Hindi News: मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित 'बुलेट राजा' को मल्टीप्लेक्स में अपेक्षित दर्शक नहीं मिले, लेकिन इस फिल्म से उनके सिंगल स्क्रीन दर्शकों में बढ़ोत्तरी हुई है। सैफ अली खान की ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों ही पसंद की जाती हैं। 'बुलेट राजा' में उन्होंने जबरदस्त जमीनी एक्शन किया था। सिंगल स्क्रीन और उत्तर भारत के दर्शकों ने छोटे नवाब में आए इस बदलाव को स्वीकार किया।
हां, मल्टीप्लेक्स के शहरी दर्शकों ने समान रुचि नहीं दिखाई। इस फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया और रविवार तक कलेक्शन साढ़े आठ करोड़ से अधिक हो गया। 'बुलेट राजा' का वीकएंड कलेक्शन लगभग 22 करोड़ रहा।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment