Showing posts with label Akhilesh Yadav. Show all posts
Showing posts with label Akhilesh Yadav. Show all posts

Kanpur's SSP collide with bjp workers



Hindi Newsलखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नौ रत्‍‌नों में शामिल कानपुर के एसएसपी यशस्वी यादव ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर शिक्षक पार्क नवीन मार्केट में आयोजित हवन-पूजन के कार्यक्रम से लौटते भाजपाइयों से तीखी झड़प की और उनसे उलझ गए। बवाल तब हुआ, जब एसएसपी ने भाजपा पार्षद की कार की चाबी निकाल ली। पार्षद को एसएसपी की देख लेने की धमकी के बाद काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। जब मामला बढ़ा तो एसएसपी चले गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस मामले की शिकायत शासन से करने की बात कही है।,
शिक्षक पार्क में जुटे भाजपा कार्यकर्ता हवन-पूजन कर रहे थे। उन्होंने गाड़ियां पार्क के बाहर खड़ी की थीं। कार्यक्रम समाप्त होने पर भाजपा पार्षद रमापति झुनझुनवाला बाहर आकर कार में पूर्व पार्षद विकास जायसवाल और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठे ही थे, इतने में एसएसपी यशस्वी यादव सामान्य वेश में पहुंच गए। उन्होंने रमापति की कार की चाबी निकाल ली तो सिपाहियों ने अन्य वाहनों की चाबियां छीन लीं। चाबी मांगी गई तो एसएसपी ने देने से मना करते हुए कहा कि सड़क पर कार किसके आदेश पर खड़ी की। बस इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई।
एसएसपी ने विकास जायसवाल को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इस पर कार्यकर्ताओं ने हाथ पकड़ लिया। इसके बाद एसएसपी और विकास के बीच गुत्थमगुत्था होने लगी। एसएसपी ने जब विकास को कार पर लादने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को धक्का दे दिया। इसी बीच, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गुड्डी शर्मा और महिला कार्यकर्ता एसएसपी और उनकी गाड़ी को घेर कर लेट गई। महिला कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से विकास को छुड़ा कर भाजपा कार्यालय में भेज दिया। धक्कामुक्की में गुड्डी शर्मा की अंगूठी और परिणिता द्विवेदी की चेन गिर गई। मौके की नजाकत को भांपते हुए एसएसपी वहां से निकल लिए।
एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि भाजपा के लोग गाड़ी सड़क के बीच में खड़ा कर दबाव बनाते हैं। भाजपाइयों ने आचरण में सुधार न किया तो कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि इस मामले में प्रमुख सचिव (गृह) से बात की जाएगी। यह कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है कि भाजपा का झंडा लगी गाड़ी से चाबी निकाली जाए और सपा की गाड़ियों को छोड़ दिया जाए।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक कलराज मिश्र ने कहा कि एडीजी कानून व्यवस्था और डीआईजी से बात की है। प्रथम दृष्टया लगता है कि माहौल को बिगाड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जानबूझकर छेड़ने की कोशिश की गई। यह हरकत ठीक नहीं है। दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।'
भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि एसएसपी ने सिविल ड्रेस में पहुंच कर महिलाओं से जो दु‌र्व्यवहार किया वह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बेवजह उत्पीड़न हुआ तो प्रदेश भाजपा कानपुर में डेरा जमा लेगी।
पूर्व पार्षद विकास जायसवाल ने कहा कि चाबी वापस मांगने पर एसएसपी ने गिरेबां पकड़ ली, बिना वर्दी पहुंचे एसएसपी की इस हरकत का विरोध करने पर पुलिसकर्मी जबरन उठा कर ले जाने लगे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने बचाया।
Source- News in Hindi

