Showing posts with label gadgets news in Hindi. Show all posts
Showing posts with label gadgets news in Hindi. Show all posts

Dhoom 3 has set a worldwide benchmark

इन फिल्मों को पीछे छोड़ धूम-3 ने बनाया व‌र्ल्ड रिकॉर्ड


Hindi News: मुंबई। आमिर खान की फिल्म धूम थ्री ने पहले ही इंडियन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, लेकिन अब फिल्म ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जी हां पाकिस्तान में धूम मचाने के बाद फिल्म ने ओवरसीज में भी धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये की कमाई करके एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एक हफ्ते में घरेलू बाजार में 319 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का ओवरसीज बिजनेस 2.1 करोड़ डॉलर रहा। इस फिल्म ने ओवरसीज में अब तक हिट रही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। धूम थ्री ने विदेश में कुल 450 करोड़ रुपये कमाए हैं।
ओवरऑल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में
धूम थ्री : 450 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस : 422 करोड़
थ्री इडियट्स : 395 करोड़
कृष थ्री : 374 करोड़
एक था टाइगर : 319 करोड़ रुपये

Tablet and Fablet Devices of Sunstrike



Hindi News: नई दिल्ली। हांगकांग बेस्ड सनस्ट्राइक टेलीकॉम ने इंडियन कंज्यूमर के लिए ओपीटी 221डीएस नाम से कॉलिंग टैबलेट और ओपीएस 80 और ओपीएस 80क्यू नाम से क्वाडकोर 3जी डिवाइसेज लॉन्च की हैं।
सनस्ट्राइक इससे पहले रेज नाम से पहले ही पॉपुलर सीरीज बाजार में लॉन्च कर चुकी है। ओपीटी 221 डीएस 7 इंच की स्मार्ट वॉयस टैबलेट है, जिसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज का डुअल कोर प्रोसेसर लगा है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 4.1.2 जैली बीन ओएस पर चलती है। वहीं फैबलेट कैटेगरी में ओपीएस 80 का स्क्रीन साइज 5.4 इंच और ओपीएस 80क्यू का स्क्रीन साइज 5 इंच है। ओपीएस 80 में एंड्रॉयड 4.0 आईसीएस और 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर और 512 एमबी की रैम लगी है। जबकि ओपीएस 80क्यू में एंड्रॉयड 4.2.1 जैली ओएस के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर और 512 एमबी की रैम लगी है। दोनों में 4 जीबी की इंटरनल मेमोरी, 8 मेगापिक्सल का कैमरा और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी की एक्सपेंडेबल मेमोरी का ऑप्शन है।
टैबलेट की कीमत 7,950 रुपये है, वहीं ओपीएस 80 और ओपीएस 80क्यू की कीमत 8,449 रुपये और 7,999 रुपये है।

Apps for Visually empaired


apps

Hindi News: यह बेसिक नोट टेकिंग और मेमो एप है, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप नेचुरल स्पीच को रियल टाइम में ट्रांसक्राइब कर सकती है। इस एप की मदद से टच स्क्रीन फोन पर नोट्स बनाना आसान हो जाता है।
वॉकी टॉकी:
हालांकि प्ले स्टोर पर बहुत सी नेविगेशन एप्स हैं, लेकिन विजुअली इंपेयर्ड यूजर्स के लिए यह बेस्ट है। यह एप वॉकिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने वालों के लिए हैं। जैसे ही किसी लोकेशन पर पहुंचेंगे, यह एप बोल कर लोकेशन बता देगी।
योर मैग्नीफाइंग ग्लास:
अगर टेक्स्ट पढ़ने में परेशानी होती है, तो अपने फोन के कैमरे को मैग्निफाइंग ग्लास में कनवर्ट कर सकते हैं। एप को टैप करके टेक्स्ट पर रखने की जरूरत है, जूम करके टेक्स्ट को बेहद आसानी से पढ़ा जा सकता है। इमेज की फोटो लेकर उन्हें गूगल ड्राइव में सेव कर सकते हैं।
आइडियल एसेसिबिलिटी इंस्टॉलर:
इस एप में ऐसे तमाम फीचर्स हैं, जो विजुअली इंपेयर्ड और ब्लाइंड एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बेहद काम के हैं। यूजर किकबैक, साउंडबैक और टॉकबैक को फटाफट इंस्टाल कर सकते हैं। इस एप में ऑडिबिल, वाइब्रेशन और स्पोकन एलिमेंट जैसे फीचर्स भी हैं।

Gmail's new update at android

एंड्रायड पर जीमेल का नया अपडेट



नई दिल्ली। गूगल ने एंड्रायड यूजर्स के लिए अपनी जीमेल सर्विस में कुछ नए अपडेट शामिल किए हैं। नई सर्विस में जीमेल में कार्ड स्टाइल कनवर्सेशन व्यू समेत कई नये फीचर लांच किए गए हैं।
नए अपडेट्स में ईमेल्स अब कार्ड स्टाइल फार्मेट में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा ई-मेल के लेफ्ट में लार्ज आइकन पर क्लिक करके मैसेज का मल्टीपल सेलेक्शन किया जा सकता है। इसके अलावा एक और नया इनोवेटिव फीचर है कि नई ईमेल्स में भेजने वाले के पहले अल्फाबेट नाम से कार्ड पर लिख कर आ जाएगा।