Showing posts with label big boss house. Show all posts
Showing posts with label big boss house. Show all posts

Tanisha's expensive items are missing from luggage in big boss house

ये क्या! बिग बॉस के घर से तनीषा का कीमती सामान गायब?
मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस खत्म हो गया है, लेकिन शो किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में बना रहता है। शो की रनर अप तनीषा मुखर्जी ने अब बिग बॉस के घर से अपने कुछ कीमती सामान गायब होने की बात कही है।
सूत्रों ने बताया कि तनीषा का आरोप है कि बिग बॉस के घर में उनके लगेज से कुछ कीमती सामान चोरी हो गया है। तनीषा का कहना है कि घर से बाहर निकलने के एक दिन बाद उन्हें पूरा सामान मिला है, उस पर से जब वे सामान देख रहीं थी, उसमें से कुछ कीमती सामान गायब थे। तनीषा ने इसे लेकर शो के निर्माता और कई अधिकारियों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई कुछ बता नहीं पा रहा है।
तनीषा का पारा सातवें आसमान पर है। बताया जाता है कि गायब हुए सामान में अधिकतर कॉस्मेटिक्स आइटम थे। गौरतलब है कि भले ही बिग बॉस सीजन सात की विजेता गौहर खान बनीं लेकिन शो के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां तनीषा ने बटोरी।

Armaan makes distance from tanisha in house

बिग बॉस : मोरा पिया मो से बोलत ना ही


Hindi Newsमुंबई। अरमान कोहली अब अपनी और तनीषा के बीच बढ़ती नजदीकियों से डरने लगे हैं। हाल ही में उनकी और तनीषा की आपत्तिजनक कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक होने के बाद से अरमान के रुख बदले-बदले नजर आ रहे हैं। या यूं कहें कि तनीषा के प्रति उनका रवैया ही बदल गया है। उन्होंने तनीषा से कहा कि वे घर में अरमान से दूरी बनाकर चलें।
एक ओर अरमान का परिवार तनीषा को बहू के रूप में देखने को बेचैन है और दूसरी ओर अरमान तनीषा से दूरी बना रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि अरमान ने तनीषा से कहा कि वे उनसे दूर रहें। घर के हर कोने में कैमरे लगे हैं और उन्हें ठीक नहीं लगता कि तनीषा उनसे इतना ज्यादा चिपके, लेकिन क्या अरमान भूल गए हैं कि वे ही पहले तनीषा के करीब आए थे। ये अचानक उनको क्या हो गया कि उनके अंदाज ही बदल गए हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में अरमान और तनीषा की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और अरमान की वीडियो जिसमें उन्होंने तनीषा से सेक्स की डिमांड की थी वह लीक हो गई। जिसके बाद से दोनों चर्चा में आ गए हैं।

Armaan first approach tanisha for sexsual needs

बिग बॉस: अरमान-तनीषा का वीडियो हुआ लीक, ऐसे 'करीब' आए थे दोनों
Hindi Newsमुंबई। बिग बॉस सीजन सात के प्रतियोगी तनीषा और अरमान की बढ़ती नजदीकियों से कोई अंजान नहीं है। कुछ दिनों पहले उनके इंटीमेसी की बातें कुछ ज्यादा ही चर्चा में आ गई थीं। यही नहीं हाल ही में दोनों को घर के भीतर आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैसे हालातों में दोनों इतने करीब आए थे।
दरअसल दोनों का एक वीडियो लीक हो गया था, जिसमें साफ दिख रहा है कि पहले अरमान ने तनीषा को सेक्स के रिक्वेस्ट की थी। दोनों के बीच इसे लेकर काफी देर तक बातचीत हुई। अरमान हर बात पर कुछ ऐसा इशारा कर रहे थे जैसे वे इसके लिए काफी उत्सुक हैं। वीडियो में उनकी आंखों में सेक्स की भूख साफ दिखाई दे रही थी।
इसके बाद तनीषा ने अपनी पारी खेली। वे भी अरमान जितनी ही उतावली दिख रही थीं। अरमान ने माना भी कि इस मामले में वे कंट्रोल नहीं कर पाते। उन्होंने अरमान से इसके कई पैंतरों के बारे में भी बात की, लेकिन अरमान का इशारा तो कहीं और ही जा रहा था। तनीषा पहले समझ नहीं पाईं कि आखिर अरमान क्या कहना चाहते हैं, लेकिन अंत में दोनों को समझ आ गया कि वे दोनों एक ही चीज के बारे में बात कर रहे हैं।