Showing posts with label Indian Standard Time. Show all posts
Showing posts with label Indian Standard Time. Show all posts

Kapil is in love with Preeti simoes

Kapil sharma
ये है कपिल की ड्रीमगर्ल, अगले साल इनसे शादी करेंगे कॉमेडी किंग!
Hindi Newsमुंबई। टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से लोकप्रिय होकर सबके दिलों पर छाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी किसी से प्यार है। कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी कि उन्हें अपनी कॉलेज की दोस्त गिनी चतरथ से प्यार है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने आखिरकार उनका हाल ए दिल बयां कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि गिनी उनका अतीत थीं, वे उन्हें कॉलेज के दिनों में चाहते थे, लेकिन अब उनका दिल प्रीति सिमोज पर आ गया है। चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक डोरी में बंधने वाले हैं। प्रीति कॉमेडी नाइट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।
बताया जाता है कि दोनों इस शो के दौरान काफी करीब आए और एक दूसरे को वक्त देने लगे। ऐसे में दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने मिलकर ही कॉमेडी नाइट्स जैसे शो की रचना की।
कुछ दिनों पहले प्रीति के साथ कपिल की डेटिंग की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि वे दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।
Enhanced by Zemanta

A unique decision by Lok Adalat on live in


live in relation

Hindi News:खंडवा । मध्य प्रदेश के खंडवा में एक लोक अदालत ने बेहद अनोखा फैसला सुनाया है। अदालत ने याचिकाकर्ता व्यक्ति से पत्नी और लिव इन पार्टनर के साथ बराबर वक्त गुजारने को कहा है। इसके तहत अदालत ने कहा कि व्यक्ति को अपनी पत्नी और लिव इन के साथ 15-15 दिन व्यतीत करना चाहिए।
अपने आदेश में जज गंगा चरण दुबे ने शनिवार को कहा कि पत्नी, लिव इन पार्टनर समेत तीनों एक ही छत के नीचे रहें और व्यक्ति आपसी सहमति से 15-15 दिन इन दोनों के साथ समय व्यतीत करे।
ओंकारेश्वर स्थित प्रदेश बिजली विभाग से हाल ही में रिटायर हुए व्यक्ति के घर में तीन कमरे हैं। समझौते के अनुसार, वह बीच वाले कमरे में रहेगा और अगल-बगल के कमरों में उसकी पत्नी और महिला मित्र रहेंगी। साथ ही बीच वाले कमरे में उन दोनों के कमरे के दरवाजे खुलेंगे और उस व्यक्ति को अपनी पत्नी और लिव इन पार्टनर के साथ 15-15 दिन गुजारने होंगे। इसके अलावा व्यक्ति की चल और अचल दोनों संपत्तियों में दोनों का बराबर का हिस्सा भी होगा।
पत्नी ने लोक अदालत में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने यह आरोप लगाया था कि उसका पति अपना ज्यादातर वक्त लिव इन पार्टनर के साथ गुजारता है और पिछले दो साल से वह उनके घर में ही रह रही है।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

IB has alerted about threat to Narendra Modi


 Narendra Modi

Hindi News: नई दिल्ली। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले को लेकर आइबी ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया है। नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान स्थित पंजाब के पूर्व सिख कट्टरपंथियों को विस्फोटकों के साथ भारत भेजने की तैयारी में है। आइबी ने इस मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया है।
खुफिया जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सीमा से विस्फोटकों के साथ ऐसे लोगों की घुसपैठ की कोशिश की जा रही है जो पंजाब में आतंकवाद में शामिल रहे हैं। विस्फोटकों का इस्तेमाल मोदी की रैलियों में किया जा सकता है। गौरतलब है कि मोदी कई आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। गृह मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोदी को निशाना बनाने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और शाहिद बिलाल एक हो गए हैं। आइएसआइ के इशारे पर इन संगठनों ने फिलहाल इंडियन मुजाहिदीन को ऑपरेशन का जिम्मा सौंपा है।
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मोदी को आतंकी संगठनों के अलावा अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी खतरा है। उधर, एक अधिकारी ने बताया कि मोदी की सुरक्षा को लेकर इनपुट्स काफी दिन पहले मिल गए थे। वहीं, स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि आइएसआइ के इशारे पर ही रियाज भटकल व यासीन भटकल के निर्देश पर तहसीम ने मोदी की पटना में हुंकार रैली में धमाके करवाए थे। रियाज भटकल ने ही बोधगया में भी बम धमाके कराए थे।
Source- News in Hindi 
Related-

Gangrape of riot victim in Muzaffarnagar, Stress


Muzaffarnagar riots

Hindi News: लखनऊ। दंगा पीड़ित महिला के साथ एक शर्मसार करने वाली घटना के बाद मुजफ्फरनगर में एक बार फिर तनाव शुरू हो गया है। तनाव इस बार एक महिला के साथ हुए गैंगरेप के बाद शुरू हुआ। फुगाना इलाके के राहत कैंप में रह रही एक महिला के साथ दो युवकों ने बारी-बारी से रेप किया। आरोप है कि जब वो कैंप से बाहर गई तो सचिन और सुनील नाम के दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गयी है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल गरमा गया है।
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर दंगों के बाद कुछ परिवार राहत कैंपों में शरण लिए हुए हैं।
Source- News in Hindi 
Related-
Enhanced by Zemanta

Maulana tawqeer says, Narendra Modi not acceptable


 narendra modi

Hindi Newsजागरण संवाददाता, बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज के सद्भावना सम्मेलन में आल इंडिया इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां भाजपा और उसके पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि गुजरात में जो कुछ हुआ, उसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री पद पर उन्हें हरगिज कुबूल नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने संकल्प जताया कि सांप्रदायिक ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।
सूबे में सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के मकसद से बुलाए सम्मेलन में मौलाना तौकीर ने यह कहकर सनसनी फैलाई कि मुजफ्फरनगर के बाद फिर से दंगा कराने की साजिश हो रही है। ऐसा दंगा जो गुजरात और आसाम से बड़ा होगा। इन्हीं तमाम हालात को महसूस करते हुए सद्भावना सम्मेलन करने का फैसला लिया है। साथ ही, उन्होंने दंगों को लेकर प्रदेश सरकार का बचाव किया। यह भी कहा कि मुसलमान आतंकी नहीं हैं। हिंदुस्तान से बेपनाह लगाव और मुहब्बत करते हैं। मौलाना ने मोदी से जुड़े बयान पर सफाई भी दी। बताया कि महज इतना कहा था कि भाजपा तौर तरीका बदले तो मुसलमान बातचीत कर सकते हैं। मोदी किसी कीमत पर कुबूल नहीं हैं। उनसे हाथ मिलाने का तो सवाल पैदा नहीं होता। भाजपा ने मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाकर साफ कर दिया है कि वह एक पक्षीय पार्टी है। हालांकि, इस दौरान मौलाना ने कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा खतरनाक बताया।
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा कि मुसलमान भाइयों को भरोसा दिलाते हैं कि जिन्होंने मुजफ्फरनगर घटना को दंगे का रूप दिया है, उन ताकतों को सरकार बख्शेगी नहीं। आश्वस्त किया कि जहां भी दंगे हुए हैं, वहां निर्दोषों को जेल नहीं जाने देंगे। इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा को 'दंगा पार्टी' कहकर पुकारा। सम्मेलन में संत समाज के अध्यक्ष प्रमोद कृष्णन, संतोष भारती, शीतला सिंह ने भी विचार रखे।
Source- News in Hindi