Showing posts with label Premchand. Show all posts
Showing posts with label Premchand. Show all posts

Rajpal Yadav, wife asked to appear before Delhi HC

Rajpal Yadav
पांच करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में जेल गए राजपाल यादव


Hindi News: नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव और उनकी पत्‍‌नी राधा को पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल दिया।
जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव ने 2010 में अपनी फिल्म 'अता-पता-लापता' के निर्माण के लिए दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से पांच करोड़ का कर्ज लिया था, लेकिन तय समय पर उसे नहीं लौटा सके। कंपनी ने कोर्ट में मामला दायर किया। इसके बाद राजपाल ने अदालत को आश्वस्त किया कि वह राशि ब्याज सहित लौटा देंगे, लेकिन इसके बाद वह पैसे लौटाने से मुकर गए। इससे नाराज कोर्ट ने उन्हें आज जेल भेज दिया।
सोमवार को भी मामले की सुनवाई सुनवाई हुई थी। उस समय कोर्ट ने वकील से पूछा कि राजपाल यादव कहां है और वह कोर्ट क्यों नहीं आए तो वकील ने कहा कि वह यहीं हैं लेकिन आज नहीं आ पाएंगे। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए आज की तारीख तय की थी।
Enhanced by Zemanta

Renowned hindi author Rajendra Yadav passes away


 Rajendra Yadav

News in Hindi: नई दिल्ली। अपनी चुंबकीय लेखन शैली से हिंदी साहित्य में बड़ा मुकाम बनाने वाले 84 वर्षीय दिग्गज साहित्यकार राजेंद्र यादव का बीती रात को निधन हो गया। मासिक पत्रिका हंस के संपादक राजेंद्र यादव को कल रात सांस लेने में तकलीफ होने लगी और अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
राजेंद्र यादव का पार्थिव शरीर उनके मयूर विहार स्थित घर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 28 अगस्त 1929 को आगरा में जन्मे राजेंद्र यादव की गिनती हिंदी के शीर्ष साहित्यकारों में होती थी। जिस हंस पत्रिका का संपादन कभी मुंशी प्रेमचंद ने किया था, उसी पत्रिका को इस दौर में भी जीवित रखने में सबसे बड़ा श्रेय राजेंद्र यादव को जाता है।
आगरा विश्वविद्यालय से ही 1951 में हिंदी में एमए करने वाले राजेंद्र यादव के मशहूर उपन्यास 'सारा आकाश' पर बासु चटर्जी ने फिल्म भी बनाई थी। उनकी पत्‍‌नी मनु भंडारी भी मशहूर साहित्यकार हैं। राजेंद्र यादव अपनी लेखनी के अलावा कई विवादों के चलते भी चर्चा में रहे।