Hindi News: मैचों की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का ईनाम भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को आइसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 के रूप में मिला है। वहीं गेंदबाजी में सईद अजमल ने रविंद्र जडेजा और सुनील नरेन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर काबिज हो गए हैं।
बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो भारत के खिलाफ सात वनडे मैचों की सीरीज में कंगारू कप्तान जार्ज बैली शानदार प्रदर्शन की वजह से नंबर तीन स्थान पर काबिज हो गए हैं। बैली ने इस सीरीज में 95.60 की औसत से 478 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने 6 स्थान की छलांग लगाते हुए सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
भारतीय सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने का फायदा मिला है। भारत-आस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपीक्षीय वनडे सीरीज में 478 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने आइसीसी बैटिंग रैंकिंग में दस स्थानों की छलांग लगाकर 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वहीं भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन 12 स्थान की छलंाग लगाते हुए 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में महेंद्र सिंह धौनी नंबर 6 पर और सुरेश रैना 19वें नबंर पर काबिज हैं। भारत के शीर्ष 20 बल्लेबाजों में भारत के चार बल्लेबाज हैं। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने हाशिम अमला को पछाड़ कर बल्लेबाजी में शीर्ष पर काबिज हुए हैं।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment