Showing posts with label Sports News. Show all posts
Showing posts with label Sports News. Show all posts

India to be tested in Durban test now



Hindi News:डरबन। वनडे सीरीज में 2-0 की करारी हार और फिर जोहानिसबर्ग टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मैच को ड्रॉ की तरफ ढकेलने पर मजबूर होने के बाद, अब बारी है डरबन में होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे की आखिरी जंग की। गुरुवार को डरबन के किंग्समीड में टेस्ट क्रिकेट की ये दो सर्वोच्च टीमें एक बार फिर भिड़ेंगी। मेजबान टीम ने अब तक काफी कुछ हासिल किए हैं भारत के इस दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर, लेकिन सवाल ये है कि क्या भारत दक्षिण अफ्रीका से खाली हाथ लौटेगी या उसके हाथ कुछ लगेगा?
जोहानिसबर्ग टेस्ट में एक तरफ जहां भारतीय बल्लेबाजों ने टीम को मजबूती दी है, वहीं, दौरे पर पहली बार भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया और उस नींव को और मजबूत किया। हालांकि पहले टेस्ट में जीत के करीब दिख रही टीम इंडिया को आखिरी डेढ़ दिन में डु प्लेसिस और एबी डिविलियर्स की एतिहासिक 205 रनों की साझेदारी के कारण बैकफुट पर जाना पड़ा। अंत में जीत दक्षिण अफ्रीका के करीब थी लेकिन उस दौरान भारत की शानदार फील्डिंग, गेंदबाजों के नियंत्रण और धौनी के संयम ने दक्षिण अफ्रीका को मात्र 8 रन से जीत से दूर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने से चूक गई।
अब मुकाबला है एक ऐसी पिच पर जहां भारतीय टीम ने हाल ही में वनडे सीरीज में मेजबान टीम के खिलाफ 134 रनों की करारी हार झेली है। ये वही पिच है जहां वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीकी सलामी जोड़ी के दोनों बल्लेबाजों क्विंटन डी कॉक और हाशिम अमला ने शतक जड़े थे, और उसके बाद उनके गेंदबाजों ने टीम इंडिया को महज 35.1 ओवर में 146 रन के अंदर समेट भी डाला। फिलहाल भारत के लिए दूसरे टेस्ट में सबसे सकारात्मक पहलु होगा दक्षिण अफ्रीकी टीम में मोर्ने मॉर्कल का ना होना। गौरतलब है कि मॉर्कल को पहले टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते समय पैर में चोट लगी थी जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सीरीज से दूर रखने का फैसला लिया। मॉर्कल के कहर के बिना दक्षिण अफ्रीका कमजोर जरूर नजर आएगी लेकिन फिर भी कैलिस की गेंदबाजी लय में लौट चुकी है और फिलेंडर व डेल स्टेन भी लगातार हुंकार भर रहे हैं।

