News in Hindi: मुंबई। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में इससे पहले आपने ऐसा सीन कभी नहीं देखा होगा, जो बहुत जल्द ही आप टीवी सीरियल 'दो दिल एक जान' में देखेंगे। खबर है कि पहली बार किसी टीवी सीरियल में शादी से पहले के संबंधों का सीन बहुत ही अंतरंगता के साथ दिखाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस सीरियल के अभिनेता अयाज अहमद और अभिनेत्री निकिता शर्मा के बीच यह सीन शूट भी चुका है, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि इस एपिसोड का प्रसारण किस दिन होगा। इसी सीरियल से जुड़े एक शख्स ने बताया कि इन दोनों के बीच इससे पहले एक लिप-लॉक सीन भी शूट हुआ था, लेकिन चैनल की आपत्ति के चलते इसे एपिसोड में नहीं दिखाया जा सका था। इस बार प्रोडक्शन टीम उम्मीद कर रही थी कि इस सेक्स सीन को चैनल स्वीकार करेगा।
अयाज कहते हैं, इस तरह के अंतरंग सीन शूट करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती। उन्हें और उनकी साथी कलाकार को उम्मीद है कि यह सीन दर्शक भी पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, 'निकिता के साथ मेरी बॉन्डिंग ने इस तरह का सीन शूट करना मेरे लिए आसान कर दिया।' पहली बार टीवी पर इस तरह के सीन दिखाए जाने के बाद में उन्होंने कहा, 'मैं इस तरह का व्यक्ति नहीं हूं, जो टीवी और फिल्मों के बीच अंतर करे।'
Source- Entertainment News in Hindi
Related- बॉलीवुड में 'एस' शब्द को मिला दर्जा
No comments:
Post a Comment