Zaheer, Pujara leave for South Africa


team India

Hindi Newsमुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। इन दोनों के साथ तीन अन्य खिलाड़ी भी द. अफ्रीका में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरिज में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए हैं।
क्रिकेट बोर्ड के सचिव संजय पटेल के मुताबिक खान, पुजारा, ओपनर मुरली विजय, विकेट कीपर रिद्धिमान साहा और फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा को पहले ही टीम में शामिल होना था लेकिन वीजा जैसी दिक्कतों के कारण वह उड़ान नहीं भर पाये। इन पांचों खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका दो दिन के बाद भेजा गया है। पांचों को 18 दिसंबर से जोहानिसबर्ग में शुरू होने वाली टेस्ट सीरिज से काफी दिन पहले भेज दिया गया है। समय से पहले पहुंचने से इन खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के मौसम के अनुरूप ढलने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी की अगुवाई में टीम इंडिया सोमवार को ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंच गई जहां उसे तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। भारत को पांच से 11 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे खेलने हैं।
Enhanced by Zemanta

No comments:

Post a Comment