Hindi News: नई दिल्ली। हांगकांग बेस्ड सनस्ट्राइक टेलीकॉम ने इंडियन कंज्यूमर के लिए ओपीटी 221डीएस नाम से कॉलिंग टैबलेट और ओपीएस 80 और ओपीएस 80क्यू नाम से क्वाडकोर 3जी डिवाइसेज लॉन्च की हैं।
सनस्ट्राइक इससे पहले रेज नाम से पहले ही पॉपुलर सीरीज बाजार में लॉन्च कर चुकी है। ओपीटी 221 डीएस 7 इंच की स्मार्ट वॉयस टैबलेट है, जिसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज का डुअल कोर प्रोसेसर लगा है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 4.1.2 जैली बीन ओएस पर चलती है। वहीं फैबलेट कैटेगरी में ओपीएस 80 का स्क्रीन साइज 5.4 इंच और ओपीएस 80क्यू का स्क्रीन साइज 5 इंच है। ओपीएस 80 में एंड्रॉयड 4.0 आईसीएस और 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर और 512 एमबी की रैम लगी है। जबकि ओपीएस 80क्यू में एंड्रॉयड 4.2.1 जैली ओएस के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर और 512 एमबी की रैम लगी है। दोनों में 4 जीबी की इंटरनल मेमोरी, 8 मेगापिक्सल का कैमरा और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी की एक्सपेंडेबल मेमोरी का ऑप्शन है।
टैबलेट की कीमत 7,950 रुपये है, वहीं ओपीएस 80 और ओपीएस 80क्यू की कीमत 8,449 रुपये और 7,999 रुपये है।
Source- Technology News in Hindi
No comments:
Post a Comment