Kolkata Test: Rohit and Ashwin tons thrash Windies bowlers


Sachin Tendulkar

Hindi News: कोलकाता। ईडन गार्डन स्टेडियम पर पहले टेस्ट के दूसरे दिन एक समय कैरेबियाई फिरकी के आगे ढहती टीम इंडिया सातवें विकेट पर अश्विन-रोहित की एतिहासिक साझेदारी (280) के दम पर 453 रन बनाने में सफल रही। इसके साथ ही भारत को 219 रनों की विशाल बढ़त हासिल हो गई है। वेस्टइंडीज की तरफ से शेन शिलिंगफोर्ड ने 6 विकेट हासिल किए।
83 के स्कोर पर 5 विकेट खोने वाली टीम इंडिया को दूसरे दिन अश्विन और रोहित ने अपनी जानदार साझेदारी से मैच को नया रुख दिया और भारत को 219 रनों की बढ़त हासिल करा दी। रोहित ने आज सुबह अपने स्कोर को बढ़ाते हुए 177 रनों की पारी खेली, अपने दोहरे शतक की तरफ से तेजी से बढ़ रहे रोहित को परमॉल ने रोका और रोहित एलबीडब्ल्यू हो गए। उधर, कल 92 के स्कोर पर अपनी पारी को समाप्त करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने आज सुबह टेस्ट क्रिकेट में अपने दूसरे शतक को पूरा किया। अश्विन 124 रन पर शिलिंगफोर्ड की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ाती चली गई और 9 रनों के अंदर आखिरी दो विकेट गिर गए। भुवनेश्वर कुमार (12) स्लिप पर गेल के हाथों कैच होकर शिलिंगफोर्ड का छठा शिकार बने जबकि मोहम्मद शमी (1) आगे बढ़कर खेलने के चक्कर में परमॉल की गेंद पर स्टंप हो गए। इसके साथ ही भारत हालातों को देखते हुए 453 के विशाल स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा और उन्हें 219 की बढ़त हासिल हुई।
गौरतलब है कि पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज टीम को 234 के स्कोर के अंदर समेट दिया था। जवाब में उतरे भारतीय बल्लेबाज कैरेबियाई स्पिनर शिलिंगफोर्ड के आगे बेबस दिखाई दिए और पूरा टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखरता चला गया। आलम यह था कि 83 रन पर भारत के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद धौनी (42) ने रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी को अंजाम देकर स्कोर को थोड़ी गति दी और धौनी के आउट होने के बाद अश्विन ने रोहित के साथ ऐसा खूंटा गाड़ा कि दूसरे दिन हावी होने वाले कैरेबियाई गेंदबाज दिन के अंत होते-होते संघर्ष करते नजर आए।
Related-
Enhanced by Zemanta

No comments:

Post a Comment