Modi is seen only on TV and in Gujarat: Mulayam Singh Yadav


Mainpuri Vikas rally

Hindi News: मैनपुरी, [परवेज अहमद]। सपा के गढ़ मैनपुरी में बृहस्पतिवार को मुलायम सिंह यादव ने विकास के मामले में गुजरात की तारीफ की। कहा, यूपी को किसी कीमत पर गुजरात नहीं बनने दिया जाएगा, लेकिन गुजरात की तर्ज पर विकास किया जाएगा उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी सिर्फ गुजरात और टीवी पर दिखते हैं, ..और कहीं नहीं। जनसभा में उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछड़ों के समग्र वोट उनके निशाने पर हैं और वह उन्हीं को आधार बनाकर विरोधियों से दो-दो हाथ करेंगे। मुलायम बसपा पर भी सीधे हमलावर हुए और पार्टी प्रमुख की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मायावती गरीबों, पिछड़ों और दलितों की हिमायती होने का दावा करती हैं लेकिन रहती बड़ों के साथ हैं। पार्टी के नेता तो मिश्रा-सतीश मिश्रा हैं। जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
पिछड़ों की लड़ाई
मुलायम ने कहा कि पिछली सपा सरकार ने 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों जैसे अधिकार देने का प्रस्ताव पास किया था, जिसे बसपा ने निरस्त कर दिया था। नरेंद्र मोदी आरोप लगा रहे हैं कि सपा पिछड़ी जातियों को गोलबंद कर रही है, मगर हम इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। अति पिछड़े वर्ग की इन जातियों को हम हक दिलाकर रहेंगे। सपा ने ही प्रजापति, कुशवाहा जैसी जातियों को राज्य मंत्रिमंडल में स्थान दिया है। किसी भी सरकार ने इनकी तरक्की पर ध्यान नहीं दिया।
दंगाइयों पर सख्ती
मुलायम ने कहा कि राज्य सरकार को समझना चाहिए कि दंगे सख्ती से नियंत्रित होते हैं। याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में सांप्रदायिक शक्तियों ने अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने का प्रयास किया था, तब उन्होंने जो सख्ती दिखाई थी, इस समय वैसी ही सख्ती की जरूरत है।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Rahul Gandhi attack on Akhilesh in Aligarh Rally


Rahul Gandhi

राहुल ने अखिलेश को कोसा, अपनी पीठ जमकर थपथपाई -

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अलीगढ़ की रैली में उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी पर एक तरफ जमकर निशाना साधा तो दूसरी तरफ अपनी पीठ भी खूब थपथपाई। राहुल ने कहा, 'अखिलेश यादव ने वादे किए, लेकिन पूरे नहीं किए।' दूसरी तरफ उन्होंने भूमि अधिग्रहण और भोजन गारंटी बिल के लिए अपनी पार्टी की पीठ थपथपाई।
हैरत की बात ये कि 14 मिनट के चुनावी भाषण में न मोदी का नाम उनकी जुबां पर आया, न भाजपा का। वे किसानों, अल्पसंख्यकों और युवाओं को यह भरोसा दिलाने की कोशिश करते रहे कि सिर्फ कांग्रेस ही उनका भला कर सकती है। राहुल ने कहा, भूमि अधिग्रहण बिल में विपक्ष ने अड़ंगा डालने की कोशिश की, लेकिन उनकी सरकार ने आखिरकार इस बिल को पास कराकर ही दम लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अलीगढ़ के किसानों को भूमि अधिग्रहण बिल से जितना फायदा होगा, उतना देश में कहीं नहीं होगा। यह बात अलग है कि उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई।
राहुल के भाषण के बीच माइक भी गड़बड़ हुआ तो उन्होंने माइक ठीक करने की गुजारिश की। वे बकवास अध्यादेश वाले किस्से का जिक्र करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा, 'गुजरात में एक पत्रकार ने मुझसे पूछा कि आपने अध्यादेश वाली बात सही समय पर नहीं कहा। मैंने पूछा कि मैंने सच कहा था या नहीं? पत्रकार ने कहा-हां।' राहुल ने कहा कि सच बोलने का भी कोई समय होता है?
Source- News in Hindi
Related-