Hindi News: मुंबई। हमेशा अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे सलमान खान ने पहली बार किसी रियलिटी शो में अपने दिल के राज खोले। भले ही उनका नाम कई बार कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वे अब तक 'कुंवारे' हैं। उन्होंने खुद को अपनी जीवनसाथी के लिए वर्जिन रखा हुआ है।
करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में सलमान खान ने अपने पुराने और नए रिश्तों के तार खोले। उन्होंने कहा कि वे वर्जिन हैं। उन्होंने खुद को अब तक सुरक्षित रखा है उसके लिए जिससे वे शादी करेंगे। उन्होंने बताया कि जब वे सच में शादी करना चाहते थे, तब बात नहीं बन पाई। अब उन्हें इन चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं लगती है।
अपनी पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के बारे में उन्होंने कहा कि उन दोनों के तो शादी के कार्ड भी छप गए थे। दोनों बहुत आगे निकल गए थे। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जैसे ही मुझे लगा मैं संगीत को धोखा दे रहा हूं, मैं पीछे हट गया। संगीता ने उन्हें धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।
उन्होंने साफ कहा कि वे अब किसी से मिलना नहीं चाहते, किसी के जीवन में वापस नहीं जाना चाहते हैं। वे नहीं चाहते हैं कि पुराने ब्यॉयफ्रेंड की वजह से किसी के जीवन में कोई भी परेशानी आए। इसलिए वे उनसे दूर रहते हैं।
Source- Entertainment News in Hindi
Related -
No comments:
Post a Comment