Showing posts with label Elife E7. Show all posts
Showing posts with label Elife E7. Show all posts

Gionee Elife E7 launched in India, price starts Rs. 26,999



Hindi News: नई दिल्ली। चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी जियोनी ने 26,999 रुपये में इलाइफ ई 7 को भारतीय बाजार में उतारा। चीनी हैंडसेट निर्माता ने बताया कि 15 जनवरी तक यह स्मार्टफोन बाजार में आ जाएगा और दावा किया है कि यह सबसे अच्छा एंड्रायड कैमराफोन है।
जियोनी ईलाइफ ई 7 में 1920X1080 पिक्सल रिज्योलूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसका डिसप्ले जेडीआई (जापान डिस्प्ले इंक.) के वन ग्लास साल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से बना है।
इसके 3जी वर्जन में 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर है। यह एंड्रायड 4.2 जेलीबीन के साथ एमिगो 2.0 यूजर इंटरफेस पर चलता है। 3जी में दो ऑप्शन हैं, एक में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी है। दूसरे में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी है।
इस फोन के 3जी वर्जन में 2.2 गीगाह‌र्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर लगाया गया है। गौरतलब है कि कंपनी ने ईलाइफ ई7एल नाम से 4जी एलटीई वर्जन भी उतारा है जिसमें 2.5 गीगाह‌र्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर लगा है। यह एंड्रॉयड 4.2 जेलीबीन के साथ एमिगो 2.0 यूजर इंटरफेस पर चलता है।
इस हैंडसेट में सफायर लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह कैमरा 1080 पी फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। साथ ही इसमें आठ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। लंबे टॉकटाइम के लिए इस फोन में 2500 एमएएच की बैटरी लगाई गई है।
2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ 3जी वाले जियोनी ईलाइफ ई7 की कीमत 26,999 रुपये है और 3 जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ 3जी वाले जियोनी ईलाइफ ई7 की कीमत 29,999 रुपये है।