News in Hindi: नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है। कभी किसी की लव स्टोरी, कभी किसी का झगड़ा और कभी किसी का माफी मांगना यह सभी बातें दर्शकों को बिग बॉस शो देखने के लिए आकर्षित करती हैं। यदि बिग बॉस शो को बिना दिमाग लगाए देखा जाए तो हर एकपहलू काफी दिलचस्प लगता है पर जब इस शो को देखते समय दिमाग का इस्तेमाल करने लगो तो इस बात का भान होता है कि जैसे मानो पहले से ही बिग बॉस ने घर का विजेता चुन लिया हो और बस उसी के ईर्द-गिर्द पूरे कार्यक्त्रम का निर्माण किया गया हो।
इस बार भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। बिग बॉस के शनिवार के एपिसोड में तनीषा के खिलाफ गैंग बना रहे कंटेस्टेंट्स को सलमान खान ने जमकर डांटा। सलमान ने गुस्से में कुशाल से यह तक कह डाला कि यदि आप सोच रहे हैं कि यहां से जाने के बाद आप चुटकी बजाकर अपनी छवि सुधार लेंगे, तो आप गलत हैं और जो आप बार-बार घर से बाहर निकलने की बात करते हैं तो मैं आज आप के लिए बिग बॉस के घर के दरवाजे खुलवा देता हूं।
सलमान इतना कहने के बाद भी शांत नहीं हुए और उन्होंने गौहर खान को कहा कि 'क्यों आप हमेशा कुशाल के झगड़ों में पड़ती हैं'। सलमान खान ने बिग बॉस के घर में बंद पुरुष सदस्यों को सलाह दी कि लड़कों को कभी भी लड़कियों के बीच में नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से हमेशा झग़ड़े बढ़ते ही हैं।
जब से बिग बॉस 7 शो शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक पूरा शो तनीषा के ईर्द-गिर्द ही रहा है। यहां तक कि जब सलमान खान तनीषा के लिए घर के अन्य सदस्यों को डांट रहे थे तो ऐसा लग रहा था जैसे मानो कि तनीषा बिग बॉस के घर की विजेता हैं इसलिए किसी भी अन्य सदस्य को उन्हें कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment