Showing posts with label uttar pradesh news. Show all posts
Showing posts with label uttar pradesh news. Show all posts

Robbers crushed Newborn and kept money



मुरादाबाद। मुरादाबाद में मूंढापांडे इलाके में दर्जनभर सशस्त्र बदमाशों ने हैवानियत की हदें पार कर डालीं। रात के अंधेरे में धावा बोलकर 15 दिन के मासूम को पैरों से रौंद कर मार डाला। लुटेरे हथियारों के बल पर दहशत फैलाकर चार घरों से छह लाख का माल लूट कर फरार हो गए। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस को खरीखोंटी सुनाई।
रविवार रात हुई सनसनीखेज वारदात में सोमवार देर रात तक पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं लगा पाई थी। शर्मनाक तो यह है कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है। इस रिपोर्ट में बच्चे की हत्या का जिक्र तक नहीं है। रविवार रात बदमाश मूंढापांडे के बूझपुर आशा की मिलक गांव में ट्राली मिस्त्री छुन्नू के घर रात 11.30 बजे घर के मुख्य द्वार के नीचे से घुसे। तब छुन्नू खाना खा रहे थे। भीतर घुसते ही बदमाशों ने छुन्नू की कनपटी से तमंचा सटा दिया। उनके दोनों बेटे अपने परिवारों के साथ अलग कमरों में सो रहे थे। कमरे खुलते ही बदमाशों ने परिजनों को बांध दिया। उस समय घर में छुन्नू का बेटा मकबूल पुत्रवधू शमीमजहां, साजिया, बब्बो आदि परिजन मौजूद थे। मतलूब का 15 दिन पहले ही बेटा अमान हुआ था।
बदमाश अमान के सीने पर पैर रखकर संदूक की चाभी मांगने लगे। मां शमीम जहां ने विरोध किया तो बदमाश उसे पीटने लगे। इस बीच पैर के नीचे दबे मासूम अमान की मौत हो गई। बदमाश ने चाभी छीनकर एक लाख रुपये की नकदी, इतनी ही कीमत के जेवरात लूट लिए। रात करीब पौने एक बजे लुटेरे घर वालों को चुप रहने की धमकी देते हुए मुख्य गेट से फरार हो गए।
उसके बाद बदमाश निकटवर्ती गांव गोविंदपुर खुर्द में दो सगे भाइयों सलीम व नईम के घर में घुस गए। दोनों भाइयों के मकान आसपास हैं। बदमाशों ने बरामदे में लेटे सलीम और पत्नी शायरा को तमंचे के बल पर काबू कर लिया। अंदर कमरों में बच्चे बुशरा [10], वसीम [8], तौहीद [6] व फिजा [4] सो रहे थे। दरवाजा खुलवाकर बदमाशों ने उनके घर में रखे चार हजार रुपये, ढाई सौ ग्राम चांदी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, चांदी तोड़े और सोने की चेन लूट ली। उसके बाद बदमाशों ने सभी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दो बदमाश वहीं रुक गए। अन्य सलीम के भाई नईम के घर में कूद गए। नईम के घर पत्नी नाजमा बच्चे गुलिफ्शां [16], भूरी [14], परवीन [12], फयूम [10], काजिम [8] व आजिम थे। बाहर सो रहे नईम और नाजमा को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर जगाया और दरवाजा खुलवाने को कहा।
दरवाजा खुलते ही बदमाश बच्चियों के साथ अभद्रता करने लगे। इससे घबरा कर नईम और नाजमा ने बक्सों की चाभियां दे दी। बदमाशों ने छह हजार की नकदी और एक लाख के जेवर लूट लिए।
परिवार को कमरे में बंद करने के बाद बदमाशों ने निशाना बनाया कुछ ही दूर रहने वाले फहीम के घर को। फहीम और भाई वसीम, नईम, अयूब, याकूब असलम सिलाई का काम करते हैं। परिवार में मां जायरा है। घर की चहारदीवारी फांदकर बदमाश भीतर घुसे। बदमाशों ने पड़ोस के ही बाहर सो रहे याकूब व वसीम को कवर कर लिया। धमका कर दरवाजा खुलवाया और घर में रखे 25 हजार रुपये नकद, पांच तोला सोना व एक किलो चांदी लूट कर फरार हो गए। रात ढाई बजे से सवा तीन बजे तक बदमाशों ने फहीम के घर घटना को अंजाम दिया। बदमाश सभी को लूटने के बाद कमरों में बंद कर चले गए। इस बीच छुन्नू व परिजनों ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर शोर मचाया। साथ ही गोविंदपुर खुर्द में लुटे ग्रामीण शोर मचाकर पड़ोसियों की मदद से बाहर निकले।
Source- News in Hindi

Newly married wife bites off husband private parts of anger



Top Hindi News: लखनऊ। विवाह के पंद्रह दिन बाद ही पति का मोबाइल पर बात करना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने पति के गुप्तांग पर चाकुओं से हमला कर उसे काट डाला। कुशीनगर के मल्लूडीह के कुड़वा दिलीपनगर के टोला गुरुमियां निवासी फरमान से क्षुब्ध नवविवाहिता आज उसका गुप्तांग ही काट दिया। कसया थाने के अंतर्गत गांव में हुई घटना की पुलिस ने पुष्टि की है। चारों तरफ चर्चा है कि परिवारवाले मामले को मैनेज करने में लगे हैं।
फरमान का विवाह इसी 21 नवंबर को देवरिया जिले के मदरापाली थाना तरकुलवा में हुआ था। शादी के एक हफ्ते बाद वह दुल्हन के साथ ससुराल गया था। आज दोपहर में ससुराल में फरमान किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। पत्नी ने पूछा कि किसका फोन है तो फरमान कुछ नहीं बोला। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पानी मांगा। पत्नी पानी तो लेकर आई साथ में उसके हाथ में चाकू भी था। पीड़ित पति के अनुसार पत्नी ने गुप्तांग पर चाकू मार दिया।
लहूलुहान होकर किसी तरह भागकर गांव आया और जान बचाई। इसके बाद भी उसके बाद फरमान के घरवाले नवविवाहिता को वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह आने को राजी नहीं है। पति फरमान ने कहा कि मेरे एक परिचित का फोन आया था। उसी से बात कर रहा था, तभी यह घटना हुई। उसके अनुसार शादी के बाद से ही पत्नी शक करती आ रही है। जबकि पत्नी ने फोन पर बताया कि फरमान आशिक मिजाज हैं, मना करने के बाद भी आदत से बाज नहीं आ रहा। इसी कारण उसको सबक सिखाया है। मुझे अपने कृत्य का जरा भी अफसोस नहीं हैं।
पुलिस ने कहा कि इसकी खबर है लेकिन पति थाने नहीं आया। घटना किसी दूसरे थाना क्षेत्र का है। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई होगी।
Source- News in Hindi

People crazy about sachin's dak ticket


sachin tendulkar

Top Hindi News: इलाहाबाद। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन चाहने वालों में उनका क्रेज अब भी बरकरार है। ये प्रशंसक अपने चहेते से जुड़ी हर चीज के दीवाने हैं। अब सचिन के क्रिकेट सफर पर डाक टिकट जारी हुआ है, तो उसे पाने की ऐसी होड़ मच गई है कि डाक विभाग को भारी संख्या में इसके लिए प्रिंट ऑर्डर देना पड़ा।
भारतीय डाक विभाग ने सचिन तेंदुलकर के सम्मान में उनके 200वें टेस्ट मैच पर गत 14 नवंबर को उनकी क्रिकेट यात्रा पर दो डाक टिकट जारी किए। इसमें दो डाक टिकटों का सेट, एक मिनीएचर शीट और एक मिक्स शीटलेट शामिल हैं।
इलाहाबाद परिक्षेत्र के डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सचिन पर डाक टिकट इलाहाबाद व वाराणसी स्थित फिलेटलिक ब्यूरो में उपलब्ध हैं। अब तक कई हजार टिकट बिक गए। इनमें सिर्फ खेल के दीवाने, स्कूली बच्चे और युवा ही नहीं, बल्कि अधिकारी, जज, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील से लेकर कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोग भी शामिल हैं। टिकट लेने के लिए नगर ही नहीं आस-पास के अन्य जिलों के लोग भी आ रहे हैं। कई लोग ये टिकट दूसरों को गिफ्ट भी कर रहे हैं।
इलाहाबाद फिलेटलिक ब्यूरो से नियमित रूप से जुड़े 788 फिलेटलिक डिपॉजिट एकाउंट होल्डर्स को भी ये टिकट व अन्य सामग्री रजिस्टर्ड डाक से भेजी जा रही हैं।
पहले व अंतिम टेस्ट का बैटिंग एक्शन दर्शाया : इन दो डाक टिकटों के सेट, एक मिनीएचर शीट और एक मिक्स शीटलेट में सचिन के टेस्ट करियर की शुरुआत से हालिया मैच में बैटिंग एक्शन को दर्शाया गया है। ये 20-20 रुपये के मूल्यवर्ग में उपलब्ध हैं।

16 year old girl gangrape in mainpuri


gangrape

Top Hindi News: मैनपुरी। महिला अपराधों को लेकर मैनपुरी पुलिस अब भी संवेदनशील नहीं है। एक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा थाने पर कार्रवाई के लिए रोते हुए गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। डीएम और एसपी से भी एक बार मिली लेकिन कुछ नहीं हुआ। उसका मजाक और उड़ाया जाने लगा। आखिरकार निराश छात्रा ने जान देने की ठान ली। बुधंवार को उसने जहरीला पदार्थ खाया और एसपी कार्यालय पहुंच गई। वहीं उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
करहल क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी 16 वर्षीय रानी (काल्पनिक नाम) कक्षा 11 की छात्रा है। बुधवार दोपहर वह एक प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंची। यहां फरियादियों की भीड़ थी। अपनी बारी के इंतजार में वहीं बैठ गई। कुछ ही देर में उसे उल्टी होने लगीं। इस पर मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने छात्रा से पूछताछ की। उसने बताया कि कुछ लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। थाने में रिपोर्ट नहीं लिखने पर उसने परेशान होकर जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
पुलिस की सूचना पर पीड़िता के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पीड़िता की मां ने बताया कि बीते 16 नवंबर की सुबह उनकी पुत्री उपले लेने जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले हेमंत व उसके साथी ने घर में खींच लिया। हेमंत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने करहल थाने पहुंचे तो वहां रिपोर्ट नहीं लिखी गई। 21 नवंबर को परिजनों के साथ पीड़िता पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से मिली। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई।
परिजनों के मुताबिक, आरोपी छात्रा का गांव में उपहास उड़ाने लगे। इसको लेकर वह काफी परेशान थी। बुधवार सुबह वह एसपी से मिलने की बात कहकर घर से आ गई।
उधर, अस्पताल में हालत में सुधार होने पर पीड़िता ने बताया कि वह रिपोर्ट लिखाने थाने गई, तो आरोपी भी कुछ साथियों के साथ वहां मौजूद था। पुलिस ने उससे मिलीभगत कर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने से इन्कार कर दिया। उससे मनमर्जी से तहरीर लिखवा ली। मारपीट की एनसीआर बाद में दर्ज की।
पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से पूर्व में मारपीट की तहरीर दी गई थी। इस पर एनसीआर दर्ज की थी। अब पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर एनसीआर को दुष्कर्म की धारा में परिवर्तित किया जाएगा। छात्रा से जबरिया मारपीट की तहरीर लिखवाए जाने के आरोप की भी जांच के साथ दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
Source- News in Hindi
Related-
Enhanced by Zemanta

Tauqeer raza khan resigns from his post


maulana tauqeer raza

Hindi News:लखनऊ। मौलाना तौकीर रजा ने मुख्यमंत्री को बुधवार रात इस्तीफा सौंप दिया है। मौलाना ने मुख्यमंत्री अखिलेश से कहा कि समाजवादी पाटी के साथ कार्य कर पाना अब मुश्किल हो गया है। समाजवादी पार्टी मुस्लिमों के बेहतरी और हित के लिए कुछ नहीं कर रही है। मौलाना तौकीर रजा के इस्तीफे की खबर से सपा में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री ने तौकीर रजा को अपने आवास पर बुलवाया है। मौलाना अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो चुके हैं। सपा ने सुलह की कोशिशे शुरू कर दी हैं। इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर ने राज्य मंत्री का पद छोड़ दिया है। पिछले दिनों 21 नवंबर को बरेली में हुई समाजवादी पार्टी के देश बचाओ देश बनाओ रैली में मौलाना ने सपा सुप्रीमों के साथ मंच साझा किया था।
इससे पहले 9 नवंबर को संभल के काल्की महोत्सव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ मंच पर मौजूद रहे। कांग्रेस नेता ने मंच से तौकीर रजा की खूब तारीफ की इससे लगा कि कांग्रेस एक बार फिर तौकीर के लिए बैकफुट पर आने को तैयार है। बरेली में एक नवंबर को अरविंद केजरीवाल के तौकीर रजा से मिलने पर राजनीति काफी गरमा गई थी। इधर तौकीर रजा ने केजरीवाल के लिए चुनाव प्रचार करने की बात कह कर और भी राजनीतिक आग को हवा दे दिया था।
बरेली में सपा के मंच पर मौजूद थे तौकीर :-
सांप्रदायिक उपद्रव को लेकर बरेली से सपा सरकार पर कई बार वार कर चुके इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा सपा के मंच पर सत्ता के खासमखास थे। रैली शुरू होने से तकरीबन एक घटे पहले ही मंच पर पहुंचे तौकीर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करने वालों में भी शुमार थे। बाद में भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि इस वक्त कुछ ताकतें देश को बाटने में जुट गई हैं। इसलिए मुलायम सिंह यादव को समर्थन देने की जरूरत है।
बरेली में तौकीर से मिलने पहुंचे थे केजरीवाल :-
आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने विवादित मौलाना तौकीर रजा खान से मुलाकात की जिस कारण उन्हें बीजेपी और काग्रेस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।उन पर सांप्रदायिकता का कार्ड खेलने का भी आरोप लगा। दरअसल अभी कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल मौलाना तौकीर रजा से बरेली में मिले थे। मौलाना बाग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन के खिलाफ फतवा जारी करने को लेकर काफी विवादों में रहे हैं। इस पर आप प्रमुख का कहना था कि वे इन सभी से अवगत नहीं थे। केजरीवाल ने कहा कि वह एक धार्मिक यात्रा पर बरेली गए थे और इस मुस्लिम नेता से मुलाकात की थी क्योंकि वह शहर में एक सम्मानित व्यक्ति हैं।
Source- News in Hindi

Narendra Modi to address rally in Bahraich today


Bahraich rally

Hindi News: लखनऊ, जागरण न्यूज नेटवर्क। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश में तीसरी विजय शंखनाद रैली शुक्रवार को बहराइच में होगी। पटना के सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद मोदी की रैलियों में भीड़ जुटाने को प्रदेश भाजपा संगठन की परीक्षा होगी। कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते रैली में आने वालों से अतिरिक्त टोकाटाकी को भीड़ जुटने में बाधक मान रहे भाजपाइयों का कहना है कि प्रशासन अनावश्यक रूप से बाधाएं डाल रहा है। प्रभारी उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल का कहना है कि मोदी की रैलियों में उमड़ रही भीड़ से सभी दलों की नींद उड़ी है। कांग्रेस के गढ़ अवध क्षेत्र में हो रही मोदी की इस रैली पर सबकी नजर लगी है।
एक बजे मंच पर पहुंचेंगे मोदी
बहराइच में रैली समय में बदलाव किया है। प्रवक्ता चंद्रमोहन के मुताबिक नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह रैली स्थल पर करीब एक बजे पहुंचेंगे। मोदी लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा बहराइच पहुंचेंगे। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व सांसद योगी अदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Come home at night!

छुट्टी चाहिए तो रात को घर आना! - 

sexual assault

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पर एक टीचर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है, मातृत्व अवकाश को मंजूर कराने के लिए 'साहब' ने उन्हें आवास पर बुला लिया। नहीं गई तो फाइल महीनेभर उनके यहां पड़ी रही और छुट्टी मंजूर नहीं की गई। बात उर्दू टीचर्स एसोसिएशन तक गई तो सोमवार को टीचर ने बीएसए कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। फिर, खलबली मचनी ही थी। सपा के शहर विधायक जफर आलम के नाराज होने पर सीडीओ ने आरोपों की जांच कराने का निर्देश दिया है।
यह सनसनीखेज आरोप लगाया है, जवां ब्लाक स्थित छेरत प्राइमरी विद्यालय की सहायक अध्यापक शाहिद परवीन ने। बकौल शाहिदा, तीन महीने के बेटे की तबियत खराब होने के कारण एक सितंबर को खंड शिक्षा अधिकारी के यहां मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया था। उनकी संस्तुति के बाद पत्रावली नौ सितंबर को बीएसए कार्यालय आ गई। तब से अक्सर बीएसए कार्यालय पर जाती रहीं, लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। आरोप है कि बीएसए ने रात नौ बजे घर आने को कहा। यह सूचना उसने यूपी उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुलजार अहमद को दी।
Source- News in Hindi
Related-