Hindi News: मुंबई। करण जौहर के टॉक शो की लोकप्रियता को लेकर कोई शक नहीं है, लेकिन इस सीजन की बात ही कुछ और है। पहले सलमान खान के साथ शो की धमाकेदार शुरुआत और फिर सल्लू के प्यार के किस्सों ने शो की लोकप्रियता को बढ़ा दिया। एपिसोड टेलिकास्ट होने के बाद से अब तक यू ट्यूब पर 10 लाख लोगों ने इस एपिसोड को देखा है।
जो लोग सलमान का हाल ए दिल जानने में चूक गए थे, उन लोगों ने यू ट्यूब के जरिए सलमान के दिल के राज जाने। सलमान के प्यार के किस्से, शादी और उनके निजी जीवन से जुड़ी बातों में उनके फैंस ने खूब दिलचस्पी दिखाई। इस एपिसोड में सल्लू मियां ने जैसे राज खोले हैं उसके बाद शो की लोकप्रियता और बढ़ गई है। सलमान को करीब से जानने का इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता था।
ये कहना गलत नहीं होगा कि सलमान ने पहली बार इस शो में इतने खुले दिल से बात की है। एपिसोड के दौरान सलमान ने जिस समय अपने वर्जिन होने की बात कही थी, उसी क्लिपिंग को लोग ज्यादा देख रहे हैं
Source- Entertainment News
No comments:
Post a Comment