Hindi News:मुंबई। अपने 40वें जन्मदिन को मनाते हुए आज हरदिल अजीज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कैंसर मरीजों के इलाज के लिए नकद राशि दान की। इस मौके पर ऐश्वर्या ने कहा कि मैं तहेदिल से उन सब का धन्यवाद देती हूं जिन्होंने आज मुझे बधाइयां दी हैं। इस बार मेरा जन्मदिन दिवाली के साथ पड़ा है जो एक अच्छा संयोग है। ये खुशियां मनाने का समय है। मैं इस खूबसूरत जीवन के लिए भगवान और अपने माता-पिता दोनों का दिल से धन्यवाद करती हूं। जिंदगी ने मुझे जो भी दिया है उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।
लाल सलवार-सूट में खूबसूरत दिख रही पूर्व विश्व सुंदरी ने आगे कहा कि मैंने हर साल की तरह ही इस साल भी कुछ नकद राशि कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दान किया है। मेरे माता-पिता ने मुझे ये सिखाया है कि हमें हमेशा कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे किसी के जीवन में कुछ बदलाव आ सके। मैं समाज के लिए कुछ ना कुछ करते रहने में यकीन रखती हूं।
अपनी बेटी आराध्या को अपना सबसे बेहतरीन तोहफा मानने वाली ऐश्वर्या कहती हैं कि आराध्या मेरी दुनिया है। वो मेरी जिंदगी का सबसे हसीन गिफ्ट है। दो साल पहले जब मैं मां बनने वाली थी वह समय मेरे लिए बहुत स्पेशल था। ऐश्वर्या बताती हैं कि आराध्या ने उनके लिए हैप्पी बर्थडे सांग भी गाया। कल शाम से ही ही वह मुझे बर्थडे विश कर रही है। यहां तक कि उसने रात में 12 बजे भी बर्थडे सांग गाया पर अपना नाम लेकर। इस साल वह अपना जन्मदिन परिवार और कुछ करीबी मित्रों के साथ घर पर ही मनाएंगी।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment