Hindi News: नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के चुरू और मध्य प्रदेश के इंदौर में जनसभा में दिए गए भाषणों में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों को लेकर जवाब देने के लिए चुनाव आयोग से मिले नोटिस पर सफाई देने के लिए सोमवार को एक हफ्ते का समय मांगा है।
गौरतलब है कि भाजपा ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी पर इन भाषणों से सांप्रदायिकता भड़काने की कोशिशों का आरोप लगाते हुए कई शिकायतें की थीं। अपनी चुनावी रैलियों में राहुल गांधी ने मुजफ्फरनगर दंगों को मुद्दा बनाया था। उन्होंने इंदौर की अपनी एक चुनावी रैली में कहा था, कि भाजपा समझती है कि जब तक उत्तर प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं होगा, वह अच्छा नहीं कर सकेगी। इसलिए वह आग लगाती है और उसे बुझाना कांग्रेस को पड़ता है।
भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने ऐसा कहकर चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन किया है। भाजपा ने अपने चुनाव आयोग को भेजे गए छह पन्नों की शिकायत में यह भी लिखा है कि राहुल गांधी ने इंदौर में कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ित मुस्लिम युवकों के संपर्क में हैं।
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment