Showing posts with label Sonakshi Sinha. Show all posts
Showing posts with label Sonakshi Sinha. Show all posts

R Rajkumar


R Rajkumar

Top Hindi Newsमुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)।
प्रमुख कलाकार: शाहिद कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद और आशीष विद्यार्थी।
फिल्म निर्देशक: प्रभु देवा।
संगीतकार: प्रीतम।
स्टार: 2
प्रभु देवा निर्देशित 'वांटेड' से ऐसी फिल्मों की शुरुआत हुई थी। ढेर सारे हवाई एक्शन, हवा में लहराते कलाकार, टूटी-फूटी चीजों का स्लो मोशन में बिखरना और उड़ना, बदतमीज हीरो, बेजरूरत के नाच-गाने और इन सब में प्रेम का छौंक, प्रेमिका के प्रति नरम दिल नायक ़ ़ ़ दक्षिण के प्रभाव में बन रही ऐसी फिल्मों की लोकप्रियता और कमाई ने हिंदी की पॉपुलर फिल्मों का फार्मूला तय कर दिया है। प्रभुदेवा निर्देशित 'आर ़ ़ ़ राजकुमार' इसी कड़ी की ताजा फिल्म है।
इस बार शाहिद कपूर को उन्होंने एक्शन हीरो की छवि दी है। मासूम, रोमांटिक और भोले दिखने वाले शाहिद कपूर को खूंटी दाढ़ी देकर रफ-टफ बनाया गया है। एक्शन के साथ डांस का भड़कदार तड़का है। शाहिद कपूर निश्चित ही सिद्ध डांसर हैं। श्यामक डावर के स्कूल के डांसर शाहिद कपूर को प्रभु देवा ने अपनी स्टाइल में मरोड़ दिया है। एक्शन और डांस दोनों में शाहिद कपूर की जी तोड़ मेहनत दिखती है। ऐसी फिल्मों के प्रशंसक दर्शकों को 'आर ़ ़ ़ राजकुमार' मनोरंजक लग सकती है, लेकिन लोकप्रियता की संभावना के बावजूद इस फिल्म की सराहना नहीं की जा सकती। फिल्म में थोड़ा प्यार और बहुत ज्यादा मार है।
फिल्म का हीरो अलग-अलग दृश्यों में 'सायलेंट हो जा नहीं तो वॉयलेंट हो जाऊंगा' दोहराता है। नायकसिर्फ बोलता ही नहीं। मौका मिलते ही वह वॉयलेंट भी हो जाता है। नायक के चरित्र को इसी रंग में गढ़ा गया है। उसके चेहरे पर प्रेम से अधिक गुस्से का भाव है। उसकी आंखों से रोमांस नहीं वॉयलेंस टपकता है। लहुलूहान चेहरा लिए दिल में उबलते नायक का लक्ष्य नयिका को हासिल करना है। हिंदी फिल्मों का यह पुराना लक्ष्य रहा है। इस लक्ष्य की पूर्ति में बीच की सारी हरकतें जायज मान ली जाती हैं। इस फिल्म में तो नायक मौत के बंद मुंह से लौट कर आता है। फिल्म के एक दृश्य में 'बुलशिट शायरी' का आनंद लिया गया है। 'आर ़ ़ ़राजकुमार' का मनोरंजन कुछ-कुछ उसी स्तर का है।
वक्त आ गया है कि 'आर ़ ़ ़ राजकुमार' को दर्शक परखें और तय करें कि उन्हें भविष्य में कैसी फिल्में देखनी हैं? इसकी सफलता से निर्माता-निर्देशक को फिर एक बहाना मिलेगा कि दर्शक यही चाहते हैं। अफसोस की बात है कि नायक कभी पैसों तो कभी प्रेम के लिए हिंसक तो होता है, लेकिन उसकी इस मनोवृति के पीछे ठोस लॉजिक नहीं है। फिल्म के एक प्रसंग में बताया गया है कि वह भागलपुर से आया है। अचानक भागलपुर शहर से नायक का संबंध बताने का औचित्य समझ में नहीं आता।
प्रचलित खामियों के बावजूद इस फिल्म में शाहिद कपूर और सोनाक्षी दोनों की प्रतिभाओं के नए आयाम दिखते हैं। पर्दे पर दोनों की झिझक खत्म हुई है। उन्होंने अपनी भूमिकाएं जिम्मेदारी से निभाई है। सोनाक्षी सिन्हा के नृत्य में गति और मादकता आ गई है। शाहिद कपूर भी कैमरे के आगे अधिक सहज दिखे हैं। सोनू सूदच्चे च्च्छा मौका मिला है। लंबे समय के बाद आशीष विद्यार्थी को पर्दे पर देखना सुखद था, लेकिन घिसी-पिटी भूमिका में उनका लौटना दुखद था। अफसोस कि यह सब एक स्तरहीन फिल्म में हुआ है।
फिल्म के गीत मुख्य रूप से नृत्य के लिए ही रखे गए हैं। इन गीतों पर शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का झूमना फिल्म के वॉयलेंस की फील को थोड़ा कम करता है। गीतों के शब्द चालू किस्म के हैं। हाल से निकलने पर 'गंदी बात, गंदी बात' कानों में बजता रहता है।

Bullet raja liked by North india

Bullet Raja
उत्तर भारत में चली 'बुलेट राजा'
Hindi Newsमुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित 'बुलेट राजा' को मल्टीप्लेक्स में अपेक्षित दर्शक नहीं मिले, लेकिन इस फिल्म से उनके सिंगल स्क्रीन दर्शकों में बढ़ोत्तरी हुई है। सैफ अली खान की ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों ही पसंद की जाती हैं। 'बुलेट राजा' में उन्होंने जबरदस्त जमीनी एक्शन किया था। सिंगल स्क्रीन और उत्तर भारत के दर्शकों ने छोटे नवाब में आए इस बदलाव को स्वीकार किया।
हां, मल्टीप्लेक्स के शहरी दर्शकों ने समान रुचि नहीं दिखाई। इस फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया और रविवार तक कलेक्शन साढ़े आठ करोड़ से अधिक हो गया। 'बुलेट राजा' का वीकएंड कलेक्शन लगभग 22 करोड़ रहा।

CO rapes girl in lucknow


CO

Hindi News: अमेठी। नौकरी का झांसा देकर जिले के मुसाफिरखाना सर्किल के सीओ ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को युवती के परिजनों ने एसपी के पास पहुंच दुखड़ा सुनाया। बाद में एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।
मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी का आरोप है कि गलती से उसके मोबाइल से सीओ मुसाफिरखाना विपुल कुमार श्रीवास्तव के सीयूजी नंबर पर काल चली गई। सीओ ने काल बैक कर उससे परेशानी पूछी, तो उसने कोई समस्या न कहकर फोन रख दिया। बाद में सीओ ने नौकरी व शादी का झांसा देकर उससे बातचीत करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक पहचान व पता बताए जाने पर सीओ उससे मिलने गांव भी गए। लेकिन वहां मुलाकात नहीं हो सकी। पीड़िता का आरोप है कि 23 अक्टूबर को जब वह सीओ के बुलावे पर जगदीशपुर पहुंची तो वहां दोनों की पहली बार मुलाकात हुई।
उधर किशोरी के परिजनों को भी शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ शुरू की। परिजनों के एतराज के बाद भी सीओ उससे बात करते रहे। नौकरी के लालच में वह भी फोन पर लगातार बात करती रही। 23 नवंबर को उसको सीओ ने लखनऊ के आलमबाग बुलाया। बिना परिजनों को बताए ही नौकरी की लालच में 24 नवंबर को वह लखनऊ पहुंची तो वहां सीओ ने एक होटल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लखनऊ से ही नौकरी दिलाने के नाम पर सीओ ने उसे कानपुर भेज दिया। कानपुर में नौकरी न मिलने पर लड़की को दिल्ली भेज दिया गया। वहां पर भी बात न बनने पर फिर उसे कानपुर वापस बुला लिया गया और कानपुर की एक कंपनी में उसे नौकरी दिला दी गई। नौकरी मनमाफिक न होने पर पीड़िता ने सीओ पर दबाव बनाया तो सीओ उसे धमकाने लगे और पिता व भाई को मरवा डालने की धमकी दी। लड़की की माने तो धमकी से परेशान होकर उसने अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई।
उधर, मामला बढ़ता देख पहले सीओ ने खुद लड़की को धमकाया। उसके बाद एसओ मुसाफिरखाना मनोज तिवारी व कांस्टेबल अरुण तिवारी ने भी पीड़िता के पिता को मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। विभाग पहले तो मामले को मैनेज करने में लगा रहा। लेकिन सोमवार को लगभग घंटे भर तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद एसपी ने महिला एसओ रेखा सिंह को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी हीरालाल ने प्रकरण को काफी गंभीर बताते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही। आरोप के बाबत सीओ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लड़की बराबर मिस्ड कॉल करती थी, जिस पर उसे व उसके पिता को समझाया था। निष्पक्ष जांच के बाद मामला खुद ही साफ हो जाएगा। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

Bullet raja can't satisfy box office

Bullet raja
बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी नहीं उतरी 'बुलेट राजा'


Hindi Newsमुंबई। तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' धमाकेदार प्रचार के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में नाकामयाब रही। फिल्म का वीकेंड रिस्पॉन्स काफी ठंडा रहा। दो दिन की कमाई को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई है।
बॉक्स आफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दो दिनों के भीतर कुल 13.5 करोड़ की ही कमाई की है। फिल्म शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये और शनिवार को सात करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई है, जबकि हाल ही में रिलीज हुई कई फिल्मों ने रिलीज दो दिनों बाद ही जबरदस्त बिजनेस किया था। फिल्म के लिए ये हफ्ता भी चुनौती भरा होने वाला है क्योंकि प्रभुदेवा की फिल्म 'आर राजकुमार' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रति लोगों के चार्म को देखने के बाद बुलेट राजा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।
ये बात और है कि फिल्म में सैफ ने अपने एक्शन अंदाज को बखूबी निभाया है। सोनाक्षी और सैफ की जोड़ी भी खूब जंच रही है। फिल्म में उत्तर प्रदेश की गुंडागर्दी और माफिया की कहानी बयां की गई है।

Enhanced by Zemanta

Salman says, I am still vergin

Salman khan
सलमान का दावा, 'मैं अब तक वर्जिन हूं'


Hindi Newsमुंबई। हमेशा अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे सलमान खान ने पहली बार किसी रियलिटी शो में अपने दिल के राज खोले। भले ही उनका नाम कई बार कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वे अब तक 'कुंवारे' हैं। उन्होंने खुद को अपनी जीवनसाथी के लिए वर्जिन रखा हुआ है।
करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में सलमान खान ने अपने पुराने और नए रिश्तों के तार खोले। उन्होंने कहा कि वे वर्जिन हैं। उन्होंने खुद को अब तक सुरक्षित रखा है उसके लिए जिससे वे शादी करेंगे। उन्होंने बताया कि जब वे सच में शादी करना चाहते थे, तब बात नहीं बन पाई। अब उन्हें इन चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं लगती है।
अपनी पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के बारे में उन्होंने कहा कि उन दोनों के तो शादी के कार्ड भी छप गए थे। दोनों बहुत आगे निकल गए थे। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जैसे ही मुझे लगा मैं संगीत को धोखा दे रहा हूं, मैं पीछे हट गया। संगीता ने उन्हें धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।
उन्होंने साफ कहा कि वे अब किसी से मिलना नहीं चाहते, किसी के जीवन में वापस नहीं जाना चाहते हैं। वे नहीं चाहते हैं कि पुराने ब्यॉयफ्रेंड की वजह से किसी के जीवन में कोई भी परेशानी आए। इसलिए वे उनसे दूर रहते हैं।
Related -
Enhanced by Zemanta

Shahid Kapoor's father Pankaj Kapoor is searching bride for his son

Shahid kapoor
शाहिद कपूर के लिए पंजाब में खोजी जा रही है दुल्हन


Hindi News: मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर अपने बेटे की शादी को लेकर खासे चिंतित हैं। खबर है कि पिछले कुछ हफ्तों में वह कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं। अभिनेता के करीबी दोस्त ने बताया कि वह शाहिद के लिए पंजाब में लड़की ढूंढ़ रहे हैं। पंकज चाहते हैं कि अगले एक साल में उनका बेटा शादी कर ले।
सवाल यह उठता है कि क्या शाहिद अरेंज मैरिज के लिए तैयार होंगे? दरअसल, शाहिद पहले ही कह चुके हैं कि वह ऐसे जीवनसाथी की तलाश में हैं, जो उन्हें अच्छी तरह से समझ सके। हालांकि वह अपने पिता की पसंद पर काफी भरोसा करते हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वह अपने पिता की पसंद को मंजूरी दे सकते हैं।
वहीं पकंज कपूर ने पंजाब जाने की बात तो स्वीकार की, लेकिन लड़की ढूंढ़ने की बात से मुकर गए। उन्होंने कहा कि शाहिद जिसे पसंद करेगा, वही हमारी पसंद भी होगी।
Enhanced by Zemanta