Showing posts with label Ahmedabad. Show all posts
Showing posts with label Ahmedabad. Show all posts

Narayan sai wants to grab property of asaram


Narayan sai

Hindi News: अहमदाबाद। सूरत की महिला से रेप मामले में आरोपी नारायण साई को लेकर नया खुलासा हुआ है और यह खुलासा किया है कि उस महिला ने जिसने साई के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि नारायण साई और आसाराम के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों बाप-बेटे के बीच लड़कियों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। एक बार तो नौबत यहां तक आ गई थी कि नारायण साई ने आसाराम पर पिस्तौल लक तक तान दी थी।
पीड़िता ने खुलासा किया है कि नारायण साई की आसाराम की संपत्ति पर नजर थी। वह इस हद तक गिर चुका था कि इसके लिए वह अपने पिता की सेक्स सीडी तैयार करना चाहता था, ताकि वह आसाराम का भयादोहन कर सारी संपत्ति पर कब्जा कर सके।
एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में पीड़िता ने बताया कि उसने नारायण साई को यह कहते सुना था कि वह अपने पिता की सीडी बनाना चाहता है। इसके लिए उसने आसाराम की कुटिया में एक लड़की को भेजने की योजना भी बनाई थी। रेप पीड़िता ने यह भी खुलासा किया है कि नारायण साई नहाते वक्त लड़कियों के साथ नाचता था।
इसके साथ ही उसने कहा कि नारायण साई अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था और किसी से उसे बात नहीं करने देता था। पीड़िता ने कहा कि उसकी एक अवैध बेटी भी है जो अहमदाबाद में रहती है।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

No buyer for AR Rahman's Jai Ho

A R Rahman
एआर रहमान की फिल्म को नहीं मिल रहे खरीददार


Hindi News: मुंबई। ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान पर बनी लघु फिल्म 'जय हो' को अभी तक कोई खरीदार नहीं मिल पाया है। इसे देखते हुए फिल्म निर्माता उमेश अग्रवाल ने नेशनल फिल्म डेवलेपमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनएफडीसी) के कार्यक्त्रम 'फिल्म बाजार' का रुख किया है। उन्हें उम्मीद है कि यहां उन्हें अपनी लघु फिल्म के लिए कोई न कोई वैश्रि्वक खरीदार मिल जाएगा।
हालांकि डिस्कवरी चैनल ने 'जय हो' को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन उमेश इसके लिए एक बड़ा मंच चाहते थे। बकौल उमेश, 'जय हो में महान संगीतकार की जिंदगी के सभी पहलुओं को समेटा गया है। हम उस स्कूल के प्रिंसिपल से भी मिले, जहां रहमान पढ़ते थे। सात साल की उम्र में उन्होंने पहली बार दूरदर्शन पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।'
रहमान से रजामंदी मिलने के बाद उमेश लॉस एंजिलिस स्थित उनके स्टूडियो में गए। रहमान इस समय महान फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ उनकी आने वाली फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।
Enhanced by Zemanta