Showing posts with label breaking Hindi news. Show all posts
Showing posts with label breaking Hindi news. Show all posts

Men scared to talk to women, they fear being jailed: Farooq Abdullah



Top Hindi News: नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोपों में घिरे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एके गांगुली पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में खुद केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल उन्होंने कहा है कि अब उन्हें लड़कियों से बात करते हुए डर लगता है। इस वजह से कहीं हम भी जेल न पहुंच जाएं।
उन्होंने कहा कि वह अब अपने पास भी किसी महिला सैक्रेटरी को रखना पसंद नहीं करेंगे। फारुख का कहना था कि देश में इस तरह की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसे में किसी लड़की से बात करते हुए भी डर लगता है। लेकिन इस बयान पर जब विपक्ष ने उनकी आलोचना की तो उन्होंने तुरंत अपने बयान से पलटी मारी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई है कि फारुख जल्द ही इस बयान पर माफी मांगेंगे।
हालांकि फारुख ने साफ तौर पर इसके लिए महिलाओं या लड़कियों को नहीं बल्कि समाज को जिम्मेदार ठहराया है।
Source- News in Hindi

Rahul Gandhi attack on Akhilesh in Aligarh Rally


Rahul Gandhi

राहुल ने अखिलेश को कोसा, अपनी पीठ जमकर थपथपाई -

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अलीगढ़ की रैली में उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी पर एक तरफ जमकर निशाना साधा तो दूसरी तरफ अपनी पीठ भी खूब थपथपाई। राहुल ने कहा, 'अखिलेश यादव ने वादे किए, लेकिन पूरे नहीं किए।' दूसरी तरफ उन्होंने भूमि अधिग्रहण और भोजन गारंटी बिल के लिए अपनी पार्टी की पीठ थपथपाई।
हैरत की बात ये कि 14 मिनट के चुनावी भाषण में न मोदी का नाम उनकी जुबां पर आया, न भाजपा का। वे किसानों, अल्पसंख्यकों और युवाओं को यह भरोसा दिलाने की कोशिश करते रहे कि सिर्फ कांग्रेस ही उनका भला कर सकती है। राहुल ने कहा, भूमि अधिग्रहण बिल में विपक्ष ने अड़ंगा डालने की कोशिश की, लेकिन उनकी सरकार ने आखिरकार इस बिल को पास कराकर ही दम लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अलीगढ़ के किसानों को भूमि अधिग्रहण बिल से जितना फायदा होगा, उतना देश में कहीं नहीं होगा। यह बात अलग है कि उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई।
राहुल के भाषण के बीच माइक भी गड़बड़ हुआ तो उन्होंने माइक ठीक करने की गुजारिश की। वे बकवास अध्यादेश वाले किस्से का जिक्र करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा, 'गुजरात में एक पत्रकार ने मुझसे पूछा कि आपने अध्यादेश वाली बात सही समय पर नहीं कहा। मैंने पूछा कि मैंने सच कहा था या नहीं? पत्रकार ने कहा-हां।' राहुल ने कहा कि सच बोलने का भी कोई समय होता है?
Source- News in Hindi
Related-

Women protest against baba ramdev


baba ramdev

रायपुर: बाबा रामदेव को महिलाओं ने घेरा, फेंकी चूड़ियां -

नई दुनिया ब्यूरो, रायपुर। योगगुरु बाबा रामदेव को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम स्वामी विवेकानंद विमानतल में घेर लिया। नारेबाजी करती महिलाओं ने बाबा पर चूड़ियां भी फेंकीं। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को एयरपोर्ट के भीतर जाने से रोक दिया।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई भी हुई। कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान बाबा को काले झंडे दिखाए गए। छत्तीसगढ़ में कई स्थानों की सभाओं में रामदेव द्वारा कांग्रेस पर तीखे हमले से कांग्रेसी खासे आक्रोशित हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बाबा रामदेव को घेरने और काले झंडे दिखाने की रणनीति बनाई गई।
इसके लिए बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और शहर कांग्रेस के कई पदाधिकारी स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। जैसे ही रामदेव विमानतल पहुंचे, नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
Source- News in Hindi

