Showing posts with label lpg portability scheme. Show all posts
Showing posts with label lpg portability scheme. Show all posts

LPG portability scheme will not start in election's states

lpg portability scheme
नई दिल्ली। चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार की एलपीजी गैस सिलेंडर पोर्टेबिलिटी स्कीम को अभी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। आज से शुरू होने वाली इस स्कीम को चुनावी राज्यों में रोक दिया है। दिल्ली, जयपुर भोपाल में इस स्कीम को अभी शुरू नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि शहरों में अकेले रहने वालों, विद्यार्थियों या झुग्गियों में रहने वालों को आसानी से रसोई गैस सिलेंडर दिलाने के लिए नई स्कीम को शुरू करने जा रही थी। सरकार ने इनकी सुविधा के लिए पेट्रोल पंप पर ही पांच किलो वाला गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इन पर कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी यानी बाजार मूल्य पर ग्राहकों को इसे खरीदना होगा।
सरकार इस हफ्ते देश के 30 प्रमुख शहरों में ग्राहकों के लिए रसोई गैस कनेक्शन में पोर्टेबिलिटी की सुविधा लागू करने जा रही है। इसके तहत एलपीजी ग्राहकों को उनकी मर्जी के मुताबिक वितरक एजेंसी से गैस कनेक्शन लेने की इजाजत दी जाएगी। अभी ग्राहकों को गैस एजेंसी बदलने की छूट नहीं है। ऐसे में ग्राहक खराब सेवा के बावजूद एक ही एजेंसी से गैस लेने को विवश रहते हैं। लेकिन चुनाव को देखते हुए अब इसमें से पांच राज्यों को छोड़ दिया जाएगा।
Source- News in Hindi

Related-
पेट्रोल पंप पर मिलेंगे छोटे एलपीजी सिलेंडर
आधे एलपीजी ग्राहकों को सीधे मिलेगी नकद सब्सिडी