Showing posts with label Bullet Raja. Show all posts
Showing posts with label Bullet Raja. Show all posts

Bullet raja liked by North india

Bullet Raja
उत्तर भारत में चली 'बुलेट राजा'
Hindi News: मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित 'बुलेट राजा' को मल्टीप्लेक्स में अपेक्षित दर्शक नहीं मिले, लेकिन इस फिल्म से उनके सिंगल स्क्रीन दर्शकों में बढ़ोत्तरी हुई है। सैफ अली खान की ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों ही पसंद की जाती हैं। 'बुलेट राजा' में उन्होंने जबरदस्त जमीनी एक्शन किया था। सिंगल स्क्रीन और उत्तर भारत के दर्शकों ने छोटे नवाब में आए इस बदलाव को स्वीकार किया।
हां, मल्टीप्लेक्स के शहरी दर्शकों ने समान रुचि नहीं दिखाई। इस फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया और रविवार तक कलेक्शन साढ़े आठ करोड़ से अधिक हो गया। 'बुलेट राजा' का वीकएंड कलेक्शन लगभग 22 करोड़ रहा।

Bullet raja can't satisfy box office

Bullet raja
बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी नहीं उतरी 'बुलेट राजा'


Hindi News: मुंबई। तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' धमाकेदार प्रचार के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में नाकामयाब रही। फिल्म का वीकेंड रिस्पॉन्स काफी ठंडा रहा। दो दिन की कमाई को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई है।
बॉक्स आफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दो दिनों के भीतर कुल 13.5 करोड़ की ही कमाई की है। फिल्म शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये और शनिवार को सात करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई है, जबकि हाल ही में रिलीज हुई कई फिल्मों ने रिलीज दो दिनों बाद ही जबरदस्त बिजनेस किया था। फिल्म के लिए ये हफ्ता भी चुनौती भरा होने वाला है क्योंकि प्रभुदेवा की फिल्म 'आर राजकुमार' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रति लोगों के चार्म को देखने के बाद बुलेट राजा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।
ये बात और है कि फिल्म में सैफ ने अपने एक्शन अंदाज को बखूबी निभाया है। सोनाक्षी और सैफ की जोड़ी भी खूब जंच रही है। फिल्म में उत्तर प्रदेश की गुंडागर्दी और माफिया की कहानी बयां की गई है।

Enhanced by Zemanta