Bachchans pay 53.81 crore tax

बच्चन परिवार ने सबको पीछे छोड़ा, 53.81 करोड़ का टैक्स दिया -

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार ने टैक्स देने के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। आयकर विभाग ने जानकारी दी कि बच्चन परिवार- अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या, ने मिलकर असेसमेंट ईयर 2013-14 (वित्त वर्ष 2012-13) के लिए 53.81 करोड़ रुपए का टैक्स अदा किया है।

मार्च में आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि वित्त वर्ष 2012-13 में एडवांस टैक्स देने के मामले में अमिताभ बच्चन सबसे आगे हैं। उन्होंने 25 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स चुकाए थे। अमिताभ ने व्यक्तिगत तौर पर पिछले वित्त वर्ष के लिए 37 करोड़ रुपए टैक्स अदा किया है। आयकर विभाग ने सबसे ज्यादा टैक्स देने के लिए उन्हें बधाई भी दी है।
Source- News in Hindi
Related-

Railways hike passenger fare and freight tariff


rail fare
रेलवे ने काटी आम आदमी की जेब, 95 रुपये तक बढ़ाया किराया -
नई दिल्ली, [संजय सिंह]। ईधन समायोजन घटक लागू होने से सोमवार सात अक्टूबर से मेल/एक्सप्रेस, शताब्दी और राजधानी ट्रेनों के किरायों में पांच रुपये से लेकर 95 रुपये तक की वृद्धि होगी। इसके अलावा दूरंतो ट्रेनों का किराया राजधानी/शताब्दी ट्रेनों के बराबर हो जाएगा और इसमें 100-120 रुपये तक का अतिरिक्त इजाफा होगा।
द्वितीय श्रेणी साधारण दर्जे (गैर उपनगरीय) के किरायों में चुनिंदा दूरियों के लिए पांच रुपये तक की वृद्धि होगी। जबकि बाकी सभी दर्जो (स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी, फ‌र्स्ट एसी और एसी चेयरकार) के किरायों में 10 रुपये से लेकर 95 रुपये तक की वृद्धि की जा रही है। इससे वित्त वर्ष के बाकी छह महीनों में रेलवे को तकरीबन 450 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की संभावना है। द्वितीय श्रेणी के उपनगरीय और मंथली सीजन टिकट (एमएसटी) के किरायों को एफएसी की वृद्धि से मुक्त रखा गया है। एफएसी के अनुसार किरायों में अगली समीक्षा अब अप्रैल में होगी।
वहीं मालभाड़ों पर एफएसी के दूसरे पुनरीक्षण के तहत की जाने वाली 1.7 फीसद की वृद्धि 10 अक्टूबर से लागू होगी। आपको बता दें कि अभी पहली अक्टूबर से ही व्यस्त मौसम अधिभार के तहत मालभाड़ों में 15 फीसद तक की वृद्धि की गई थी। एफएसी के तहत की जाने वाली एक और मालभाड़ा बढ़ोतरी से रेलवे को अगले छह महीनों के दौरान तकरीबन 700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है।
Source- News in Hindi

Related-
: कामचलाऊ अफसरों के बूते रेल चला रही सरकार

Sarabjit Singh case got new revelations


Sarabjit Singh
नए खुलासे से गर्माया सरबजीत का मामला-
अमृतसर [रमेश शुक्ला 'सफर']। पाकिस्तान शरीफ नहीं है। भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की हत्या के मामले में पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है। पाकिस्तान ने उस समय बेशक हत्या को महज 'कैदियों की भिड़ंत' बताकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दामन बचा लिया, लेकिन अब भारत को हत्या का चश्मदीद गवाह मिल गया है। एक दिन पहले पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए गुरदासपुर के गांव डंडवा निवासी सुनील मसीह ने पाकिस्तान के झूठ को बेपर्दा किया है।
सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की बात कही है। सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने रविवार सुबह फोन पर कहा कि 'मैं दिल्ली में हूं, अभी दैनिक जागरण में छपी खबर पढ़ी कि सरबजीत की हत्या का चश्मदीद भारत को मिल गया है। मैं अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी सवाल पूछती हूं कि क्या वह पाकिस्तान को अब भी शरीफ मानते हैं? अगर नहीं तो मैं गुजारिश करती हूं कि ऐसे आतंकी, धोखेबाज व गद्दार पाकिस्तान से संबंध न रखा जाए। मैं इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाऊंगी ताकि पाकिस्तान का झूठ दुनिया के सामने साबित हो।'
दलबीर कौर ने कहा कि वह पाकिस्तानी जेल से रिहा होकर आए गुरदासपुर जिले के सुनील मसीह व तरनतारन जिले के दिलबाग सिंह से मुलाकात कर सरबजीत की हत्या की जानकारी लेंगी। नवरात्र चल रहे हैं, माता रानी ने मेरे सरबजीत के कातिल को सजा दिलाने के लिए पाकिस्तान जेल से सुनील को रिहा करवाया है। वहीं, सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर ने बताया कि गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि सरबजीत की हत्या का चश्मदीद पाकिस्तान की जेल से छूटकर भारत आया है। मैं बेटी पूनम के साथ सुनील मसीह व दिलबाग सिंह से मिलकर सरबजीत के लिए इंसाफ मांगूगी। भिखीविंड से सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर फोन पर ये बातें कहते हुए रो पड़ीं। सुखप्रीत ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के घर के आगे तब तक धरना देंगी जब तक पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।
Source- News in Hindi

Related-
सरबजीत की पत्नी और पुत्री को मिली गैस एजेंसी

Morocco arrests teenagers for kissing on Facebook


Facebook

मोरक्को। सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल अब ना जाने किस-किस के लिए किया जाएगा। अब तो प्रेमी जोड़े इसका प्रयोग 'किस' यानी चुंबन के लिए भी करने लगे हैं। मोरक्को में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फेसबुक पर किस करते हुए अपनी तस्वीर क्या डाली। लेकिन उनका यह प्रेम प्रसारण दोनों के लिए मुसीबत लेकर आ गया। दोनों को सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दोनों के पक्ष में भी कई लोग हैं और वे इस जोड़े की रिहाई के लिए धरना लगाए बैठे हैं।

मोरक्को पुलिस ने फेसबुक पर चुंबन करते हुए ली गई तस्वीर डालने पर एक किशोर लड़के और लड़की को गिरफ्तार किया है। रिफ एसोसिएशन ऑफ ह्यमून राइट्स के प्रमुख शाकिब अल खयारी ने कहा कि यह किशोर और उसकी मित्र से संबंधित मामला है। उन्हें उत्तर-पूर्वी नादोर शहर में एक-दूसरे का चुंबन लेने वाली तस्वीर डालकर सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करने पर गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
Source- News in Hindi

Related-
फेसबुक पर अश्लील फोटो लगा लड़कियों को किया बदनाम
 फेसबुक पर डाली विवाहिता की अश्लील तस्वीरें

EC likely to announce poll dates for five states today

News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज

Election Commission



नई दिल्ली। चुनाव आयोग राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली तथा मिजोरम के विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा आज कर सकता है। इसको लेकर चुनाव आयोग की बैठक चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर बाद किसी भी समय आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक आयोग चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर चुका है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने इन राज्यों के विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम तय कर लिया है। बड़े राज्यों में दो या तीन चरण में जबकि दिल्ली व मिजोरम जैसे छोटे राज्यों में एक ही चरण में मतदान कराए जाएंगे।

राज्यों में मतदान संबंधी तिथियों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। संबंधित राज्यों के साथ ही केंद्र सरकार भी चुनावी आचार संहिता के तहत कोई ऐसा फैसला नहीं ले सकेगी, जिससे चुनाव प्रभावित हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आयोग सरकार को चुनावों की तिथि घोषित करने के संबंध में संकेत दे चुका है।
Source-  News in Hindi

Horror in Vasant Kunj: Details emerge in domestic maid abuse



Vasant Kunj maid torture
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वसंत कुंज में नौकरानी को घर में बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार करने के मामले में नौकरानी ने बृहस्पतिवार को सफदरजंग अस्पताल में पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी महिला वंदना धीर उसे निर्वस्त्र होकर घर के बाहर झाड़ू लगाने को कहती थी। अगर वह ऐसा करने से मना करती थी तो 'दीदी' उसे कुत्ते के बेल्ट से पीटती थी। पीड़िता झारखंड के साहिबगंज जिले की रहने वाली है। आरोपी महिला वंदना नोएडा स्थित एल्सटॉम इंडिया एंड साउथ एशिया कंपनी में कंट्री कम्युनिकेशंस डायरेक्टर है।

डीसीपी दक्षिण जिला बीएस जायसवाल के मुताबिक, जैसे-जैसे नौकरानी सदमे से उबरती जा रही है, वह वंदना के अमानवीय अत्याचार की दास्तां बयां कर रही है। नौकरानी के सनसनीखेज बयानों को कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। इस मामले में पुलिस ने साउथ एक्स में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाली महिला डॉरोथी को कोटला मुबारकपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। लड़की के अनुसार 'बुआ ने उसे डॉरोथी के हाथों 35 हजार रुपये में बेचा'। बाद में डॉरोथी ने भी उसे अन्य महिला के हाथों बेच दिया। लेकिन यह बुआ उसकी अपनी बुआ है या मानव तस्करी से जुड़ी एजेंट, इसकी जांच हो रही है। नौकरानी के मामले में तीन महिलाओं की भूमिका सामने आने से पुलिस मानव तस्करी के एंगल पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस बुआ की तलाश में लग गई है।
Source- News in Hindi
Related link- पढ़ें: नौकरानी को कुत्तों से कटवाती थी

Lalu yadav to teach prisoners in Ranchi Jail




Lalu prasad yadav
नई दिल्ली। बुरे दिन आते हैं तो कैसे सब कुछ बदल जाता है, ये आप लालू यादव की हालत देखकर समझ सकते हैं। एक समय दुनिया के टॉप बिजनेस स्कूल हार्वर्ड में लेक्चर देने वाले लालू यादव को अब जेल में कैदियों को राजनीति शास्त्र और मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाना होगा। इसके बदले उन्हें रोज 25 रुपए का मेहनताना मिलेगा।
सजा सुनकर क्या बोले लालू?
जेल नियमों के मुताबिक सभी सजायाफ्ता कैदियों को जेल में सजा के दौरान काम करना होता है। जेल अधिकारियों ने लालू के राजनीति के अनुभव और काबिलियत को देखते हुए उन्हें कैदियों को पढ़ाने का काम दिया है। लालू यादव जब रेल मंत्री थे तो आईआईएम और हार्वर्ड जैसे टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में लेक्चर देने जाते थे।
11 साल के लिए मिला लालू को राजनैतिक वनवास

निश्चित तौर पर यह बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के कैदियों के लिए नया अनुभव रहेगा। बताया जा रहा है कि इस जेल के कैदी पहले ही लालू के यहां आने से उत्साहित थे और अब जैसे ही उन्हें यह पता चलेगा कि उन्हें लालू से राजनीति का पाठ पढ़ने का मौका मिलेगा तो उनका उत्साह शायद और बढ़ जाएगा
source- News in Hindi