Showing posts with label Kareena Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Kareena Kapoor. Show all posts

Katrina Kaif will dance to at Ranbir Kapoor's wedding

कट्रीना ने तोड़ दिया रणबीर का दिल, दोनों के बीच सब कुछ खत्म?


Hindi Newsमुंबई। कहीं ऐसा तो नहीं कि जो हाल सलमान-कट्रीना की जोड़ी का हुआ था, वही हश्र रणबीर-कैट की जोड़ी का भी होने वाला है। कट्रीना कैफ की बातों से तो ऐसा ही लगता है। कट्रीना का कहना है कि वे रणबीर के साथ शादी नहीं करेंगी, बल्कि उनकी शादी में डांस करेंगी।
करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में जब रणबीर और उनकी बहन करीना कपूर आए थे तो कट्रीना को लेकर काफी चर्चा हुई थी। करीना ने तो कट्रीना को भाभी तक कह दिया था और यह भी बताया था कि वे रणबीर-कट्रीना की शादी में कौन से गाने पर डांस करेंगी। लेकिन कट्रीना ने इन बातों को सिर्फ मजाक करार दिया है। उन्होंने कहा, 'करीना-रणबीर बहन-भाई हैं इसलिए वे एक-दूसरे की टांग खींच रहे थे। उन्हें मजाक के तौर पर ऐसा कहा था। मुझे नहीं लगता कि वे सीरियस थे।'
कहा जा रहा था कि अगले साल की शुरुआत में रणबीर-कट्रीना सगाई कर सकते हैं, लेकिन कट्रीना का कहना है कि वे अगले बीस-तीस साल तक शादी नहीं करने वाली। उन्होंने कहा, 'मैं रणबीर की शादी में उनकी फिल्म बेशरम के गाने पर डांस करना चाहूंगी

Why Shahid and kareena will not work again?

दूरियां इतनी बढ़ी कि शाहिद-करीना अब कभी नहीं दिखेंगे साथ


Hindi Newsमुंबई। करीना कपूर और शाहिद कपूर का रिश्ता बिगड़े छह साल हो गए हैं, लेकिन आज भी दोनों के बीच वही तनाव देखने को मिलता है। फिल्म जब वी मेट के बाद आज तक दोनों ने साथ में एक भी फिल्म नहीं की है। फिल्म तो दूर की बात है, दोनों साथ कहीं भी नजर नहीं आते। ऐसे में इसकी उम्मीद बहुत कम है कि दोनों कभी भी एक साथ कोई फिल्म करेंगे। शाहिद कपूर ने खुद इस बात की ओर इशारा किया है।
जी हां शाहिद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, उन्हें खुद को इस बात की उम्मीद नहीं है कि वे दोनों कभी एक साथ दिखेंगे। ये छह सालों में नहीं हुआ तो आगे भी होने के आसार कम हैं। उन्होंने कहा कि दूरियां इतनी बढ़ गईं हैं कि उन्हें मिटाना बहुत मुश्किल है। इससे पहले करीना ने भी किसी फिल्म में शाहिद की वजह से काम करने से मना कर दिया था।
गौरतलब है कि फिल्म जब वी मेट में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। करीना और शाहिद के रिश्ते के बारे में कौन नहीं जानता। एक वक्त था जब दोनों हर जगह साथ-साथ दिखाई देते थे, लेकिन आज एक दूसरे के आमने सामने तक नहीं आते।

When kareena calls sister in law to katrina

Ranbir kapoor
..जब बेबो ने कैट को कहा भाभी


Hindi Newsमुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। रणबीर के माता-पिता ने पहले ही उनकी पसंद को हरी झंडी दे रखी है, लेकिन ये क्या उनकी चचेरी बहन करीना कपूर ने तो खुले आम कट्रीना कैफ को भाभी बुला डाला। यही नहीं उन्होंने तो रणबीर की शादी में कैट के साथ डांस करने का प्लान भी बना लिया।
आपको बता दें कि जल्द ही बेबो और रणबीर कपूर करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में नजर आएंगे। सूत्रों ने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान बेबो ने रणबीर का हाल ए दिल बयां किया। बताया जाता है कि करीना रणबीर की लेडी लव को लेकर उनकी जमकर खिंचाई करने वाली हैं। सेट पर बेबो रणबीर को कहती हैं कि वे किसी और के साथ नहीं बल्कि कैट के साथ उनके ही आइटम नंबर पर डांस करना ज्यादा पसंद करेंगी।
सूत्रों ने बताया कि इस एपिसोड की शूटिंग में करीना रणबीर से कहती हैं कि उन्होंने रणबीर की शादी के लिए लहंगा तैयार कर लिया है। यही नहीं वे भाई की शादी में चिकनी चमेली और शिला की जवानी पर डांस भी करने वाली हैं। बताया जाता है कि जैसे ही करीना ने रणबीर से पूछा कि वे क्या कट्रीना से प्यार करते हैं, तुरंत रणबीर ने भी शातिर जवाब दिया कि वे करीना से प्यार करते हैं। करण शो को आगे लेकर जाते, तब तक बेबो ने ही उस पर विराम लगा दिया।
गौरतलब है कि एक दिसबंर से शुरू होने वाले करण के शो के पहले मेहमान सलमान होंगे। उसके बाद इस भाई-बहन की जोड़ी शो में रंग जमाने आएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के निजी जीवन को लेकर बातें करने वाले हैं। भले ही रणबीर-कैट अपने प्यार के खुल्लम खुल्ला इजहार से डरते हैं लेकिन दोनों के बीच जो रिश्ता पनप रहा है उससे वे इनकार नहीं कर सकते हैं।
Enhanced by Zemanta

Kareena will tease bro on his lady love

Kareena kapoor
कट्रीना के बहाने भाई रणबीर की खिंचाई करेंगी करीना


Hindi Newsमुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। रणबीर के माता-पिता ने पहले ही रणबीर की पसंद को हरी झंडी दे रखी है और अब जल्द ही रणबीर की चचेरी बहन करीना कपूर भी लेडी लव को लेकर रणबीर की खिंचाई करती नजर आएंगी।
चर्चा है कि करण जौहर के चर्चित टॉक शो कॉफी विद करण में जब रणबीर और बेबो मेहमान बनकर आएंगे, तब बेबो रणबीर के प्यार को लेकर इशारों-इशारों में उन्हें छेड़ने वाली हैं। सूत्रों ने बताया कि इस एपिसोड की शूटिंग में करीना रणबीर से कहती हैं कि उन्होंने रणबीर की शादी के लिए लहंगा तैयार कर लिया है। यही नहीं वे भाई की शादी में चिकनी चमेली और शिला की जवानी पर डांस भी करने वाली हैं। कैट और रणबीर की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेबो का इशारा कहीं न कहीं कैट की ओर ही था।
गौरतलब है कि एक दिसबंर से शुरू होने वाले करण के शो के पहले मेहमान सलमान होंगे। उसके बाद इस भाई-बहन की जोड़ी शो में रंग जमाने आएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के निजी जीवन को लेकर बातें करने वाले हैं। भले ही रणबीर-कैट अपने प्यार के खुल्लम खुल्ला इजहार से डरते हैं लेकिन दोनों के बीच जो रिश्ता पनप रहा है उससे वे इनकार नहीं कर सकते हैं।
Enhanced by Zemanta

Ranbir still feel shy to camera when expressing love to katrina

Ranbir kapoor
खुल्लम खुल्ला प्यार के इजहार से डरते हैं रणबीर


Hindi News: मुंबई। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर अपने प्यार का खुल्लम खुल्ला इजहार करने में यकीन नहीं रखते हैं। तभी तो कट्रीना से प्यार करने के बाद भी उसे जगजाहिर नहीं होने देते। हमेशा दोनों के रिश्ते की बात पर पर्दा डालते रहते हैं। कैट भी इसलिए हमेशा रणबीर और अपने रिश्ते को लेकर मीडिया से बचती रहती हैं। एक बार फिर ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई। जब दोनों कैमरे से नजर चुराते दिखाई दिए।
हाल ही में कट्रीना कैफ अपने दोस्तों के साथ फिल्म कैप्टन फिलिप्स का प्रीमियर देखकर सांता क्रुज थिएटर से बाहर निकल रहीं थीं तभी रणबीर कपूर अपने दोस्त और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के साथ कैट को लेने वहां पहुंच गए। लेकिन दोनों ने वहां जब कुछ फोटोग्राफरों को देखा तो रणबीर ने अपनी गाड़ी का रुख मोड़ लिया और कैट रणबीर की गाड़ी की बजाय अपनी गाड़ी में बैठ गईं। इससे साफ साबित होता है कि दोनों एक बार फिर अपने रिश्ते पर पर्दा डाल रहे हैं। रणबीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे फिल्म का प्रीमियर देखने नहीं बल्कि कैट को लेने वहां आए थे।
सूत्रों ने बताया कि उस रात तीनों ने बाहर डिनर का प्लान बनाया था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। दोनों के प्यार के चर्चे काफी समय से ही हो रहे हैं।

Enhanced by Zemanta

Kareena kapoor has been Honored by british government

 Kareena kapoor
ब्रिटिश संसद में सम्मानित हुईं करीना कपूर
News in Hindiलंदन। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामंस में एशियाई साप्ताहिक अखबार ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान वैश्विक मनोरंजन उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
गृह मामलों की समिति के अध्यक्ष और प्रवासी भारतीय सांसद कीथ वाज ने मंगलवार रात अभिनेत्री को सुनहरे रंग के फ्रेम वाली पट्टिका प्रदान की। उनके अलावा एशियन संडे समाचार पत्र ने गायक किंबरले वाल्श और जादूगर डायनमो को भी सम्मानित किया।
करीना ने कभी खुशी कभी गम, ओंकारा, जब वी मैट, थ्री इडियट्स, गोलमाल 3 और बॉडीगार्ड जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अवार्ड ग्रहण करने के दौरान उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन उनके पसंदीदा स्थानों में से एक है। भारत और ब्रिटेन के बीच खास संबंध रहा है और समय के साथ यह संबंध और मजबूत हो गए हैं।' इस अवसर पर उन्होंने अपनी परदादी (जो ब्रिटिश नागरिक थीं) और ससुर दिवंगत मंसूर अली पटौदी को याद किया। पटौदी ने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। इस अवसर पर वाज ने एशियन संडे का अगले महीने से लंदन संस्करण लाने के फैसले के लिए अखबार की प्रबंध निदेशक फातिमा पटेल की प्रशंसा की।
Enhanced by Zemanta

Kareena paid Rs 1.5 crore for dancing on television

 Kareena Kapoor Khan
करीना ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
News in Hindiमुंबई। पैसा कमाना तो कोई करीना कपूर खान से सीखे। कई अभिनेत्रियों को फिल्म में काम करने के बदले जितनी फीस नहीं मिलती, उतनी फीस करीना ने सिर्फ एक डांस परफॉर्मेस की ले ली।
खबर है कि करीना ने मिडिल ईस्ट के एक रियल्टी शो 'अरब्स गॉट टैलेंट' में डांस करने के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए लिए। इससे पहले टीवी पर एक डांस परफॉर्मेस के लिए इतनी बड़ी रकम किसी अभिनेत्री को नहीं मिली। सूत्रों ने बताया कि करीना लेबनान में छुट्टियां मनाने गई थीं और वहीं पर उन्हें यह ऑफर मिला।
बेबो ने शो के ओपनिंग डे पर डांस किया और अगले दिन नए चैनल की लॉन्चिंग में भी शामिल हुई। बॉलीवुड के ट्रेड पंडितों का कहना है कि आम तौर पर डांस परफॉर्मेस के लिए अभिनेत्रियों को इतनी बड़ी रकम नहीं मिलती, लेकिन करीना अरब देशों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं इसी वजह से उन्हें इतनी बड़ी रकम कमाने का मौका मिल गया। करीना के प्रवक्ता की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
Related-