Showing posts with label news in hindi. Show all posts
Showing posts with label news in hindi. Show all posts

Winter Session Likely to be Stormy


winter session

Hindi News: नई दिल्ली। दो दिन बाद शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र का हश्र भी पिछले दो सत्रों की तरह हो सकता है। एक तो इस बार संसद की बैठकों के दिन कम हैं। उस पर कई विवादित विधेयकों को लेकर विपक्ष ही नहीं, सरकार के समर्थक दलों ने भी आंखे तरेर दी हैं। सपा ने दो टूक कह दिया है कि एससी, एसटी को पदोन्नति में आरक्षण और महिला आरक्षण विधेयक फिर से लाया गया तो वह संसद नहीं चलने देगी। 5 से 20 दिसंबर तक के सत्र की महज 12 बैठकों में संसद की कार्यवाही को सुचारू रखने के लिए संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई।
सर्वदलीय बैठक में सरकार की तरफ से वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव शुक्ला मौजूद थे। इस दौरान राज्यसभा में सपा संसदीय दल के नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि देश में आंतरिक सुरक्षा, सीमाओं की सुरक्षा, चीन और महंगाई पर चर्चा जरूरी है।
पार्टी संसद को चलाने में पूरा सहयोग करेगी, लेकिन महिला आरक्षण और सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में भी एससी, एसटी को आरक्षण जैसे विवादित विधेयकों को लाया गया तो सपा सदस्य संसद नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि एक तो समय कम है, उस पर सरकार विवादित विधेयकों को क्यों लाना चाहती है।
लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज, लालकृष्ण आडवाणी, राज्यसभा में नेता विपक्ष अरुण जेटली व उपनेता रविशंकर प्रसाद ने बैठक में पार्टी का रुख साफ कर दिया। उन्होंने सरकार से पूछा कि सत्र के लिए 28-30 विधेयकों को सूचीबद्ध तो कर दिया, लेकिन अलग तेलंगाना का भी विधेयक आना चाहिए। गृह मंत्री ने उंन्हें भरोसा दिया कि सरकार उसे राष्ट्रपति के पास ले जाएगी। फिर विधेयक लाया जाएगा।
सुषमा स्वराज ने मुजफ्फरनगर दंगे पर चर्चा कराने पर जोर दिया। जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने भी उनका समर्थन किया। सपा ने कहा कि वह इसके लिए तैयार है। सुषमा ने लोकपाल बिल, पटना बम धमाके व आंतरिक सुरक्षा पर भी चर्चा कराने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक मे बसपा के सतीशचंद्र मिश्र ने यह कहकर सरकार को घेरा कि जब विधेयकों के पारित होने के आसार ही नहीं हैं, तो सरकार उन्हें सूचीबद्ध क्यों करती है। माकपा के सीताराम येचुरी ने सांप्रदायिक हिंसा निरोधक विधेयक, लोकपाल और महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने पर जोर दिया।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

Aussies beware of Yuvraj Singh and dont forget the history


Yuvraj Singh

इस धुरंधर से बचके कंगारुओं, ये इतिहास मत भूलना! -

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का आगाज कल से राजकोट में टी20 मैच के जरिए हो जाएगा। टीम इंडिया इस एकमात्र टी20 मैच को किसी भी हाल में जीतना चाहेगी ताकि उसके बाद वनडे सीरीज में मजबूत मनोबल के साथ उतरा जा सके। यूं तो इस समय नीली जर्सी में युवा भारतीय टीम का डंका हर जगह बज रहा है, लेकिन जिस एक खिलाड़ी पर राजकोट में सभी की नजरें रहेंगी वह हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे युवराज सिंह। कंगारू टीम के खिलाफ युवराज का इतिहास टी20 और वनडे में इतना दिलचस्प रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कांपना तय है।
जूझती फिटनेस और बिगड़ते फॉर्म से पार पाते हुए युवराज सिंह एक बार फिर वापसी को तैयार हैं। कंगारू टीम टी20 और वनडे सीरीज दोनों ही मोर्चे पर इस खिलाड़ी से सतर्क रहना चाहेगी। वे इस बात से वाकिफ होंगे कि युवराज घरेलू क्रिकेट के जरिए धुआंधार लय में लौट चुके हैं और भारतीय जमीन पर उनका बल्ला और तीव्रता से चलेगा।
युवराज ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों में 164 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। जिस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 70 रनों का रहा। वहीं 279 वनडे मैचों में 36.90 के औसत से 8119 रन बनाने वाले युवी ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 मैचों में 30.06 की औसत से 962 रन बनाए हैं। इसमें उनके दो शतक और चार अर्धशतक भी शामिल हैं। जबकि वनडे में कंगारुओं के खिलाफ युवी का सर्वाधिक स्कोर रहा 139 रन का।
Related-

Women protest against baba ramdev


baba ramdev

रायपुर: बाबा रामदेव को महिलाओं ने घेरा, फेंकी चूड़ियां -

नई दुनिया ब्यूरो, रायपुर। योगगुरु बाबा रामदेव को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम स्वामी विवेकानंद विमानतल में घेर लिया। नारेबाजी करती महिलाओं ने बाबा पर चूड़ियां भी फेंकीं। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को एयरपोर्ट के भीतर जाने से रोक दिया।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई भी हुई। कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान बाबा को काले झंडे दिखाए गए। छत्तीसगढ़ में कई स्थानों की सभाओं में रामदेव द्वारा कांग्रेस पर तीखे हमले से कांग्रेसी खासे आक्रोशित हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बाबा रामदेव को घेरने और काले झंडे दिखाने की रणनीति बनाई गई।
इसके लिए बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और शहर कांग्रेस के कई पदाधिकारी स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। जैसे ही रामदेव विमानतल पहुंचे, नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
Source- News in Hindi

Come home at night!

छुट्टी चाहिए तो रात को घर आना!

sexual assault

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पर एक टीचर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है, मातृत्व अवकाश को मंजूर कराने के लिए 'साहब' ने उन्हें आवास पर बुला लिया। नहीं गई तो फाइल महीनेभर उनके यहां पड़ी रही और छुट्टी मंजूर नहीं की गई। बात उर्दू टीचर्स एसोसिएशन तक गई तो सोमवार को टीचर ने बीएसए कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। फिर, खलबली मचनी ही थी। सपा के शहर विधायक जफर आलम के नाराज होने पर सीडीओ ने आरोपों की जांच कराने का निर्देश दिया है।
यह सनसनीखेज आरोप लगाया है, जवां ब्लाक स्थित छेरत प्राइमरी विद्यालय की सहायक अध्यापक शाहिद परवीन ने। बकौल शाहिदा, तीन महीने के बेटे की तबियत खराब होने के कारण एक सितंबर को खंड शिक्षा अधिकारी के यहां मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया था। उनकी संस्तुति के बाद पत्रावली नौ सितंबर को बीएसए कार्यालय आ गई। तब से अक्सर बीएसए कार्यालय पर जाती रहीं, लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। आरोप है कि बीएसए ने रात नौ बजे घर आने को कहा। यह सूचना उसने यूपी उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुलजार अहमद को दी।
Source- News in Hindi
Related-

