Top Hindi News: मुंबई। खानों की तिकड़ी के बारे में कौन नहीं जानता है। चाहे अब शाहरुख-सलमान की दुश्मनी हो या आमिर-सलमान की दोस्ती। आमिर ने भले ही अपनी फिल्म धूम थ्री के प्रचार के लिए सलमान के शो बिग बॉस में जाने से मना कर दिया हो, लेकिन उनकी तहे दिल से तारीफ करने में वे नहीं चूके। उन्होंने खुलेआम कहा कि सलमान खान सभी खान से बड़े स्टार हैं, यही नहीं उन्होंने सल्लू को खुद से भी बड़ा स्टार बताया।
ये बातें आमिर किसी निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने सलमान के नाम के कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि सल्लू तो अपने आप में स्टार पावर के पावर हाउस हैं। उन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। वे बस अपनी बेल्ट हिलाते हैं, चश्मा ठीक करते हैं, कमर नचाते हैं और जादू चल जाता है। उनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।
उन्होंने आगे कहा,'मेरी आदत नहीं है कि किसी के काम को जज करूं। हमें कोई हक नहीं है कि हम किसी को सही, गलत या बेस्ट ठहराएं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने संजय दत्त को मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई में काम करते हुए देखा उन्हें बहुत अच्छा लगा।' वे लोगों को काम करते हुए देख जलते नहीं बल्कि खुश होते हैं। अगर कोई उनके साथ अच्छा काम कर रहा है तो वे उसकी तारीफ करते हैं। उन्होंने बर्फी में रणबीर की भी जमकर तारीफ की थी।
गौरतलब है कि इन दिनों आमिर अपनी फिल्म धूम थ्री को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में इन्होंने कई एक्शन स्टंट किए हैं।
Source- Entertainment News
No comments:
Post a Comment