Showing posts with label Saif Ali Khan. Show all posts
Showing posts with label Saif Ali Khan. Show all posts

When kareena calls sister in law to katrina

Ranbir kapoor
..जब बेबो ने कैट को कहा भाभी


Hindi Newsमुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। रणबीर के माता-पिता ने पहले ही उनकी पसंद को हरी झंडी दे रखी है, लेकिन ये क्या उनकी चचेरी बहन करीना कपूर ने तो खुले आम कट्रीना कैफ को भाभी बुला डाला। यही नहीं उन्होंने तो रणबीर की शादी में कैट के साथ डांस करने का प्लान भी बना लिया।
आपको बता दें कि जल्द ही बेबो और रणबीर कपूर करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में नजर आएंगे। सूत्रों ने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान बेबो ने रणबीर का हाल ए दिल बयां किया। बताया जाता है कि करीना रणबीर की लेडी लव को लेकर उनकी जमकर खिंचाई करने वाली हैं। सेट पर बेबो रणबीर को कहती हैं कि वे किसी और के साथ नहीं बल्कि कैट के साथ उनके ही आइटम नंबर पर डांस करना ज्यादा पसंद करेंगी।
सूत्रों ने बताया कि इस एपिसोड की शूटिंग में करीना रणबीर से कहती हैं कि उन्होंने रणबीर की शादी के लिए लहंगा तैयार कर लिया है। यही नहीं वे भाई की शादी में चिकनी चमेली और शिला की जवानी पर डांस भी करने वाली हैं। बताया जाता है कि जैसे ही करीना ने रणबीर से पूछा कि वे क्या कट्रीना से प्यार करते हैं, तुरंत रणबीर ने भी शातिर जवाब दिया कि वे करीना से प्यार करते हैं। करण शो को आगे लेकर जाते, तब तक बेबो ने ही उस पर विराम लगा दिया।
गौरतलब है कि एक दिसबंर से शुरू होने वाले करण के शो के पहले मेहमान सलमान होंगे। उसके बाद इस भाई-बहन की जोड़ी शो में रंग जमाने आएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के निजी जीवन को लेकर बातें करने वाले हैं। भले ही रणबीर-कैट अपने प्यार के खुल्लम खुल्ला इजहार से डरते हैं लेकिन दोनों के बीच जो रिश्ता पनप रहा है उससे वे इनकार नहीं कर सकते हैं।
Enhanced by Zemanta

Bullet raja liked by North india

Bullet Raja
उत्तर भारत में चली 'बुलेट राजा'
Hindi Newsमुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित 'बुलेट राजा' को मल्टीप्लेक्स में अपेक्षित दर्शक नहीं मिले, लेकिन इस फिल्म से उनके सिंगल स्क्रीन दर्शकों में बढ़ोत्तरी हुई है। सैफ अली खान की ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों ही पसंद की जाती हैं। 'बुलेट राजा' में उन्होंने जबरदस्त जमीनी एक्शन किया था। सिंगल स्क्रीन और उत्तर भारत के दर्शकों ने छोटे नवाब में आए इस बदलाव को स्वीकार किया।
हां, मल्टीप्लेक्स के शहरी दर्शकों ने समान रुचि नहीं दिखाई। इस फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया और रविवार तक कलेक्शन साढ़े आठ करोड़ से अधिक हो गया। 'बुलेट राजा' का वीकएंड कलेक्शन लगभग 22 करोड़ रहा।