Bluffing marriage and rape of woman


rape

नोएडा: पहले दोस्ती फिर शादी का झांसा दे युवती से रेप -

नोएडा, जागरण संवाददाता। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। नोएडा की रहने वाली युवती ने अपने दोस्त के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-24 में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक जयपुर में नौकरी करता है और शादी के लिए जयपुर बुलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शून्य पर रिपोर्ट दर्ज कर जयपुर पुलिस को एफआइआर की कॉपी भेज दी है।
अलीगढ़ निवासी गौरव जयपुर की एक निजी कंपनी में काम करता है। सात साल पहले 2006 में गौरव की दोस्ती हाथरस की रहने वाली एक युवती से हुई। दोनों की दोस्ती आगे बढ़ती गई और उन्होंने शादी करने की योजना बनाई। युवती का आरोप है कि 4 अक्टूबर को गौरव ने उसे जयपुर बुलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने जल्द ही शादी करने को कहा तो युवक ने इससे इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती ने अपने घर वाले को जानकारी दी। युवती के पिता ने नोएडा पुलिस से शिकायत की थी। एसपी सिटी योगेश सिंह का कहना है कि शून्य पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्राथमिक जांच की जा रही है फिर इसे जयपुर पुलिस भेज दी जाएगी।
Source- News in Hindi
Related-

Supreme Court to deliver verdict in Tandoor case today


Supreme Court

तंदूर कांड: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सुशील शर्मा की फांसी उम्रकैद में तब्दील -
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। तंदूर कांड नाम से चर्चित नैना साहनी हत्याकांड में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी नैना साहनी की हत्या के जुर्म में मौत की सजा पाए दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा की सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया है। शर्मा 1995 से जेल में है। अब शर्मा की ताउम्र सलाखों के पीछे रहना होगा।
 दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला बदलते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हुए कहा कि जो भी हुआ क्षणिक आवेश में हुआ। इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस नहीं माना जा सकता।
सुशील शर्मा ने जुलाई, 1995 में अवैध संबंधों के शक में नैना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने नैना के शव को दिल्ली के एक रेस्तरां में तंदूर में जलाने की कोशिश की थी। इस दौरान मामला खुल गया और पुलिस ने तंदूर से नैना का अधजला शव बरामद किया था। रेस्तरां मैनेजर केशव कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि शर्मा की गिरफ्तारी कुछ दिन बाद हुई थी।
सत्र अदालत और दिल्ली हाई कोर्ट ने शर्मा को मौत की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 7 मई, 2007 को शर्मा की अपील विचारार्थ स्वीकार करते हुए उसकी सजा पर अंतरिम रोक लगा दी थी। शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की गुहार लगाई थी। शर्मा की याचिका पर मुख्य न्यायाधीश पी सतशिवम की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला सुनाया। इसके बाद अब शर्मा को पूरी जिंदगी जेल में बितानी होगी।
Source- News in Hindi 

Related- तंदूर कांड में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Court orders, om puri now has to pay 3 lakhs to her wife nandita

ओम पुरी को 'महंगा' पड़ा पत्‍‌नी से पंगा

Om puri
ओम पुरी को 'महंगा' पड़ा पत्‍‌नी से पंगा
मुंबई। अभिनेता ओम पुरी की मुश्किलें खत्म ही नहीं हो रहीं हैं। पत्नी नंदिता पुरी की ओर से घरेलू हिंसा के आरोप लगने के बाद से ओम पुरी ने नंदिता को हर महीने 1.15 लाख रुपये देने शुरू कर दिए हैं, लेकिन कोर्ट ने यह रकम दोगुनी करने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने पुरी को इस राशि को बढ़ाकर 1.25 लाख नंदिता के लिए और बेटे को 50 हजार देने के आदेश दिए हैं। यही नहीं कोर्ट ने नंदिता के सभी खर्चे, बच्चे की पढ़ाई, दवाई, स्वास्थ्य के भी खर्चे उठाने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि नंदिता और ओम पुरी दोनों ही एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ओम की मासिक आय 15 लाख रुपये हैं। नंदिता काम नहीं करती हैं, ऐसे में ओम के लिए हर महीने नंदिता को 3 लाख रुपये देना जरा मुश्किल होगा। हालांकि इससे पहले नंदिता ने भी कहा था कि उनके लिए 1.15 लाख में गुजारा करना मुश्किल है।
Related-  

Ranbir was unable to show his magic in box office

लागत भी नहीं वसूल पाई रणबीर की 'बेशरम'

film besharam
लागत भी नहीं वसूल पाई रणबीर की 'बेशरम'





गौरतलब है कि फिल्म बनाने में 60 करोड़ रुपये की लागत आई थी, लेकिन फिल्म रिलीज हुए दूसरा हफ्ता हो गया है लेकिन अब तक अपनी लागत का पैसा तक नहीं जुटा पाई है। फिल्म ने रिलीज के दिन 20 करोड़ की कमाई की लेकिन उसके बाद से अब तक फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। इस बीच, तीन छुंिट्टयां भी आ गई लेकिन रणबीर का जादू बस एक दिन ही चल पाया। बेशरम की रिलीज के बाद अब तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म अपना रंग नहीं जमा पाई।

भले ही रणबीर कपूर ने फिल्म 'बेशरम' में अपनी बेशर्मी की हदें पार की हों लेकिन रणबीर के पक्के वाले बेशरम बनने में कहीं न कहीं कमी रह गई होगी, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दिया। गांधी जयंती (नेशनल हॉलीडे) के दिन रिलीज होने की वजह से फिल्म को अच्छी ओपनिंग तो मिल गई लेकिन अफसोस की बात तो ये है कि फिल्म अब तक अपनी लागत का पैसा तक वसूल नहीं कर पाई है।

Suprime court proposes 3member panel to probe ipl spot fixing


suprime court

आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग: सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआइ का अनुरोध नकारा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अनुरोध को खारिज करते हुए आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। बीसीसीआइ ने इस मामले की जांच विशेष समिति से कराने का अनुरोध किया था।
कोर्ट ने आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच के लिए पंजाब व हरियाणा के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मुकुल मुदगल के नेतृत्व में तीन सदस्यों का पैनल बनाया है। न्यायमूर्ति एके पटनायक और जेएस केहर की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि जांच पैनल में दो अन्य सदस्य वरीय अधिवक्ता व अतिरक्ति सॉलीसिटर जेनरल एन नागेश्वर राव और असम क्रिकेट एसोसिएशन के मेंबर निलय दत्ता होंगे।
बीबीसीआइ काउंसिल ने स्पॉट फिक्सिंग की जो जांच की थी, उसकी दोबारा जांच कराने की मांग बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) ने कोर्ट से की थी। खंडपीठ ने बीसीसीआइ के उस प्रस्ताव को नकार दिया जिसमें विशेष समिति के जरीये वरिष्ठ राजनीतिज्ञ अरुण जेटली एवं दत्ता के नेतृत्व में जांच करने को कहा गया था। इस समिति से फिक्सिंग में मुंबई पुलिस की चार्जशीट में मिले तथ्यों की पुन: जांच कराने के अनुरोध को भी कोर्ट ने ठुकरा दिया।
Source- News in Hindi

Bachchans pay 53.81 crore tax

बच्चन परिवार ने सबको पीछे छोड़ा, 53.81 करोड़ का टैक्स दिया -

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार ने टैक्स देने के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। आयकर विभाग ने जानकारी दी कि बच्चन परिवार- अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या, ने मिलकर असेसमेंट ईयर 2013-14 (वित्त वर्ष 2012-13) के लिए 53.81 करोड़ रुपए का टैक्स अदा किया है।

मार्च में आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि वित्त वर्ष 2012-13 में एडवांस टैक्स देने के मामले में अमिताभ बच्चन सबसे आगे हैं। उन्होंने 25 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स चुकाए थे। अमिताभ ने व्यक्तिगत तौर पर पिछले वित्त वर्ष के लिए 37 करोड़ रुपए टैक्स अदा किया है। आयकर विभाग ने सबसे ज्यादा टैक्स देने के लिए उन्हें बधाई भी दी है।
Source- News in Hindi
Related-

