News in Hindi: नई दिल्ली। लाखों दिलों की धड़कन, पूर्व विश्व सुंदरी, बॉलीवुड अदाकारा और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 1 नवंबर को जन्मदिन है। अपने इस जन्मदिन पर ऐश्वर्या 40 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको ऐश्वर्या से जुड़ी 13 ऐसी बातें बता रहे हैं जो उनके फैन होने के नाते आपको पता होनी चाहिए।
1) ऐश्वर्या ने अपना पहला विज्ञापन कैमलिन पेंसिल के लिए किया था और उस वक्त वह 9वीं क्लास में थीं।
2) मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में एक किराना स्टोर में ऐश्वर्या का सामना अभिनेत्री रेखा से हो गया था। रेखा ने ऐश्वर्या के ऐड की वजह से उन्हें पहचानकर उनके कंधे पर हाथ देकर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए बधाई दी।
3) ऐश्वर्या का प्रसिद्ध पेप्सी ऐड जो उन्होंने आमिर के साथ किया था, की शूटिंग मुंबई दंगों (1992-93) के दौरान सिर्फ एक रात में पूरी हो गई थी। ऐश्वर्या और आमिर एकमात्र सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने दो प्रतिद्वंदी कोल्ड ड्रिंक्स पेप्सी और कोक दोनों के लिए विज्ञापन किया है।
4) 1942 में आई कासाब्लैंका (अमेरिकी रोमांटिक फिल्म) ऐश्वर्या की पसंदीदा फिल्म है।
5) पूर्व विश्व सुंदरी को घड़ियों का कलेक्शन करना पसंद है जबकि गहने उन्हें बिल्कुल नापसंद हैं।
6) 2005 में ऐश्वर्या से प्रेरित बार्बी डॉल की एक लिमिटेड रेंज ब्रिटेन में रिलीज की गई थी जो हाथो-हाथ चंद मिनट में बिक गई थीं। अब लोग इन्हें संभाल कर रखते हैं।
7) ऐश्वर्या को प्रसिद्धि मिलने से पहले एक टीवी सीरियल में डबिंग के लिए सही ना मान कर उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment