Narendra Modi to address rally in Bahraich today


Bahraich rally

Hindi News: लखनऊ, जागरण न्यूज नेटवर्क। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश में तीसरी विजय शंखनाद रैली शुक्रवार को बहराइच में होगी। पटना के सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद मोदी की रैलियों में भीड़ जुटाने को प्रदेश भाजपा संगठन की परीक्षा होगी। कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते रैली में आने वालों से अतिरिक्त टोकाटाकी को भीड़ जुटने में बाधक मान रहे भाजपाइयों का कहना है कि प्रशासन अनावश्यक रूप से बाधाएं डाल रहा है। प्रभारी उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल का कहना है कि मोदी की रैलियों में उमड़ रही भीड़ से सभी दलों की नींद उड़ी है। कांग्रेस के गढ़ अवध क्षेत्र में हो रही मोदी की इस रैली पर सबकी नजर लगी है।
एक बजे मंच पर पहुंचेंगे मोदी
बहराइच में रैली समय में बदलाव किया है। प्रवक्ता चंद्रमोहन के मुताबिक नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह रैली स्थल पर करीब एक बजे पहुंचेंगे। मोदी लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा बहराइच पहुंचेंगे। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व सांसद योगी अदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

No comments:

Post a Comment