News in Hindi: नई दिल्ली। त्योहारी माहौल के बावजूद विदेश में कमजोरी के रुझान देख स्टॉकिस्टों ने लगातार छठे सत्र में सोने की बिकवाली जारी रखी। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में शनिवार को पीली धातु 100 रुपये टूटकर 31 हजार 300 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। छह सत्रों में यह 1270 रुपये लुढ़क चुकी है। इसके उलट चांदी 50 रुपये सुधरकर 49 हजार 150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। बीते दो सत्रों के दौरान इसमें 1000 रुपये की गिरावट आई थी।
न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना घटकर 1313.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। शेयर बाजार की तेजी ने भी पीली धातु की चमक घटाई है। निवेशक सोने में निवेश के बजाय शेयरों का दामन थाम रहे हैं। इससे स्थानीय बाजार में सोना आभूषण के भाव 100 रुपये घटकर 31 हजार 100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 25 हजार 300 रुपये पर यथावत रही। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 20 रुपये की मामूली हानि के साथ 48 हजार 675 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का अपने एक दिन पहले के स्तर 87000-88000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बरकरार रहा
Source- Business News in Hindi
No comments:
Post a Comment