South Africa beat India 141 runs in 1st ODI



Top Hindi News: नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। दक्षिण अफ्रीकी दौर पर पहुंची भारतीय टीम के लिए दौरा कितना कठिन होने वाला है यह जोहानिसबर्ग में खेले गए पहले वनडे मैच से ही साफ हो गया। बृहस्पतिवार को वांडरर्स मैदान पर मेजबान टीम ने भारतीय टीम को हर विभाग में पछाड़ते हुए 141 रन से धमाकेदार जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की दुर्गति करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 358 रन कूट डाले। पिछले कुछ महीनों से घरेलू मैदान पर 300-350 रन के लक्ष्य को बौना साबित करते आ रहे भारतीय बल्लेबाज डेल स्टेन, मोर्नी मोर्केल और रेयान मैक्लारेन की सनसनाती गेंदों के सामने सहमे हुए नजर आए और कुल 41 ओवर में टीम 217 रन पर ही सिमट गई। केवल कप्तान धौनी ही कुछ बल्लेबाजी कर पाए। उन्होंने 65 रन बनाए। इस मैदान पर भारत की करारी हार का इतिहास पुराना है। इससे पहले 2003 विश्व कप फाइनल में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने 359 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत ने वह मुकाबला 125 रन से गंवाया था।
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 135 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा हाशिम अमला ने भी 65 रन का योगदान दिया। आखिरी 10 ओवरों में कप्तान एबी डिविलियर्स और जेपी डुमिनी ने कोहराम मचाते हुए कुल 135 रन बटोरे। दोनों ने आखिरी पांच ओवर में 84 रन बनाए। डिविलियर्स 77 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डुमिनी 59 रन पर नाबाद लौटे। भारतीय गेंदबाजों में मुहम्मद शमी थोड़े सफल रहे और 68 रन के एवज में उन्होंने तीन विकेट लिए। आइपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में धौनी की अगुआई में खेलने वाले हरियाणा के मोहित शर्मा सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने दस ओवर में 82 रन लुटवाए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। धौनी ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और शमी और अश्विन को छोड़कर सभी ने सात के ऊपर की औसत से रन दिए।
टॉस हार कर बल्लेबाजी को उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को अमला और डिकॉक ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। भारतीय कप्तान ने शुरुआती ओवरों में मोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को मोर्चे पर लगाया, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को कोई परेशानी नहीं हुई। दोनों बल्लेबाजों ने 50 रनों की साझेदारी 9वें ओवर में ही पूरी कर ली। 10वें ओवर में धौनी ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए शमी को गेंद सौंपी और उन्होंने यह ओवर मेडन निकाला, लेकिन इसका कोई फर्क दोनों बल्लेबाजों पर नहीं हुआ। अमला और डिकॉक ने 22वें ओवर में अपनी टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा दिया।
अनुभवी अमला वनडे करियर का 23वां अर्धशतक पूरा करने के बाद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। शमी को जल्द ही दूसरी सफलता मिली जब जडेजा ने उनकी गेंद पर जैक कैलिस (10) का कैच लपका। लेकिन दूसरे छोर पर जमे डिकॉक का तोड़ नहीं मिलने पर धौनी ने गेंद विराट कोहली को थमाई और उन्होंने पांचवीं गेंद पर डिकॉक को खुद कैच आउट करके टीम को बड़ी राहत दिलाई। डिकॉक ने अपनी पारी में 18 चौके और तीन छक्के उड़ाए।
स्कोर बोर्ड: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत
टॉस : भारत (क्षेत्ररक्षण)
परिणाम : दक्षिण अफ्रीका 141 रन से विजयी
दक्षिण अफ्रीका : 358/4 (50 ओवर)
रन, गेंद, चौके, छक्के
हाशिम अमला बो. शमी 65, 88, 05, 01
क्विंटन डिकॉक का. एंड बो. कोहली 135, 121ं, 18, 03
जैक कैलिस का. जडेजा बो. शमी 10, 14, 02, 00
एबी डिविलियर्स बो. शमी 77, 47, 06, 04
जेमी डुमिनी नाबाद 59, 29, 02, 05
डेविड मिलर नाबाद 05, 02, 01, 00
अतिरिक्त : (लेबा-2, वा-4, नोबा-1) 07 रन
कुल : 50 ओवर में चार विकेट पर 358 रन
विकेट पतन : 1-152 (अमला, 29.3), 2-172 (कैलिस, 32.5), 3-247 (डिकॉक, 41.5), 4-352 (डिविलियर्स, 49.3)
गेंदबाजी :
मोहित शर्मा 10-0-82-0
भुवनेश्वर कुमार 9-0-68-0
मुहम्मद शमी 10-1-68-3
आर अश्विन 10-0-58-0
रवींद्र जडेजा 8-0-58-0
सुरेश रैना 1-0-7-0
विराट कोहली 2-0-15-1
----------------
भारत : 217/10 (41 ओवर)
रोहित शर्मा रन आउट (मिलर) 18, 43, 02, 00
शिखर धवन का. डिकॉक बो. मोर्केल 12, 13, 03, 00
विराट कोहली का. कैलिस बो. मैक्लारेन 31, 35, 05, 00
युवराज सिंह बो. मैक्लारेन 00, 02, 00, 00
सुरेश रैना रन आउट (स्टेन) 14, 20, 02, 00
एमएस धौनी बो. स्टेन 65, 71, 08, 01
रवींद्र जडेजा बो. कैलिस 29, 30, 06, 00
आर अश्विन का. डिकॉड बो. मैक्लारेन 19, 19, 04, 00
भुवनेश्वर कुमार का. कैलिस बो. स्टेन 00, 04, 00, 00
मोहित शर्मा नाबाद 00, 05, 00, 00
मुहम्मद शमी का. एंड बो. स्टेन 00, 04, 00, 00
अतिरिक्त : (बा-4, लेबा-1, वा-24) 29 रन
कुल : 41 ओवर में 217 रन, सभी आउट
विकेट पतन : 1-14 (धवन, 5.1), 2-60 (कोहली, 14.4), 3-60 (युवराज, 14.6), 4-65 (रोहित, 15.4), 5-108 (रैना, 22.3), 6-158 (जडेजा, 29.5), 7-183 (अश्विन, 34.4), 8-190 (भुवनेश्वर, 36.2), 9-217 (धौनी, 40.2)
गेंदबाजी :
डेल स्टेन 8-3-25-3
लोनवाबो सोतसोबे 9-0-52-0
मोर्नी मोर्केल 8-1-29-1
रेयान मैक्लारेन 8-0-49-3
वेन पर्नेल 5-0-37-0
जैक कैलिस 3-0-20-1
*****

Source- Cricket News in Hindi 

Indian batting faces tough pace test in South Africa


India vs South Africa 2013

Top Hindi News: जोहानिसबर्ग। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने बुधवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीकी हालात में गति और उछाल से तालमेल बिठाना उनकी युवा टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी। धौनी ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेस में कहा, 'यदि आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं तो यह बड़ी चुनौती बन जाती है। इसके पीछे वजह यह है कि भारत में सर्वश्रेष्ठ विकेट पर भी आपको इस तरह की तेजी और उछाल नहीं मिलती। इसलिए जिन खिलाड़ियों ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया हैं, उनके लिए यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है।'
धौनी ने कहा, 'हमारे पास कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले कुछ सत्र से खेल रहे हैं और उन्होंने दुनिया भर में अच्छा प्रदर्शन किया है। जब आप उसी मैदान पर खेलते हैं तो आपको पता होता है कि परिस्थितियां कैसी होंगी और इससे फायदा मिलता है। आखिर में अनुभव मायने रखता है। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के बीच संघर्ष देखने को मिलेगा।'
भारतीय गेंदबाजी को दक्षिण अफ्रीका की तुलना में कमजोर माना जा रहा है, लेकिन धौनी ने कहा, 'महत्वपूर्ण यह है कि आप परिस्थितियों का कैसा फायदा उठाते हैं। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आपके पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जब मैदान पर ओस होती है या विकेट बिल्कुल सपाट होती है तो हमें सचमुच में संघर्ष करना पड़ता है। यह ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन अगर उन्हें मदद मिलती है तो तेज गेंदबाज हो या स्पिनर, उन्होंने इसका फायदा उठाया है और अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए उन्होंने जो किया उससे हम खुश हैं।'
Related-