छुट्टी चाहिए तो रात को घर आना! -
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पर एक टीचर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है, मातृत्व अवकाश को मंजूर कराने के लिए 'साहब' ने उन्हें आवास पर बुला लिया। नहीं गई तो फाइल महीनेभर उनके यहां पड़ी रही और छुट्टी मंजूर नहीं की गई। बात उर्दू टीचर्स एसोसिएशन तक गई तो सोमवार को टीचर ने बीएसए कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। फिर, खलबली मचनी ही थी। सपा के शहर विधायक जफर आलम के नाराज होने पर सीडीओ ने आरोपों की जांच कराने का निर्देश दिया है।
यह सनसनीखेज आरोप लगाया है, जवां ब्लाक स्थित छेरत प्राइमरी विद्यालय की सहायक अध्यापक शाहिद परवीन ने। बकौल शाहिदा, तीन महीने के बेटे की तबियत खराब होने के कारण एक सितंबर को खंड शिक्षा अधिकारी के यहां मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया था। उनकी संस्तुति के बाद पत्रावली नौ सितंबर को बीएसए कार्यालय आ गई। तब से अक्सर बीएसए कार्यालय पर जाती रहीं, लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। आरोप है कि बीएसए ने रात नौ बजे घर आने को कहा। यह सूचना उसने यूपी उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुलजार अहमद को दी।
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment