Showing posts with label comedy nights with kapil. Show all posts
Showing posts with label comedy nights with kapil. Show all posts

Few serials has changed the face of TV shows

साल 2013..इन टीवी सीरियलों ने तोड़ दिए टीआरपी के सारे रिकॉर्ड

          मुंबई। साल 2013 जैसे बड़े पर्दे के लिए शानदार रहा, उसी तरह से ये साल छोटे पर्दे के कलाकारों से भी सजा रहा। इस साल कई टीवी सीरियलों ने अपने रंगारंग अंदाज से धमाका मचाया, तो कुछ रियलिटी शोज ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कुछ फिक्शन सीरियलों ने सास बहू के सीरियलों की परिभाषा ही बदल दी। लोगों को एक नया टेस्ट दिया। सिनेमा की दुनिया जितनी हसीन है टीवी की दुनिया उतनी ही रियल है। जैसे प्यार-दोस्ती, परिवार और रिश्तों पर आधारित सीरियलों ने इस साल धूम मचाई, ठीक वैसे ही नॉन फिक्शन यानी रियलिटी शोज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोला। इन सीरियलों ने कलाकारों को सफलता के एक नए आवाम पर पहुंचाया दिया।
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल: इस शो ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को कहां से कहां पहुंचाया दिया है। वैसे तो बहुत सारे कॉमेडी सीरियल आए लेकिन इस शो ने सबको पीछे छोड़ दिया। कपिल की कॉमेडी और सितारों के जलवों से शो की शाम सजती है। शो के दौरान दर्शक हंसी के खूब ठहाके लगाते हैं। कम वक्त में शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शो के हर एपिसोड में सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए यहां आते हैं।
दीया और बाती हम: साल 2011 में शुरू हुए टीवी सीरियल दिया और बाती हम ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दो साल में ये सीरियल सफलता की कई सीढि़यां चढ़ा। सीरियल की 'संध्या' लाखों लड़कियों की प्रेरणा बनीं, जिसने अपने करियर को दाव पर लगाया लेकिन कभी उससे समझौता नहीं किया। हमेशा अपने दिल में उम्मीद की एक लौ जलाकर रखी, जिसने वक्त के सांचे में खुद को ढाला और त्याग से एक नए रिश्ते की शुरुआत की। संध्या और सूरज के प्यार का मिशाल तो आज सब देते हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: साल 2008 में सब टीवी पर शुरू होने वाले इस कॉमेडी सीरियल ने लाखों का दिल जित लिया। पांच साल से ये सीरियल अपनी छोटी-छोटी हंसी की कहानियों के साथ लाखों दर्शकों को हंसाता आ रहा है। तारक मेहता की कहानी और जेठा लाल की हंसी के तड़के ने सीरियल को सुपरहिट बना दिया। जया की हंसी और टप्पू सेना के कारनामों ने इस सीरियल में चार चांद लगा दिए।
महाभारत: सिंहासन पर बैठे हस्तिनापुर नरेश धृतराष्ट्र, समय का घूमता चक्र और लक्ष्य पर निशाना साधता धनुर्धर, कुछ ऐसा ही नजारा है सीरियल महाभारत का। 16 सितंबर से सबके टीवी स्क्रीन पर दिखाई देने वाले सीरियल महाभारत ने टीवी रेटिंग के पिछले तीन साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। युवाओं में इस सीरियल को लेकर काफी जोश है। दूरदर्शन पर आने वाले बी आर चोपड़ा के पुराने महाभारत ने लोगों के दिल और दिमाग पर एक गहरी छाप छोड़ी थी।
महाराणा प्रताप: सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के लोकप्रिय धारावाहिक भारत का वीर पुत्र..महाराणा प्रताप को साल 2013 के बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉ‌र्ड्स में बेस्ट फिक्शन सीरियल का खिताब हासिल हुआ है। महाराणा प्रताप शुरुआत से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा है। इसमें राणा प्रताप का राजकुमार से लेकर महान योद्धा तक का सफर दिखाया गया है। इस कार्यक्रम में युवा फैजल खान मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ शक्ति आनंद, आश्का गोराडिया, राजश्री ठाकुर और दिव्यलक्ष्मी जैसे प्रतिभावान कलाकार हैं।
24: इस शो ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अनिल कपूर के इस शो को शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन सास बहू की कहानियों से हटकर अगर दर्शकों को कोई फ्लेवर मिलता है तो वे उन्हें जरूर अच्छा लगेगा। एडवेंचर और मिस्ट्री से भरे इस शो ने युवाओं को खूब आकर्षित किया
बिग बॉस: कलर्स चैनल पर आने वाले रियलिटी शो बिग बॉस तीन महीनों में लोगों के घरों तक पहुंच गया। शो में रोजाना होने वाले ड्रामे, प्रतियोगियों के झगड़ों में दर्शकों को खूब दिलचस्पी होती है। शो भले ही कुछ महीनों के लिए आता है, लेकिन इतने से समय में दर्शकों का पूरा ध्यान आकर्षित करने सक्षम रहता है। बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ गया है और दर्शकों की धड़कने तेज हो रही हैं।
कॉफी विद करण: करण जौहर के इस टॉक शो में सितारे अपने निजी जीवन पर बातचीत करते हैं। अपने फेवरेट स्टार के बारे में कौन नहीं जानना चाहेगा। उनकी पसंद, ना पसंद उनके निजी जीवन से जुड़ी बातें। इस शो में करण उन्हीं पहलुओं पर नजर डालते हैं। ऐसे में शो की टीआरपी बढ़ना जायज है। इस साल इसका सीजन चार शुरू हुआ है, लेकिन शो के बाकी सीजन ने भी लोकप्रियता की सारी हदें पार कर दी थी, लेकिन इस सीजन की बात ही कुछ और है।
सीआईडी: 5 सालों से टीवी पर क्राइम सीरियल के नाम से मशहूर सीआईडी ने फिक्शन सीरियल की परिभाषा ही बदल दी। सोनी पर आने वाले इस सीरियल ने बच्चे, बूढ़े और युवा हर वर्ग का दिल जिता है। शिवाजी और दया के अलग अंदाज। हर दिन किसी न किसी उलझी मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश। रहस्य और रोमांच से भरे इस सीरियल ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
नच बलिए: डांस शोज के मामले में नच बलिए का कोई मुकबला नहीं है। एक तो डांस शो ऊपर से इसमें टीवी के मशहूर कलाकारों के जलवे शो में चार चांद लगा देते हैं। शिल्पा शेंट्टी बतौर जज खूब मस्ती करती हैं। टीवी की मशहूर जोड़ियां अपनी रियल लाइफ जोड़ियों के साथ मंच पर धूम मचाती हैं। पिछले कई साल से नच बलिए डांस रियलिटी शो के तौर पर मशहूर है। इस साल भी इस शो ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।

Sunil Grover ready to take on Kapil Sharma

अब होगा कॉमेडी का महामुकाबला, कपिल को टक्कर देंगे गुत्थी
Hindi Newsमुंबई। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से दर्शकों का दिल जीतने वाले कपिल शर्मा के लिए आगे ही राह आसान नहीं रहने वाली। बहुत जल्दी उन्हें गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर से मुकाबला करना पड़ेगा, जो थोड़े दिन पहले तक कॉमेडी नाइट्स में उनका साथ निभाते थे। खबर है कि गुत्थी अपना शो स्टार प्लस पर लेकर आ रहे हैं और गुत्थी के शो का प्रसारण ठीक उसी वक्त होगा, जब कलर्स चैनल पर कपिल का शो आता है।
सूत्रों ने बताया कि सुनील ग्रोवर और स्टार प्लस की बात अंतिम स्टेज में हैं और अब शो के फॉर्मेट पर तेजी से काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि जितना पैसा कॉमेडी नाइट्स से कपिल शर्मा कमाते हैं, सुनील ग्रोवर को स्टार प्लस उसके मुकाबले ज्यादा पैसा देगा। सब जानते हैं कि पैसों के चलते ही गुत्थी कॉमेडी नाइट्स से अलग हुए थे। हालांकि अभी तक स्टार प्लस की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वे सुनील ग्रोवर का शो बना रहे हैं या उनसे संपर्क में हैं।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सुनील ग्रोवर इस शो में गुत्थी के किरदार में ही नजर आएंगे या किसी और रूप में। कलर्स चैनल की कंपनी वायाकॉम पहले ही यह साफ कर चुकी है कि वह गुत्थी के नाम का इस्तेमाल किसी को नहीं करने देगी। हालांकि सुनील ग्रोवर के वकील इस कोशिश में लगे हुए हैं कि उन्हें गुत्थी नाम का इस्तेमाल करने की इजाजत मिल जाए।
खैर, जब कपिल और सुनील ग्रोवर का शो एक साथ दो प्रतिद्वंद्वी चैनलों पर टेलीकास्ट होगा, तो साफ हो जाएगा कि किसकी कॉमेडी में कितना दम है।

Gutthi ignores viacom's notice

गुत्थी ने वायाकॉम को दिखाया ठेंगा, ऐसे ही हंसाती रहेंगी


Hindi Newsमुंबई। कॉमेडी नाइट्स की गुत्थी शो से चली गईं हैं, लेकिन वे अपने इस किरदार को भूल नहीं पाईं हैं। इस बात में कोई शक नहीं है, तभी तो वे वायाकॉम 18 की ओर से गुत्थी के किरदार के कॉपीराइट पर जारी नोटिस को भी नजरअंदाज कर हाल ही में हुए एक शो में गुत्थी बनकर आईं।
सूत्रों ने बताया कि हाल ही में किसी शो के दौरान सुनील ग्रोवर गुत्थी बनकर आए और लोगों को खूब हंसाया। उस शो में बाबा रामदेव भी उपस्थित थें। इसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि सुनील ग्रोवर ने वायाकॉम के उस नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने पहले भी अपने फैंस को कहा था कि वे आगे भी गुत्थी बनकर ही लोगों को हंसाएंगे।
गौरतलब है कि गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर के शो को अलविदा कहने के बाद वायाकॉम ने इस किरदार के कॉपीराइट को लेकर एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में कहा था कि जो भी इस किरदार को किसी और शो में कॉपी करने की कोशिश करेगा उसपर कार्रवाई होगी। यही नहीं जो भी शो के फॉरमेट को भी अनुकरण करने का सोचेगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वायाकॉम ने ये नोटिस तब जारी किया जब गुत्थी को दूसरे चैनल से शो करने के लिए ऑफर आने लगे।

Sunil Grover to play the role of Kunwari

Gutthi
गुत्थी बनेगी 'कुंवारी', कपिल से अलग होने की वजह भी बताई


Hindi Newsमुंबई। कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के गुत्थी फेम सुनील ग्रोवर जल्द ही एक नए किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सुनील डांस रियलटी शो 'बूगी-वूगी' में कुंवारी के किरदार में नजर आएंगे। सुनील ने कॉमेडी नाइट्स से अलग होने की असल वजह का खुलासा भी किया है।
पहले आपको सुनील के नए किरदार के बारे में बताते हैं। सूत्रों का कहना है कि सुनील ग्रोवर बूगी-वूगी के सिर्फ एक ही एपिसोड में कुंवारी के रोल में नजर आएंगे और अपने तीनों खास डांस स्टेप आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और सीजनल का जलवा दिखाएंगे।
दूसरी तरफ गुत्थी ने अभी यह तो नहीं बताया कि वे अपना नया शो कब से शुरू कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह जरूर स्वीकार कर लिया कि वे कॉमेडी नाइट्स से अलग पैसों के चलते ही हुए हैं।
दरअसल एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में गुत्थी और बाबा रामदेव का आमना-सामना हुआ तो रामदेव ने उनसे पूछा, 'मैंने सुना है कि आप कम पैसे मिलने की वजह से कॉमेडी नाइट्स से अलग हुए।' पहले तो सुनील ने इस सवाल पर रामदेव को टाल दिया। लेकिन बाबा रामदेव के बार-बार पूछने और यह कहने पर कि उन्हें और ज्यादा कमाना चाहिए, सुनील बोल ही पड़े, 'और ज्यादा मिले इसलिए छोड़ा।' खैर, गुत्थी के चाहनेवाले तो यही दुआ करेंगे कि वे जल्द से जल्द अपना नया शो शुरू करें और लोगों को हंसाने के साथ जमकर पैसा भी कमाएं।
Related- 

Kapil is in love with Preeti simoes

Kapil sharma
ये है कपिल की ड्रीमगर्ल, अगले साल इनसे शादी करेंगे कॉमेडी किंग!
Hindi Newsमुंबई। टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से लोकप्रिय होकर सबके दिलों पर छाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी किसी से प्यार है। कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी कि उन्हें अपनी कॉलेज की दोस्त गिनी चतरथ से प्यार है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने आखिरकार उनका हाल ए दिल बयां कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि गिनी उनका अतीत थीं, वे उन्हें कॉलेज के दिनों में चाहते थे, लेकिन अब उनका दिल प्रीति सिमोज पर आ गया है। चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक डोरी में बंधने वाले हैं। प्रीति कॉमेडी नाइट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।
बताया जाता है कि दोनों इस शो के दौरान काफी करीब आए और एक दूसरे को वक्त देने लगे। ऐसे में दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने मिलकर ही कॉमेडी नाइट्स जैसे शो की रचना की।
कुछ दिनों पहले प्रीति के साथ कपिल की डेटिंग की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि वे दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।
Enhanced by Zemanta

Big Boss stretches out his helping hand to kapil for his next shoot

News in Hindiकिंग खान' के बाद अब 'बिग बॉस' कपिल की मदद को आए आगे


Kapil sharma
'किंग खान' के बाद अब 'बिग बॉस' कपिल की मदद को आए आगे




 मुंबई। कुछ भी हो जाए, काम और वक्त किसी के लिए रुकता नहीं है। जी हां ऐसा ही कुछ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के प्रोड्यूसर कपिल शर्मा के साथ हुआ है। हाल ही में हुए हादसे के बावजूद उन्हें अपना शो जारी रखना पड़ा। हालांकि उन्हें इस दर्द से उबरने में पहले बॉलीवुड ने अपनी मदद का हाथ बढ़ाया और अब रियलिटी शो 'बिग बॉस' कपिल के दर्द को बांटने के लिए आगे आया है।
चर्चा है कि कपिल को शो करने के लिए बिग बॉस ने अपना लोनावला वाला घर दिया है। कपिल के सेट पर आग लगने के बाद ये उनका पहला शो होगा। इस बार शो में अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बॉस' का प्रमोशन करने आ रहे हैं। उनका साथ देंगी कंगना रनौत। कपिल शर्मा ने ट्वीट किया है कि 'आप सब कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का सेट मिस कर रहे होंगे, चलिए आज रात मिलते हैं अक्षय कुमार और कंगना रनौत के साथ रात 10 बजे।'
गौरतलब है कि इससे पहले कपिल ने इस शो में कई बड़े स्टार्स के साथ कॉमेडी की है। हाल ही में मुंबई की फिल्म सिटी में स्थित कपिल के सेट पर आग लग गई थी, जिसमें पूरा सेट जलकर खाक हो गया था। कपिल को करीब 20 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिस दर्द से कपिल अब तक उबर नहीं पाए हैं
Source- News in Hindi
Related-