Hindi News: 'खामोश रहकर अपनी शान बरकरार रखने वाले कालीचरण के नसीब में काला पत्थर नहीं था। बल्कि वह तो फिल्मी दुनिया का बेताज बादशाह बनकर शान से जीता था। अपनी अदाकारी के दम पर उसने दर्शकों से दोस्ताना बना लिया। पूनम का साजन प्रेम पुजारी बनकर सबका एक अच्छा दोस्त बन गया। उस पर साथ न निभाने का इल्जाम लगा लेकिन वह अपनी ताकत से जीत गया। लोग कहते हैं कि जीने नहीं दूंगा, लेकिन वह कहता रहा आ गले लग जा। वह आदमी तो सड़क का था, लेकिन उसकी तकदीर में जीत की क्रांति थी।'
आज शत्रुघ्न सिन्हा का 68 वां जन्मदिन है, लेकिन उनकी आवाज में आज भी वही बुलंदी है। फिल्मी दुनिया के इस चमकते तारे का सफर पटना से लेकर मुंबई तक का आसान नहीं रहा। उसने कई पड़ाव को पार करके अपना फिल्मी करियर देवानंद द्वारा अभिनीत फिल्म प्रेम पुजारी में एक पाकिस्तानी ऑफिसर के रूप में शुरू किया। इस फिल्म से पहले ही साजन फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए।
अपनी दिलकश आवाज के चलते उन्होंने 70 के दशक में अपनी धाक जमा ली। उन्होंने कई फिल्में सह अभिनेता के रूप में कीं, जिनमें दोस्त, दोस्ताना, काला पत्थर हैं।
इसके बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया और वह सफल भी हुए। भाजपा के लिए राजनीति करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं।
अच्छे दोस्तों के रूप में जानने वाले अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते बाद में सफल नहीं रह पाए।
अपने जीवन की बेहतरीन पारी खेलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पिता हैं। उन्होंने अपने जीवन की हर पारी को बखूबी निभाया है। हम सबकी तरफ से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
Source- Entertainment News
No comments:
Post a Comment