Brain Lara became happy to see this shot


Brain Lara
सचिन ने लगाया ऐसा शॉट, मोहित हो उठे लारा 
नई दिल्ली। सदी का महानतम बल्लेबाज मैदान पर आखिरी बार क्रिकेट के छोटे प्रारूप में बल्लेबाजी के लिए उतरा हो तो उस मैच पर सभी की नजरें लगी होनी लाजिमी है। अपनी पसंदीदा मैदानों में से एक फिरोजशाह कोटला पर सचिन तेंदुलकर से प्रशंसकों को ढेरों उम्मीदें थीं, लेकिन करियर के आखिरी दौर में चल रहे सचिन अपनी पारी को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा सके और केवल 15 रन बनाकर शेन वॉटसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने जो दो लगातार चौके लगाए, उसने क्रिकेट प्रेमियों को मोहित कर दिया। आउट होने की गेंद से ठीक पहले लगाए गए उनके ट्रेड मार्क कवर ड्राइव शॉट को देखकर कैरेबियाई महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने ट्वीट किया, 'मैंने अभी तक टी-20 प्रारूप में जितने शॉट देखे हैं उनमें लिटिल मास्टर का लगाया गया यह शॉट सबसे बेहतरीन में से एक था।' एक अन्य कैरेबियाई खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने लिखा, 'सचिन का यह कवर ड्राइव रेगिस्तान में रेड वाइन के गिलास की तरह राहत देने वाला था।'
Related-

Railways hike passenger fare and freight tariff


rail fare
रेलवे ने काटी आम आदमी की जेब, 95 रुपये तक बढ़ाया किराया -
नई दिल्ली, [संजय सिंह]। ईधन समायोजन घटक लागू होने से सोमवार सात अक्टूबर से मेल/एक्सप्रेस, शताब्दी और राजधानी ट्रेनों के किरायों में पांच रुपये से लेकर 95 रुपये तक की वृद्धि होगी। इसके अलावा दूरंतो ट्रेनों का किराया राजधानी/शताब्दी ट्रेनों के बराबर हो जाएगा और इसमें 100-120 रुपये तक का अतिरिक्त इजाफा होगा।
द्वितीय श्रेणी साधारण दर्जे (गैर उपनगरीय) के किरायों में चुनिंदा दूरियों के लिए पांच रुपये तक की वृद्धि होगी। जबकि बाकी सभी दर्जो (स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी, फ‌र्स्ट एसी और एसी चेयरकार) के किरायों में 10 रुपये से लेकर 95 रुपये तक की वृद्धि की जा रही है। इससे वित्त वर्ष के बाकी छह महीनों में रेलवे को तकरीबन 450 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की संभावना है। द्वितीय श्रेणी के उपनगरीय और मंथली सीजन टिकट (एमएसटी) के किरायों को एफएसी की वृद्धि से मुक्त रखा गया है। एफएसी के अनुसार किरायों में अगली समीक्षा अब अप्रैल में होगी।
वहीं मालभाड़ों पर एफएसी के दूसरे पुनरीक्षण के तहत की जाने वाली 1.7 फीसद की वृद्धि 10 अक्टूबर से लागू होगी। आपको बता दें कि अभी पहली अक्टूबर से ही व्यस्त मौसम अधिभार के तहत मालभाड़ों में 15 फीसद तक की वृद्धि की गई थी। एफएसी के तहत की जाने वाली एक और मालभाड़ा बढ़ोतरी से रेलवे को अगले छह महीनों के दौरान तकरीबन 700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है।
Source- News in Hindi

Related-
कामचलाऊ अफसरों के बूते रेल चला रही सरकार

Sarabjit Singh case got new revelations


Sarabjit Singh
नए खुलासे से गर्माया सरबजीत का मामला-
अमृतसर [रमेश शुक्ला 'सफर']। पाकिस्तान शरीफ नहीं है। भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की हत्या के मामले में पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है। पाकिस्तान ने उस समय बेशक हत्या को महज 'कैदियों की भिड़ंत' बताकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दामन बचा लिया, लेकिन अब भारत को हत्या का चश्मदीद गवाह मिल गया है। एक दिन पहले पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए गुरदासपुर के गांव डंडवा निवासी सुनील मसीह ने पाकिस्तान के झूठ को बेपर्दा किया है।
सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की बात कही है। सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने रविवार सुबह फोन पर कहा कि 'मैं दिल्ली में हूं, अभी दैनिक जागरण में छपी खबर पढ़ी कि सरबजीत की हत्या का चश्मदीद भारत को मिल गया है। मैं अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी सवाल पूछती हूं कि क्या वह पाकिस्तान को अब भी शरीफ मानते हैं? अगर नहीं तो मैं गुजारिश करती हूं कि ऐसे आतंकी, धोखेबाज व गद्दार पाकिस्तान से संबंध न रखा जाए। मैं इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाऊंगी ताकि पाकिस्तान का झूठ दुनिया के सामने साबित हो।'
दलबीर कौर ने कहा कि वह पाकिस्तानी जेल से रिहा होकर आए गुरदासपुर जिले के सुनील मसीह व तरनतारन जिले के दिलबाग सिंह से मुलाकात कर सरबजीत की हत्या की जानकारी लेंगी। नवरात्र चल रहे हैं, माता रानी ने मेरे सरबजीत के कातिल को सजा दिलाने के लिए पाकिस्तान जेल से सुनील को रिहा करवाया है। वहीं, सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर ने बताया कि गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि सरबजीत की हत्या का चश्मदीद पाकिस्तान की जेल से छूटकर भारत आया है। मैं बेटी पूनम के साथ सुनील मसीह व दिलबाग सिंह से मिलकर सरबजीत के लिए इंसाफ मांगूगी। भिखीविंड से सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर फोन पर ये बातें कहते हुए रो पड़ीं। सुखप्रीत ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के घर के आगे तब तक धरना देंगी जब तक पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।
Source- News in Hindi

Related-
सरबजीत की पत्नी और पुत्री को मिली गैस एजेंसी

Morocco arrests teenagers for kissing on Facebook


Facebook

मोरक्को। सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल अब ना जाने किस-किस के लिए किया जाएगा। अब तो प्रेमी जोड़े इसका प्रयोग 'किस' यानी चुंबन के लिए भी करने लगे हैं। मोरक्को में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फेसबुक पर किस करते हुए अपनी तस्वीर क्या डाली। लेकिन उनका यह प्रेम प्रसारण दोनों के लिए मुसीबत लेकर आ गया। दोनों को सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दोनों के पक्ष में भी कई लोग हैं और वे इस जोड़े की रिहाई के लिए धरना लगाए बैठे हैं।

मोरक्को पुलिस ने फेसबुक पर चुंबन करते हुए ली गई तस्वीर डालने पर एक किशोर लड़के और लड़की को गिरफ्तार किया है। रिफ एसोसिएशन ऑफ ह्यमून राइट्स के प्रमुख शाकिब अल खयारी ने कहा कि यह किशोर और उसकी मित्र से संबंधित मामला है। उन्हें उत्तर-पूर्वी नादोर शहर में एक-दूसरे का चुंबन लेने वाली तस्वीर डालकर सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करने पर गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
Source- News in Hindi

Related-
फेसबुक पर अश्लील फोटो लगा लड़कियों को किया बदनाम
 फेसबुक पर डाली विवाहिता की अश्लील तस्वीरें

Unfair practices in pharma sector under CCI scanner


Pharma Sector

नई दिल्ली। सीमेंट, रीयल एस्टेट के बाद प्रतिस्पर्धा आयोग की नजर फार्मा सेक्टर पर है। आयोग का मानना है कि इस क्षेत्र में भी गुटबाजी की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। इस बात पर जोर देते हुए कि फार्मा सेक्टर में कीमत का मुद्दा आम जनता के लिए मुश्किल है, सीसीआई के प्रमुख अशोक चावला ने कहा कि इस क्षेत्र में कथित अनुचित व्यवहारों को लेकर जांच पाइपलाइन में है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) पहले भी केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशनों समेत कुछ इकाइयों पर अनुचित व्यापार गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण जुर्माना लगाया है।

