Showing posts with label box office. Show all posts
Showing posts with label box office. Show all posts

Dhoom 3 has set a worldwide benchmark

इन फिल्मों को पीछे छोड़ धूम-3 ने बनाया व‌र्ल्ड रिकॉर्ड


Hindi News: मुंबई। आमिर खान की फिल्म धूम थ्री ने पहले ही इंडियन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, लेकिन अब फिल्म ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जी हां पाकिस्तान में धूम मचाने के बाद फिल्म ने ओवरसीज में भी धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये की कमाई करके एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एक हफ्ते में घरेलू बाजार में 319 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का ओवरसीज बिजनेस 2.1 करोड़ डॉलर रहा। इस फिल्म ने ओवरसीज में अब तक हिट रही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। धूम थ्री ने विदेश में कुल 450 करोड़ रुपये कमाए हैं।
ओवरऑल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में
धूम थ्री : 450 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस : 422 करोड़
थ्री इडियट्स : 395 करोड़
कृष थ्री : 374 करोड़
एक था टाइगर : 319 करोड़ रुपये

Aamir starts a new trend in b town, No promotions makes a film superhit

आमिर ने धूम-3 के जरिए दिया ऐसा फॉर्मूला, जो बदल देगा बॉलीवुड का ट्रेंड
Hindi News: मुंबई। जहां एक ओर स्टार्स अपनी फिल्म प्रचार और उसे हिट बनाने के लिए तरह-तरह के फंडे अपनाते रहते हैं, वहीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने धूम-3 का कम-से-कम प्रमोशन किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही। आमिर खान ने ऐसा करके बी टाउन में एक नया ट्रेंड का आगाज कर दिया है और बॉलीवुड को बिना प्रमोशन के फिल्म सुपरहिट कराने का फॉमूर्ला दे दिया।
जैसा कि आप जानते हैं कि आमिर ने धूम थ्री के प्रमोशन के लिए किसी भी रियलिटी शो का सहारा नहीं लिया। ना ही फिल्म के गानों का ज्यादा प्रचार किया। आमिर ने बहुत पहले से ही फिल्म प्रमोशन की एक अलग ही स्ट्रैटेजी बना ली थी और फिल्म की सफलता को देखते हुए लगता है कि वह अच्छी तरह से काम कर गई।
कुछ ट्रेड एनालिस्ट बताते हैं कि आमिर का फंडा था पब्लिसिटी में पैसे खर्च करके कोई फायदा नहीं है, इससे बेहतर है कि फिल्म की कहानी पर ज्यादा काम किया जाए। इसलिए आमिर ने शुरू से ही फिल्म प्रचार के कोई भी हथकंडे नहीं अपनाए। इसके बगैर ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो गई। यही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कई नई रिकॉर्ड भी कायम कर दिए।
आमिर ने बहुत पहले ही कह दिया था कि वे फिल्म के गानों का ज्यादा प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने निर्माताओं से भी कहा था कि वे किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। स्टार्स अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए आए दिन किसी न किसी टीवी शो में अपनी हाजिरी दर्ज कराने पहुंच ही जाते हैं। फिल्म को ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी मिले और फिल्म हिट हो,लेकिन आमिर का तो फंडा ही और था। खामोशी से उन्होंने अपनी फिल्म हिट करा दी और धूम थ्री बन गई बॉलीवुड ब्लॉकबास्टर हिट।