Hindi News: मुंबई। एक बात तो फारूक शेख के बारे में साफ है कि वे खुद को बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। वे अपने खचरें के बारे में भी खुद पर जोक मारने से भी नहीं चूकते हैं। इस कलाकार ने कई फिल्मकारों के साथ काम करते हुए इंडस्ट्री में अपने 40 साल पूरे कर लिए हैं। वे फिलहाल सारिका के साथ अपनी नई फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।
कोई पछतावा नहीं
बतौर एक्टर हर किसी को फिल्म करने या छोड़ देने पर पछतावा होता है,लेकिन मेरे मामले में मैं यही मानता हूं कि मैंने जो किया बेहतर किया और अपनी काबिलियत के मुताबिक किया। इसी तरह मेरे जीवन में कोई बहुत बड़े ख्वाब नहीं रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा कि मैं सुपरस्टार बनूं। मैं केवल अभिनय करना चाहता था और यही मैंने किया। आगे भी यही करना चाहता हूं।
निर्देशन से दूर
टीम में सबसे कठिन काम निर्देशक का है। मुझे लगता है डायरेक्शन उन लोगों पर छोड़ देना चाहिए जो इसे कर सकते हैं या फिल्म का बोझ अपने ऊपर ले सकते हैं। मैं कभी फिल्म बनाने का सपना नहीं देखता। मैं तो बस अभिनय पर टिके रहना चाहता हूं। किसी प्रोजेक्ट को चलाने के लिए ना तो मुझमें उतनी बुद्धि है और ना ही धैर्य। अगर मैं एक दिन फिल्म बनाने का सोचूं भी तो अभी मैंने अपने अभिनय की पहली इनिंग ही पूरी नहीं की है।
उम्र की सीमा
मेरी उम्र हो गई है इसका मतलब यह नहीं कि मैच् अच्छे रोल करने के सपने को छोड़ दूं। बल्कि मैं तो महसूस करता हूं कि आज के युवा फिल्मकार इन रूढि़वादी विचारों को नहीं मानते हैं। आज हमारे पास हर जेनरेशन के लिए फिल्में हैं और इसके लिए शानदार किरदार भी हैं। फिल्म की अलग-अलग मार्केटिंग मौजूदा फंड्स पर निर्भर करती है लेकिन एक्टर्स के लिच् अच्छी स्क्रिप्ट मायने रखती है।
थिएटर है पसंद
मैं थिएटर से आया हूं और यह पसंद है। अगर मैं थिएटर में नहीं होता तो मैं कभी एक्टर नहीं बनता। मैं अभी भी थिएटर में सक्रिय भूमिका निभा रहा हूं। अगले महीने, यूएसए में हमारा लंबा चलने वाला फिरोज अब्बास खान का शो तुम्हारी अमृता पेश किया जाएगा जिसमें शबाना आजमी भी साथ है।
फैशन स्टेटमेंट
मैं अधिकतर लखनवी चिकना कुर्ता और पयजामा इसलिए पहनता हूं कि इसे पहनकर मैं कहीं भी जा सकता हूं। अब वह कोई वेडिंग हो, फ्यूनरल हो या कोई काम.. यह हर मामले में फिट बैठता है। मैं इस मामले में सोचने में बहुत आलसी हूं कि क्या पहनूं या क्या न पहनूं।
Source- Entertainment News
No comments:
Post a Comment