सीसीआई के चेयरमैन अशोक चावला ने कहा है कि बहुत से मामले हैं जिन्हें निपटाया जा चुका है और अभी भी कुछ मामले पाइपलाइन में हैं। उनके अनुसार आयोग पहले की फार्मा रिटेल के कई मामलों में जांच कर चुका है जबकि प्रतिबंधात्मक प्रक्रिया अपनाने और अन्य लोगों को व्यापार में न आने देने का माहौल बनाने के लिए कुछ इकाइयों पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है।
उन्होंने कहा है कि हमारे विचार से यह एक बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है क्योंकि फार्मास्युटिकल्स रिटेल और कीमतों का प्रभाव बहुत बड़ी जनसंख्या पर पड़ता है। यह कुछ ऐसा है जो कि प्रतिस्पर्धा कानून और सामाजिक-राजनीतिक दोनों ही लिहाज से नाजुक मुद्दा है।

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में आयोग सभी संभावित गैर प्रतिस्पर्धा वाली गतिविधियों और अस्पतालों द्वारा मरीज को किसी इकाई विशेष से दवाएं लेने के लिए कहने जैसे मामलों पर नजर रखता है। उन्होंने कहा कि हम दवा की कीमत ज्यादा है या कम है इसकी जांच हम नहीं कर रहे। हम कीमतों के निर्धारण में दखल नहीं देते क्योंकि यह हमारा काम नहीं है।
Source- News in Hindi

Related-
 एक बार फिर महंगा हवाई किराया जांच के घेरे में
सीसीआइ पर बढ़ी कंपनियों की निर्भरता
 सीसीआइ ने 11 जूता कंपनियों पर लगाया जुर्माना

Micromax Funbook Tab Mini P410 available for Rs 8,820

माइक्रोमैक्स का फनबुक टैब मिनी पी 410 लांच


micromax



नई दिल्ली। पहले कैनवास सीरीज टैबलेट कैनवस टैब पी 650 को लांच करने के बाद माइक्रोमैक्स ने अपना दूसरा टैबलेट फनबुक टैब मिनी पी 410 लांच किया है। इसमें डुअल सिम कनेक्टीविटी भी है। कॉलिंग की सुविधा दोनों सिम से उपलब्ध है। इस टैबलेट में 3जी के साथ 2जी डाटा भी है।माइक्रोमैक्स फनबुक टैब मिनी पी 410 में कैपसिटीव टच इनपुट और 1024 गुणा 600 पिक्सल रिज्योलूशन के साथ 7 इंच का डिसप्ले भी है।

माइक्रोमैक्स फनबुक टैब मिनी पी 410 में ब्लूटूथ कनेक्टीविटी भी है। फनबुक टैब मिनी पी 410 में एंड्रायड जेली बीन 4.1 के साथ इसके पा‌र्श्वभाग में 2 मेगापिक्सेल फोकस कैमरा और अग्रभाग में 0.3 मेगापिक्सेल कैमरा है जो विडियो चैटिंग को सुविधाजनक बनाता है।

साथ ही इसमें डुअल कोर प्रोसेसर है जो 1 जीएचजेड, 1 जीबी रैम और 4 जीबी के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसमें से यूजर्स 2.4 जीबी का उपयोग कर सकते हैं। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी स्टोरेज का उपयोग भी कर सकते हैं। इसमें 2800 एमएएच बैटरी है। जो 4 घंटे का इंटरनेट उपयोग प्रदान करती है। माइक्रोमैक्स फनबुक टैब पी 410 की कीमत 8,820 रुपये रखी गयी है।
Source- News in Hindi , Technology News in Hindi

Related-
कम बजट में लॉंच होगा नोकिया आशा 502
14,999 रुपये में एचटीसी डिजायर 500


Salman wants to become a father of a girl child

salman khan
दूल्हे बने नहीं, बेटी के पिता बनना चाहते हैं सलमान

मुंबई। सल्लू मियां के सिर पर सहरा भी नहीं सजा है, लेकिन बाप बनने की ख्वाहिश जग गई है। एक सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता सलमान खान ने कहा कि वह एक बेटी के पिता बनना चाहते हैं।

