Showing posts with label bollywood hindi news. Show all posts
Showing posts with label bollywood hindi news. Show all posts

Tanisha's expensive items are missing from luggage in big boss house

ये क्या! बिग बॉस के घर से तनीषा का कीमती सामान गायब?
मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस खत्म हो गया है, लेकिन शो किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में बना रहता है। शो की रनर अप तनीषा मुखर्जी ने अब बिग बॉस के घर से अपने कुछ कीमती सामान गायब होने की बात कही है।
सूत्रों ने बताया कि तनीषा का आरोप है कि बिग बॉस के घर में उनके लगेज से कुछ कीमती सामान चोरी हो गया है। तनीषा का कहना है कि घर से बाहर निकलने के एक दिन बाद उन्हें पूरा सामान मिला है, उस पर से जब वे सामान देख रहीं थी, उसमें से कुछ कीमती सामान गायब थे। तनीषा ने इसे लेकर शो के निर्माता और कई अधिकारियों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई कुछ बता नहीं पा रहा है।
तनीषा का पारा सातवें आसमान पर है। बताया जाता है कि गायब हुए सामान में अधिकतर कॉस्मेटिक्स आइटम थे। गौरतलब है कि भले ही बिग बॉस सीजन सात की विजेता गौहर खान बनीं लेकिन शो के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां तनीषा ने बटोरी।

Happy new year first poster out

रिलीज हो गया 'हैप्पी न्यू ईयर' का पहला पोस्टर


Hindi News: मुंबई। नए साल की शुरुआत के साथ-साथ फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का पहला पोस्टर दर्शकों के बीच आज रिलीज हो गया। फराह खान निर्देशित रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रा. लि. की अगली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के मुख्य कलाकार शाहरुख खान हैं।
हैप्पी न्यू ईयर के पोस्टर में फिल्म के सभी सितारे शाहरुख, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी और सोनू सूद नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर सभी सितारों के ऑटोग्राफ भी है।
पोस्टर पर टैगलाइन लिखी है-इस दिवाली..तोड़ेंगे ताले इंडिया वाले। फिल्म में शाहरुख का साथ दीपिका पादुकोण निभाएंगी। इसके अलावा बोमन ईरानी, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और विवान शाह भी फिल्म का हिस्सा होंगे।

Dhoom 3 has set a worldwide benchmark

इन फिल्मों को पीछे छोड़ धूम-3 ने बनाया व‌र्ल्ड रिकॉर्ड


Hindi News: मुंबई। आमिर खान की फिल्म धूम थ्री ने पहले ही इंडियन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, लेकिन अब फिल्म ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जी हां पाकिस्तान में धूम मचाने के बाद फिल्म ने ओवरसीज में भी धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये की कमाई करके एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एक हफ्ते में घरेलू बाजार में 319 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का ओवरसीज बिजनेस 2.1 करोड़ डॉलर रहा। इस फिल्म ने ओवरसीज में अब तक हिट रही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। धूम थ्री ने विदेश में कुल 450 करोड़ रुपये कमाए हैं।
ओवरऑल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में
धूम थ्री : 450 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस : 422 करोड़
थ्री इडियट्स : 395 करोड़
कृष थ्री : 374 करोड़
एक था टाइगर : 319 करोड़ रुपये