Showing posts with label bollywood celebrites. Show all posts
Showing posts with label bollywood celebrites. Show all posts

People in rage, Andy's evicton is the most dramatic one ever

बिग बॉस: ट्विटर पर बोले लोग, एंडी का एलिमिनेशन सबसे 'ड्रमैटिक'
 मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले को महज तीन ही दिन बाकी रह गए हैं। प्रतियोगियों के साथ-साथ दर्शकों की धड़कने भी बढ़ती जा रही हैं। इस बीच, बिग बॉस ने संग्राम सिंह को पहला फाइनलिस्ट करार दिया, तो दूसरी ओर शो के तगड़े दावेदार वीजे एंडी घर से बाहर हो गए। एंडी का घर से जाना दर्शकों के लिए सदमे भरा था। एंडी के फैंस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एंडी के एलिमिनेशन को 'ड्रमैटिक' करार दिया है।
घर से निकलते ही एंडी ने कहा कि वे तहे दिल से चाहते हैं कि तनीषा ही बिग बॉस बने। जी हां एंडी ने कहा कि तनीषा सबसे समझदार और मेहनती प्रतियोगी हैं। उन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अब तक ये खेल खेला है। एंडी कहते हैं कि आज उन्हें दर्शकों का जितना भी प्यार मिला है, वह सलमान खान की वजह से मिला है। सलमान उनके लिए एक एंजेल की तरह हैं,जिन्होंने एंडी को उस वक्त संभाला जब वे घर में बिल्कुल कमजोर पड़ गए थे।
एंडी के मुताबिक वे जब भी टूटे हैं सल्लू ने उन्हें हिम्मत और हौसला दिया है। अगर सलमान ने उन्हें प्रेरित नहीं किया होता तो एंडी इतने दिनों तक घर में रह नहीं पाते। एंडी ने कहा कि वे खुश किस्मत हैं कि उन्हें टॉप फाइव में आने का मौका मिला।
गौरतलब है कि एंडी का घर से चले जाना दर्शकों के लिए झटके जैसा है। एंडी जिस तरह से अब तक खेल रहे थे, लग रहा था वे ग्रैंड फिनाले तक जरूर पहुंच जाएंगे, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो सका।
एंडी पर कुछ ट्वीट्स :
-सुकृति लिखती हैं कि बिग बॉस सीजन सात में एंडी का बाहर जाना सबसे ड्रमैटिक था। इससे पहले किसी भी सीजन में ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
-दीपिका लिखती हैं कि भले ही एंडी शो से बाहर हो गए हैं, लेकिन वे ही शो के असली विजेता हैं क्योंकि उन्होंने सबका दिल जीत लिया है।
-कमल पंडित लिखते हैं कि एंडी को रनर अप बनना ही चाहिए थे, अगर वे नहीं बन पाए तो तनीषा और एजाज को बनना चाहिए।

B Town celebrities children will be special audience of 3D mahabharat

स्टार नहीं, उनके बच्चे होंगे खास दर्शक
Hindi Newsमुंबई। निर्माताओं ने एनिमेटेड फिल्म महाभारत की स्पेशल स्क्रीनिंग स्टार किड्स के लिए रखी है। इस महीने महाभारत के एनिमेटेड वर्जन की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। इस वर्जन में जाने-माने बॉलीवुड एक्टर्स ने अपनी आवाज दी है और निर्माता उनके बच्चों और इंडस्ट्री के अन्य स्टार किड्स को आमंत्रित करना चाहते हैं।
इसमें आराध्या बच्चन, न्यासा व युग देवगन, रिदान व रेहान रोशन व अन्य सितारा बच्चे भी शामिल हैं। यह स्क्रीनिंग एक सबअर्बन मल्टीप्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि निर्माता स्क्रीनिंग में आमंत्रित करने वाले स्टार किड्स की सूची बना रहे हैं। टीम को लगता है कि बच्चों को इस महाकाव्य के बारे में जानकारी दी जाए और जैसे कि कई जाने-माने एक्टर्स ने इसमें अपनी आवाज दी है, यह उन्हें कनेक्ट करने में मदद करेगी। वे एनिमेशन फिल्म को लेकर इस बच्चों की प्रतिक्रिया जानने को उत्सुक हैं।
प्रोड्यूसर जयंतीलाल गढ़ा ने बताया यह फिल्म पेरेंट्स के लिए है ताकि वे बच्चों को भी इसे दिखाएं और यही सोचकर इसकी स्क्रीनिंग रखी गई है।