंबई। किसी भी अन्य पति की तरह, अभिषेक बच्चन भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय की तारीफ करने में पीछे नहीं रहते। यह तो सबको मालूम है कि अपनी प्यारी बेटी आराध्या का पूरा ख्याल ऐश्वर्या रख रही हैं लेकिन यह पूछने पर कि ऐसा कुछ खास है जिसे पापा अभिषेक अपनी बेटी को सिखाना चाहते हैं, तो अभिषेक का जवाब यही था, नहीं यार। उसकी मम्मी इसमें सबसे बढि़या है। मुझे कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। वह सुपरमॉम हैं।
ऐश्वर्या के सेल्युलाइड पर लौटने की खबर की अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या वे अपनी पत्नी को पर्दे पर देखना मिस कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, मैं उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में प्यार करता हूं। मैं खुद उनके काम का बहुत बड़ा फैन हूं और निश्चित रूप से उन्हें फिर पर्दे पर देखना चाहूंगा। लेकिन उन्हें इस बात की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए कि वह जिस तरह की फिल्म करना चाहें, उनका चयन कर पाएं। उनकी चयन प्रक्त्रिया हमेशा सही रही हैं और मुझे यकीन हैं कि वह जानती है कि सही समय और सही फिल्म कब आएगी।
Source- Entertainment News
No comments:
Post a Comment