लागत भी नहीं वसूल पाई रणबीर की 'बेशरम'
गौरतलब है कि फिल्म बनाने में 60 करोड़ रुपये की लागत आई थी, लेकिन फिल्म रिलीज हुए दूसरा हफ्ता हो गया है लेकिन अब तक अपनी लागत का पैसा तक नहीं जुटा पाई है। फिल्म ने रिलीज के दिन 20 करोड़ की कमाई की लेकिन उसके बाद से अब तक फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। इस बीच, तीन छुंिट्टयां भी आ गई लेकिन रणबीर का जादू बस एक दिन ही चल पाया। बेशरम की रिलीज के बाद अब तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म अपना रंग नहीं जमा पाई।
भले ही रणबीर कपूर ने फिल्म 'बेशरम' में अपनी बेशर्मी की हदें पार की हों लेकिन रणबीर के पक्के वाले बेशरम बनने में कहीं न कहीं कमी रह गई होगी, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दिया। गांधी जयंती (नेशनल हॉलीडे) के दिन रिलीज होने की वजह से फिल्म को अच्छी ओपनिंग तो मिल गई लेकिन अफसोस की बात तो ये है कि फिल्म अब तक अपनी लागत का पैसा तक वसूल नहीं कर पाई है।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment