Showing posts with label facebook news. Show all posts
Showing posts with label facebook news. Show all posts

Morocco arrests teenagers for kissing on Facebook


Facebook

मोरक्को। सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल अब ना जाने किस-किस के लिए किया जाएगा। अब तो प्रेमी जोड़े इसका प्रयोग 'किस' यानी चुंबन के लिए भी करने लगे हैं। मोरक्को में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फेसबुक पर किस करते हुए अपनी तस्वीर क्या डाली। लेकिन उनका यह प्रेम प्रसारण दोनों के लिए मुसीबत लेकर आ गया। दोनों को सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दोनों के पक्ष में भी कई लोग हैं और वे इस जोड़े की रिहाई के लिए धरना लगाए बैठे हैं।

मोरक्को पुलिस ने फेसबुक पर चुंबन करते हुए ली गई तस्वीर डालने पर एक किशोर लड़के और लड़की को गिरफ्तार किया है। रिफ एसोसिएशन ऑफ ह्यमून राइट्स के प्रमुख शाकिब अल खयारी ने कहा कि यह किशोर और उसकी मित्र से संबंधित मामला है। उन्हें उत्तर-पूर्वी नादोर शहर में एक-दूसरे का चुंबन लेने वाली तस्वीर डालकर सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करने पर गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
Source- News in Hindi

Related-
फेसबुक पर अश्लील फोटो लगा लड़कियों को किया बदनाम
 फेसबुक पर डाली विवाहिता की अश्लील तस्वीरें