Showing posts with label Krrish 3. Show all posts
Showing posts with label Krrish 3. Show all posts

Dhoom 3 has set a worldwide benchmark

इन फिल्मों को पीछे छोड़ धूम-3 ने बनाया व‌र्ल्ड रिकॉर्ड


Hindi Newsमुंबई। आमिर खान की फिल्म धूम थ्री ने पहले ही इंडियन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, लेकिन अब फिल्म ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जी हां पाकिस्तान में धूम मचाने के बाद फिल्म ने ओवरसीज में भी धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये की कमाई करके एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एक हफ्ते में घरेलू बाजार में 319 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का ओवरसीज बिजनेस 2.1 करोड़ डॉलर रहा। इस फिल्म ने ओवरसीज में अब तक हिट रही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। धूम थ्री ने विदेश में कुल 450 करोड़ रुपये कमाए हैं।
ओवरऑल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में
धूम थ्री : 450 करोड
चेन्नई एक्सप्रेस : 422 करोड़
थ्री इडियट्स : 395 करोड़
कृष थ्री : 374 करोड़
एक था टाइगर : 319 करोड़ रुपये

Gold price falls Rs 100 to Rs 31300 on eve of Diwali


Gold

News in Hindiनई दिल्ली। त्योहारी माहौल के बावजूद विदेश में कमजोरी के रुझान देख स्टॉकिस्टों ने लगातार छठे सत्र में सोने की बिकवाली जारी रखी। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में शनिवार को पीली धातु 100 रुपये टूटकर 31 हजार 300 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। छह सत्रों में यह 1270 रुपये लुढ़क चुकी है। इसके उलट चांदी 50 रुपये सुधरकर 49 हजार 150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। बीते दो सत्रों के दौरान इसमें 1000 रुपये की गिरावट आई थी।
न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना घटकर 1313.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। शेयर बाजार की तेजी ने भी पीली धातु की चमक घटाई है। निवेशक सोने में निवेश के बजाय शेयरों का दामन थाम रहे हैं। इससे स्थानीय बाजार में सोना आभूषण के भाव 100 रुपये घटकर 31 हजार 100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 25 हजार 300 रुपये पर यथावत रही। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 20 रुपये की मामूली हानि के साथ 48 हजार 675 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का अपने एक दिन पहले के स्तर 87000-88000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बरकरार रहा
Enhanced by Zemanta

Krrish3 starts well but 200 cr. target is far to reach

krrish3
कृष-3 ने तीन दिन में कमाए 72 करोड़, नजर चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड पर
Hindi Newsनई दिल्ली। एक महीने के सूखे के बाद दिवाली के मौके पर रिलीज हुई कृष-3 बॉक्स ऑफिस पर बहार लेकर आई है। पहले तीन दिन में इस फिल्म ने लगभग 72 करोड़ रुपए कमा लिए है। माना जा रहा है कि फिल्म एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन रितिक की नजर तो चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड पर है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि अपने पहले वीकेंड पर लगभग 72.8 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। रितिक की इस फिल्म ने 25.5 शुक्रवार को, शनिवार को 23 करोड़ और रविवार को 24.3 करोड़ की कमाई की। फिल्म का यह कलेक्शन हिंदी के साथ तमिल और तेलगु शोज मिलाकर यह कमाई की।
कहा जा रहा है कि त्योहार की तैयारियों के चलते फिल्म के शाम के शो प्रभावित हुए। भारत-ऑस्ट्रेलिया के आखिरी वनडे मैच ने भी लोगों को घर से बाहर जाने नहीं दिया, जिसका असर कृष 3 के कारोबार पड़ा। हालांकि फिल्म को लेकर आ रही पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं कहती हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार करेगी।
कृष 3 अच्छा कारोबार करने के बाद भी चेन्नई एक्सप्रेस का तीन दिनों में 100 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। अच्छी ओपनिंग भी यह विश्वास नहीं दिलाती कि कृष-3 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
Related -

Enhanced by Zemanta

' Krrish 3' has given Vivek new life: Suresh Oberoi

krrish3
..तो कृष 3 ने विवेक को दिया नया जीवन!
Hindi Newsमुंबई। कृष 3 बनाने और उसमें विवेक को काल जैसे दमदार किरदार में लेने के लिए वरिष्ठ अभिनेता सुरेश ओबराय ने निर्माता निर्देशक राकेश रोशन की प्रशंसा की है। सुरेश ने राकेश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कृष 3 बनाकर और उसमें विवेक को लेकर उसे नया जीवन दिया और साथ ही साथ उसमें नए आत्मविश्वास का संचार भी किया है।
गुरुवार को कृष 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर 66 वर्षीय सुरेश ने निर्देशक राकेश की तारीफ करते हुए कहा कि काल के किरदार की तारीफ करने का सीधा मतलब है राकेश की सराहना। रोशन परिवार, फिल्म के हीरो और राकेश रोशन ने विवेक को एक नया जीवन, नया आत्मविश्वास और नई शुरुआत दी है। मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर फिल्म मैंने देखी है।
अपने पिता की बात से सहमत होकर विवेक तो राकेश रोशन को भारत का स्टीवन स्पीलबर्ग करार देते हैं। विवेक कहते हैं कि जो भी पापा ने कहा वो बिल्कुल ठीक कहा। आज मैंने पहली बार यह फिल्म देखी और यह भूल गया कि मैं ही काल हूं। मैंने एक बच्चे की तरह पूरी फिल्म में हंसते और रोते हुए इसका आनंद लिया।
फिल्म में विलेन काल की भूमिका निभा रहे विवेक ने कहा कि राकेश रोशन एक लीजेंड और अपने काम में मास्टर हैं। इस फिल्म से उन्होंने दिखा दिया है कि वो भारत के स्टीवन स्पीलबर्ग हैं।
कृष 3, कृष सीरीज की तीसरी फिल्म है जिसकी शुरुआत कोई मिल गया से हुई थी। इस तीसरी फिल्म में रितिक रोशन कृष की भूमिका में हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा और कंगना रानावत इसमें मुख्य भूमिका में हैं। आज 1 नवंबर को यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Enhanced by Zemanta