Hindi News: मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। रणबीर के माता-पिता ने पहले ही रणबीर की पसंद को हरी झंडी दे रखी है और अब जल्द ही रणबीर की चचेरी बहन करीना कपूर भी लेडी लव को लेकर रणबीर की खिंचाई करती नजर आएंगी।
चर्चा है कि करण जौहर के चर्चित टॉक शो कॉफी विद करण में जब रणबीर और बेबो मेहमान बनकर आएंगे, तब बेबो रणबीर के प्यार को लेकर इशारों-इशारों में उन्हें छेड़ने वाली हैं। सूत्रों ने बताया कि इस एपिसोड की शूटिंग में करीना रणबीर से कहती हैं कि उन्होंने रणबीर की शादी के लिए लहंगा तैयार कर लिया है। यही नहीं वे भाई की शादी में चिकनी चमेली और शिला की जवानी पर डांस भी करने वाली हैं। कैट और रणबीर की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेबो का इशारा कहीं न कहीं कैट की ओर ही था।
गौरतलब है कि एक दिसबंर से शुरू होने वाले करण के शो के पहले मेहमान सलमान होंगे। उसके बाद इस भाई-बहन की जोड़ी शो में रंग जमाने आएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के निजी जीवन को लेकर बातें करने वाले हैं। भले ही रणबीर-कैट अपने प्यार के खुल्लम खुल्ला इजहार से डरते हैं लेकिन दोनों के बीच जो रिश्ता पनप रहा है उससे वे इनकार नहीं कर सकते हैं।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment