Hindi News: मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर अपने बेटे की शादी को लेकर खासे चिंतित हैं। खबर है कि पिछले कुछ हफ्तों में वह कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं। अभिनेता के करीबी दोस्त ने बताया कि वह शाहिद के लिए पंजाब में लड़की ढूंढ़ रहे हैं। पंकज चाहते हैं कि अगले एक साल में उनका बेटा शादी कर ले।
सवाल यह उठता है कि क्या शाहिद अरेंज मैरिज के लिए तैयार होंगे? दरअसल, शाहिद पहले ही कह चुके हैं कि वह ऐसे जीवनसाथी की तलाश में हैं, जो उन्हें अच्छी तरह से समझ सके। हालांकि वह अपने पिता की पसंद पर काफी भरोसा करते हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वह अपने पिता की पसंद को मंजूरी दे सकते हैं।
वहीं पकंज कपूर ने पंजाब जाने की बात तो स्वीकार की, लेकिन लड़की ढूंढ़ने की बात से मुकर गए। उन्होंने कहा कि शाहिद जिसे पसंद करेगा, वही हमारी पसंद भी होगी।
Source- Entertainment News in Hindi
Related - शाहिद कपूर पर पड़ी मौसम की मार
No comments:
Post a Comment