CO rapes girl in lucknow


CO

Hindi News: अमेठी। नौकरी का झांसा देकर जिले के मुसाफिरखाना सर्किल के सीओ ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को युवती के परिजनों ने एसपी के पास पहुंच दुखड़ा सुनाया। बाद में एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।
मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी का आरोप है कि गलती से उसके मोबाइल से सीओ मुसाफिरखाना विपुल कुमार श्रीवास्तव के सीयूजी नंबर पर काल चली गई। सीओ ने काल बैक कर उससे परेशानी पूछी, तो उसने कोई समस्या न कहकर फोन रख दिया। बाद में सीओ ने नौकरी व शादी का झांसा देकर उससे बातचीत करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक पहचान व पता बताए जाने पर सीओ उससे मिलने गांव भी गए। लेकिन वहां मुलाकात नहीं हो सकी। पीड़िता का आरोप है कि 23 अक्टूबर को जब वह सीओ के बुलावे पर जगदीशपुर पहुंची तो वहां दोनों की पहली बार मुलाकात हुई।
उधर किशोरी के परिजनों को भी शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ शुरू की। परिजनों के एतराज के बाद भी सीओ उससे बात करते रहे। नौकरी के लालच में वह भी फोन पर लगातार बात करती रही। 23 नवंबर को उसको सीओ ने लखनऊ के आलमबाग बुलाया। बिना परिजनों को बताए ही नौकरी की लालच में 24 नवंबर को वह लखनऊ पहुंची तो वहां सीओ ने एक होटल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लखनऊ से ही नौकरी दिलाने के नाम पर सीओ ने उसे कानपुर भेज दिया। कानपुर में नौकरी न मिलने पर लड़की को दिल्ली भेज दिया गया। वहां पर भी बात न बनने पर फिर उसे कानपुर वापस बुला लिया गया और कानपुर की एक कंपनी में उसे नौकरी दिला दी गई। नौकरी मनमाफिक न होने पर पीड़िता ने सीओ पर दबाव बनाया तो सीओ उसे धमकाने लगे और पिता व भाई को मरवा डालने की धमकी दी। लड़की की माने तो धमकी से परेशान होकर उसने अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई।
उधर, मामला बढ़ता देख पहले सीओ ने खुद लड़की को धमकाया। उसके बाद एसओ मुसाफिरखाना मनोज तिवारी व कांस्टेबल अरुण तिवारी ने भी पीड़िता के पिता को मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। विभाग पहले तो मामले को मैनेज करने में लगा रहा। लेकिन सोमवार को लगभग घंटे भर तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद एसपी ने महिला एसओ रेखा सिंह को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी हीरालाल ने प्रकरण को काफी गंभीर बताते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही। आरोप के बाबत सीओ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लड़की बराबर मिस्ड कॉल करती थी, जिस पर उसे व उसके पिता को समझाया था। निष्पक्ष जांच के बाद मामला खुद ही साफ हो जाएगा। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

Bullet raja can't satisfy box office

Bullet raja
बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी नहीं उतरी 'बुलेट राजा'


Hindi Newsमुंबई। तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' धमाकेदार प्रचार के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में नाकामयाब रही। फिल्म का वीकेंड रिस्पॉन्स काफी ठंडा रहा। दो दिन की कमाई को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई है।
बॉक्स आफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दो दिनों के भीतर कुल 13.5 करोड़ की ही कमाई की है। फिल्म शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये और शनिवार को सात करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई है, जबकि हाल ही में रिलीज हुई कई फिल्मों ने रिलीज दो दिनों बाद ही जबरदस्त बिजनेस किया था। फिल्म के लिए ये हफ्ता भी चुनौती भरा होने वाला है क्योंकि प्रभुदेवा की फिल्म 'आर राजकुमार' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रति लोगों के चार्म को देखने के बाद बुलेट राजा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।
ये बात और है कि फिल्म में सैफ ने अपने एक्शन अंदाज को बखूबी निभाया है। सोनाक्षी और सैफ की जोड़ी भी खूब जंच रही है। फिल्म में उत्तर प्रदेश की गुंडागर्दी और माफिया की कहानी बयां की गई है।

Enhanced by Zemanta

Kareena kapoor has been Honored by british government

 Kareena kapoor
ब्रिटिश संसद में सम्मानित हुईं करीना कपूर
News in Hindiलंदन। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामंस में एशियाई साप्ताहिक अखबार ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान वैश्विक मनोरंजन उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
गृह मामलों की समिति के अध्यक्ष और प्रवासी भारतीय सांसद कीथ वाज ने मंगलवार रात अभिनेत्री को सुनहरे रंग के फ्रेम वाली पट्टिका प्रदान की। उनके अलावा एशियन संडे समाचार पत्र ने गायक किंबरले वाल्श और जादूगर डायनमो को भी सम्मानित किया।
करीना ने कभी खुशी कभी गम, ओंकारा, जब वी मैट, थ्री इडियट्स, गोलमाल 3 और बॉडीगार्ड जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अवार्ड ग्रहण करने के दौरान उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन उनके पसंदीदा स्थानों में से एक है। भारत और ब्रिटेन के बीच खास संबंध रहा है और समय के साथ यह संबंध और मजबूत हो गए हैं।' इस अवसर पर उन्होंने अपनी परदादी (जो ब्रिटिश नागरिक थीं) और ससुर दिवंगत मंसूर अली पटौदी को याद किया। पटौदी ने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। इस अवसर पर वाज ने एशियन संडे का अगले महीने से लंदन संस्करण लाने के फैसले के लिए अखबार की प्रबंध निदेशक फातिमा पटेल की प्रशंसा की।
Enhanced by Zemanta