Lookout notice against Narayan Sai


Narayan Sai
नारायण साई के विदेश भागने की आशंका, लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली। सूरत पुलिस ने आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने यह नोटिस नारायण साईं के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए जारी किया है। सूरत में रहने वाली दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साई पर रेप का आरोप लगाया है। इन दोनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर लिये हैं। माना जा रहा था जल्द ही नारायण से पूछताछ होगी। मामलों में आसाराम की पत्नी व पुत्री को भी आरोपी बनाया गया है।

सूरत के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने रविवार को बताया कि दो पीड़ितबहनों की शिकायतों पर यौन उत्पीड़न, बंधक बनाने और अन्य आरोपों के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें एक आसाराम और दूसरा नारायण साई के खिलाफ है। नारायण साई के खिलाफ जहांगीरपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ जबकि उनके पिता आसाराम के खिलाफ दर्ज मामले को अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि घटना अहमदाबाद की थी।

अस्थाना ने बताया कि पुलिस जल्द ही इस मामले में नारायण साई से पूछताछ करेगी। सबूत मिलते ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के वक्त छोटी बहन के नाबालिग होने की आशंका है, यदि ऐसा हुआ तो नारायण सांई पर भी आसाराम की तरह कानूनी शिकंजा कसेगा। बड़ी बहन ने आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया है जबकि छोटी बहन ने उनके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ये घटनाएं 2001 से 2006 के बीच की बताई जा रही हैं। फिलहाल 75 वर्षीय आसाराम जोधपुर की जेल में बंद हैं।

Source- News in Hindi

Related-
नारायण साई और आसाराम पर रेप का केस
हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे नारायण साई

No comments:

Post a Comment