Showing posts with label national hindi news. Show all posts
Showing posts with label national hindi news. Show all posts

Men scared to talk to women, they fear being jailed: Farooq Abdullah



Top Hindi Newsनई दिल्ली। यौन शोषण के आरोपों में घिरे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एके गांगुली पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में खुद केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल उन्होंने कहा है कि अब उन्हें लड़कियों से बात करते हुए डर लगता है। इस वजह से कहीं हम भी जेल न पहुंच जाएं।
उन्होंने कहा कि वह अब अपने पास भी किसी महिला सैक्रेटरी को रखना पसंद नहीं करेंगे। फारुख का कहना था कि देश में इस तरह की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसे में किसी लड़की से बात करते हुए भी डर लगता है। लेकिन इस बयान पर जब विपक्ष ने उनकी आलोचना की तो उन्होंने तुरंत अपने बयान से पलटी मारी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई है कि फारुख जल्द ही इस बयान पर माफी मांगेंगे।
हालांकि फारुख ने साफ तौर पर इसके लिए महिलाओं या लड़कियों को नहीं बल्कि समाज को जिम्मेदार ठहराया है।
Source- News in Hindi

Rahul Gandhi attack on Akhilesh in Aligarh Rally


Rahul Gandhi

राहुल ने अखिलेश को कोसा, अपनी पीठ जमकर थपथपाई -

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अलीगढ़ की रैली में उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी पर एक तरफ जमकर निशाना साधा तो दूसरी तरफ अपनी पीठ भी खूब थपथपाई। राहुल ने कहा, 'अखिलेश यादव ने वादे किए, लेकिन पूरे नहीं किए।' दूसरी तरफ उन्होंने भूमि अधिग्रहण और भोजन गारंटी बिल के लिए अपनी पार्टी की पीठ थपथपाई।
हैरत की बात ये कि 14 मिनट के चुनावी भाषण में न मोदी का नाम उनकी जुबां पर आया, न भाजपा का। वे किसानों, अल्पसंख्यकों और युवाओं को यह भरोसा दिलाने की कोशिश करते रहे कि सिर्फ कांग्रेस ही उनका भला कर सकती है। राहुल ने कहा, भूमि अधिग्रहण बिल में विपक्ष ने अड़ंगा डालने की कोशिश की, लेकिन उनकी सरकार ने आखिरकार इस बिल को पास कराकर ही दम लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अलीगढ़ के किसानों को भूमि अधिग्रहण बिल से जितना फायदा होगा, उतना देश में कहीं नहीं होगा। यह बात अलग है कि उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई।
राहुल के भाषण के बीच माइक भी गड़बड़ हुआ तो उन्होंने माइक ठीक करने की गुजारिश की। वे बकवास अध्यादेश वाले किस्से का जिक्र करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा, 'गुजरात में एक पत्रकार ने मुझसे पूछा कि आपने अध्यादेश वाली बात सही समय पर नहीं कहा। मैंने पूछा कि मैंने सच कहा था या नहीं? पत्रकार ने कहा-हां।' राहुल ने कहा कि सच बोलने का भी कोई समय होता है?
Source- News in Hindi
Related-

Suprime court proposes 3member panel to probe ipl spot fixing


suprime court

आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग: सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआइ का अनुरोध नकारा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अनुरोध को खारिज करते हुए आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। बीसीसीआइ ने इस मामले की जांच विशेष समिति से कराने का अनुरोध किया था।
कोर्ट ने आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच के लिए पंजाब व हरियाणा के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मुकुल मुदगल के नेतृत्व में तीन सदस्यों का पैनल बनाया है। न्यायमूर्ति एके पटनायक और जेएस केहर की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि जांच पैनल में दो अन्य सदस्य वरीय अधिवक्ता व अतिरक्ति सॉलीसिटर जेनरल एन नागेश्वर राव और असम क्रिकेट एसोसिएशन के मेंबर निलय दत्ता होंगे।
बीबीसीआइ काउंसिल ने स्पॉट फिक्सिंग की जो जांच की थी, उसकी दोबारा जांच कराने की मांग बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) ने कोर्ट से की थी। खंडपीठ ने बीसीसीआइ के उस प्रस्ताव को नकार दिया जिसमें विशेष समिति के जरीये वरिष्ठ राजनीतिज्ञ अरुण जेटली एवं दत्ता के नेतृत्व में जांच करने को कहा गया था। इस समिति से फिक्सिंग में मुंबई पुलिस की चार्जशीट में मिले तथ्यों की पुन: जांच कराने के अनुरोध को भी कोर्ट ने ठुकरा दिया।
Source- News in Hindi

Three cops injured in tirupati during exchange firing


terrorist attack

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के तिरुपति से करीब 25 किमी दूर पुत्तूर के एक घर से कुछआतंकियों ने शनिवार सुबह सुरक्षाबलों पर जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक इंस्पेक्टर की मौत होने और तीन सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है। पुत्तूर के इस घर में दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका है। इनके पास भारी मात्रा में गोला बारूद होने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक आतंकियों और पुलिसकर्मियों के बीच फायरिंग जारी है।

दरअसल पुलिस ने तमिलनाडु सीमा पर एक संदिग्ध आतंकी को शनिवार को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर ही सुरक्षाबलों ने पुत्तूर के इस घर पर छापा मारा था, जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इन आतंकियों के सेलम के भाजपा नेता की हत्या में शामिल होने का भी शक जताया जा रहा है। वहीं आशंका यह भी है कि यह आतंकी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पाइप बम वाले मामले में भी लिप्त थे।
Source- News in Hindi


EC likely to announce poll dates for five states today

News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज

Election Commission



नई दिल्ली। चुनाव आयोग राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली तथा मिजोरम के विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा आज कर सकता है। इसको लेकर चुनाव आयोग की बैठक चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर बाद किसी भी समय आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक आयोग चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर चुका है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने इन राज्यों के विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम तय कर लिया है। बड़े राज्यों में दो या तीन चरण में जबकि दिल्ली व मिजोरम जैसे छोटे राज्यों में एक ही चरण में मतदान कराए जाएंगे।

राज्यों में मतदान संबंधी तिथियों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। संबंधित राज्यों के साथ ही केंद्र सरकार भी चुनावी आचार संहिता के तहत कोई ऐसा फैसला नहीं ले सकेगी, जिससे चुनाव प्रभावित हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आयोग सरकार को चुनावों की तिथि घोषित करने के संबंध में संकेत दे चुका है।
Source-  News in Hindi

Horror in Vasant Kunj: Details emerge in domestic maid abuse



Vasant Kunj maid torture
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वसंत कुंज में नौकरानी को घर में बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार करने के मामले में नौकरानी ने बृहस्पतिवार को सफदरजंग अस्पताल में पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी महिला वंदना धीर उसे निर्वस्त्र होकर घर के बाहर झाड़ू लगाने को कहती थी। अगर वह ऐसा करने से मना करती थी तो 'दीदी' उसे कुत्ते के बेल्ट से पीटती थी। पीड़िता झारखंड के साहिबगंज जिले की रहने वाली है। आरोपी महिला वंदना नोएडा स्थित एल्सटॉम इंडिया एंड साउथ एशिया कंपनी में कंट्री कम्युनिकेशंस डायरेक्टर है।

डीसीपी दक्षिण जिला बीएस जायसवाल के मुताबिक, जैसे-जैसे नौकरानी सदमे से उबरती जा रही है, वह वंदना के अमानवीय अत्याचार की दास्तां बयां कर रही है। नौकरानी के सनसनीखेज बयानों को कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। इस मामले में पुलिस ने साउथ एक्स में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाली महिला डॉरोथी को कोटला मुबारकपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। लड़की के अनुसार 'बुआ ने उसे डॉरोथी के हाथों 35 हजार रुपये में बेचा'। बाद में डॉरोथी ने भी उसे अन्य महिला के हाथों बेच दिया। लेकिन यह बुआ उसकी अपनी बुआ है या मानव तस्करी से जुड़ी एजेंट, इसकी जांच हो रही है। नौकरानी के मामले में तीन महिलाओं की भूमिका सामने आने से पुलिस मानव तस्करी के एंगल पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस बुआ की तलाश में लग गई है।
Source- News in Hindi
Related link- पढ़ें: नौकरानी को कुत्तों से कटवाती थी