Showing posts with label android. Show all posts
Showing posts with label android. Show all posts

Idea launches Aurus 4 Android smartphone for Rs 8,999


Idea

Hindi Newsनई दिल्ली। आइडिया सेल्यूलर कंपनी ने ऑरस सीरीज में नया स्मार्टफोन लांच किया। यह नया स्मार्टफोन आइडिया ऑरस 4 डुअल सिम सपोर्ट व 3 जी कैपेबिलिटी से लैस है। इसकी कीमत 8,999 रुपये भी रखी गयी है।
ऑरस 4 में 4.5 इंच का टीएफटी डिसप्ले व 1.3 जीएचजेड डुअल कोर प्रोसेसर है। एंड्रायड जेली बीन 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम से अपडेटेड इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 512 एमबी रैम, 4 जीबी रोम और 32जीबी एक्सपैंडेबल स्टोरेज स्लॉट के साथ इस फोन में माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट, ब्लूटूथ 4.0 और 3.5 मिमी जैक भी है।
आइडिया ऑरस 4 में 1800 एमएएच बैटरी है जो 2जी में 7.5 घंटे और 3जी में 4 घंटे का टॉक टाइम देती है।

Avoid Unwanted calls and SMS by Phone Warrior


Unwanted call and sms

Hindi News: नई दिल्ली। महेश अग्रवाल के पास ऑफिस की एक मीटिंग के दौरान फोन पर मैसेज आया, अगर आपको अपना मोटापा घटाना है, वजन बढ़ाना है, हाइट बढ़ानी है तो इस नंबर पर संपर्क करें। कुछ ही देर बात एक और मैसेज आया, दिल्ली-एनसीआर में 2बीएचके, 3बीएचके फ्लैट खरीदें। इसके बाद एक और एसएमएस-सस्ती प्रीमियम दर पर जीवन बीमा कराएं। मैसेज से काम नहीं बना तो एक घंटे बाद कॉल कर एक महिला ने भी यही सवाल पुछा। ये सब उस मोबाइल नंबर पर हुआ जिसपर 'डु नॉट डिस्टर्ब' (डीएनडी) सेवा चालू थी।
ये घटना केवल महेश के साथ ही नहीं बल्कि अधिकांश भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ घटती है। ऐसे करीब 15 मैसेज और कई फोन कॉल्स प्रति दिन परेशान करते ही हैं। त्योहारों में तो टेली मार्केटिंग कंपनियां सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा एसएमएस और कॉल करती हैं। उपाय क्या है? फोन तो बंद कर नहीं सकते।
फिलहाल भारत में स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़-चढ़ कर किया जा रहा है। एंड्रॉयड, विंडो फोन की बाजार में भरमार भी है। इसका तोड़ मोबाइल एप्लीकेशन कंपनी 'फोन वॉरियर' ने निकाला है। फोन वॉरियर का स्मार्टफोन एप्प को एंड्रॉयड, ब्लैकबेरी और नोकिया फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।
Source- News in Hindi 
Related-
Enhanced by Zemanta

Samsung launches dual screen flip phone for Rs 51,900


 

News in Hindiनई दिल्ली। कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक वस्तु निर्माता और दुनिया की नंबर वन हैंडसेट निर्माता सैमसंग ने भारतीय बाजार में गैलेक्सी स्मार्टफोन सीरीज को और आगे बढ़ाते हुए दोहरे स्क्रीन वाला फ्लिप फोन उतारा है। सोने के रंग में मौजूद गैलेक्सी गोल्डन की कीमत 51,900 रुपये होगी। घरेलू बाजार में सैमसंग का यह अब तक का सबसे महंगा हैंडसेट है। फ्लिप फोन बाजार से गायब हो चुके हैं। ऐसे में कंपनी का यह दांव अनूठा माना जा रहा है।
गैलेक्सी गोल्डन में 3.7 इंच की दोहरी टचस्क्रीन दी गई है। इसकी मदद से उपभोक्ता बिना फोन खोले भी कॉल कर सकेंगे। इसमें कीपैड भी दिया गया है। इसकी मदद से लोगों को कॉल करने में आसानी होगी। इस फ्लिप फोन में 1.7 गीगाह‌र्ट्ज का ड्यूअल कोर प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम और एंड्रॉयड 4.2 जेलीबीन ऑरपेटिंग सिस्टम मौजूद है। यह 8 मेगापिक्सल के रियर, 1.9 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे एवं 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी से लैस है।
कंपनी ने जारी बयान में कहा है कि ग्राहकों को आसानी से फोन ऑपरेट करने के मकसद से इसका डिजाइन बनाया गया है। इन फोन में एक 'छुपा हुआ रीसिवर' है जिससे ग्राहक बिना फ्लिप खोले कॉल उठा सकता है। इतना ही नहीं, यह ग्राहकों को शोर शराबे में हाइ क्वालिटी साउंड की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा।
Related- 

Gmail's new update at android

एंड्रायड पर जीमेल का नया अपडेट



नई दिल्ली। गूगल ने एंड्रायड यूजर्स के लिए अपनी जीमेल सर्विस में कुछ नए अपडेट शामिल किए हैं। नई सर्विस में जीमेल में कार्ड स्टाइल कनवर्सेशन व्यू समेत कई नये फीचर लांच किए गए हैं।
नए अपडेट्स में ईमेल्स अब कार्ड स्टाइल फार्मेट में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा ई-मेल के लेफ्ट में लार्ज आइकन पर क्लिक करके मैसेज का मल्टीपल सेलेक्शन किया जा सकता है। इसके अलावा एक और नया इनोवेटिव फीचर है कि नई ईमेल्स में भेजने वाले के पहले अल्फाबेट नाम से कार्ड पर लिख कर आ जाएगा।