सलमान खान का मानना है कि बेटियां बहुत ही मासूम होती है। बेटियां भगवान की सबसे प्यारी देन हैं। उन्होंने उन लोगों पर सवाल खड़े किए हैं जो लड़कियों को जन्म से पहले ही कोख में मार देते हैं

Source- News in Hindi

Related- दर्द से परेशान सल्लू, नहीं कर पा रहे हैं एक्शन स्टंट




Kejriwal hope to win delhi election


delhi elections

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चुनाव जीतने पर लोकपाल बिल लाने का वादा किया है। शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आप की ओर से अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में हमारी सरकार बनी, तो हम 29 दिसंबर को लोकपाल बिल लायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे उनकी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मेरी लिए मुख्यमंत्री का पद अहम नहीं है, लेकिन हमारी पार्टी चुनाव जीतेगी। वहीं योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को केजरीवाल के रूप में एक ईमानदार नेता मिला है और हम उन्हें ही सीएम उम्मीदवार घोषित करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी को विजयी मिलेगी।
Source- News in Hindi

Related-
व्यापारियों को मिलेगा उपयुक्त माहौल: अरविंद केजरीवाल


LPG portability scheme will not start in election's states

lpg portability scheme
नई दिल्ली। चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार की एलपीजी गैस सिलेंडर पोर्टेबिलिटी स्कीम को अभी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। आज से शुरू होने वाली इस स्कीम को चुनावी राज्यों में रोक दिया है। दिल्ली, जयपुर भोपाल में इस स्कीम को अभी शुरू नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि शहरों में अकेले रहने वालों, विद्यार्थियों या झुग्गियों में रहने वालों को आसानी से रसोई गैस सिलेंडर दिलाने के लिए नई स्कीम को शुरू करने जा रही थी। सरकार ने इनकी सुविधा के लिए पेट्रोल पंप पर ही पांच किलो वाला गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इन पर कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी यानी बाजार मूल्य पर ग्राहकों को इसे खरीदना होगा।
सरकार इस हफ्ते देश के 30 प्रमुख शहरों में ग्राहकों के लिए रसोई गैस कनेक्शन में पोर्टेबिलिटी की सुविधा लागू करने जा रही है। इसके तहत एलपीजी ग्राहकों को उनकी मर्जी के मुताबिक वितरक एजेंसी से गैस कनेक्शन लेने की इजाजत दी जाएगी। अभी ग्राहकों को गैस एजेंसी बदलने की छूट नहीं है। ऐसे में ग्राहक खराब सेवा के बावजूद एक ही एजेंसी से गैस लेने को विवश रहते हैं। लेकिन चुनाव को देखते हुए अब इसमें से पांच राज्यों को छोड़ दिया जाएगा।
Source- News in Hindi

Related-
पेट्रोल पंप पर मिलेंगे छोटे एलपीजी सिलेंडर
आधे एलपीजी ग्राहकों को सीधे मिलेगी नकद सब्सिडी

Azam Khan slams Modi's toilets before temple remark


Narendra Modi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के उस बयान की तीखी आलोचना की जिसमें उन्होंने 'देवालय से पहले शौचालय' कहा था।

मंत्री ने शुक्रवार को मंदिर नगरी फैजाबाद में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों ने 1992 में अयोध्या की बाबरी मस्जिद ढहा दी वह शौचालय के बारे में बात करते हैं। यह धर्म एवं प्रार्थना करने वालों का अपमान है। उन्होंने कहा कि 'यह कुछ नहीं है, बल्कि ये बयान ऐसे लोगों की मानसिकता को व्यक्त करता है।'
गौरतलब है कि मोदी ने नई दिल्ली में पिछले दिनों कहा था कि उनके लिए देवालय से पहले शौचालय है। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था। प्रवीण तोगड़िया से लेकर जयराम रमेश ने भी उनपर निशाना साधा था।
Source- News in Hindi
Related-