नोएडा: पहले दोस्ती फिर शादी का झांसा दे युवती से रेप -
नोएडा, जागरण संवाददाता। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। नोएडा की रहने वाली युवती ने अपने दोस्त के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-24 में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक जयपुर में नौकरी करता है और शादी के लिए जयपुर बुलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शून्य पर रिपोर्ट दर्ज कर जयपुर पुलिस को एफआइआर की कॉपी भेज दी है।
अलीगढ़ निवासी गौरव जयपुर की एक निजी कंपनी में काम करता है। सात साल पहले 2006 में गौरव की दोस्ती हाथरस की रहने वाली एक युवती से हुई। दोनों की दोस्ती आगे बढ़ती गई और उन्होंने शादी करने की योजना बनाई। युवती का आरोप है कि 4 अक्टूबर को गौरव ने उसे जयपुर बुलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने जल्द ही शादी करने को कहा तो युवक ने इससे इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती ने अपने घर वाले को जानकारी दी। युवती के पिता ने नोएडा पुलिस से शिकायत की थी। एसपी सिटी योगेश सिंह का कहना है कि शून्य पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्राथमिक जांच की जा रही है फिर इसे जयपुर पुलिस भेज दी जाएगी।
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment