Showing posts with label Bombay Stock Exchange. Show all posts
Showing posts with label Bombay Stock Exchange. Show all posts

Sensex hits record high in Muhurat trading


 Sensex

News in Hindiमुंबई। बंबई शेयर बाजार में नये हिंदू संवत वर्ष 2070 की शुरुआत धमाकेदार रही। मुहूर्त कारोबार में संवेदी सूचकांक 42.55 अंक बढ़कर 21,239.36 अंक के अब तक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। इंडियन बैंक, टाटा मोटर्स और ओएनजीसी के मजबूत वित्तीय परिणामों की उम्मीद और विदेशी निवेश प्रवाह बढ़ने के कारण बाजार में जमकर खरीदारी की गई।
सवा घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में 30 शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स 21,278.08 अंक पर मजबूती के साथ खुला और कारोबार के दौरान और बढ़कर 21,321.53 अंक तक पहुंच गया। हालांकि, कारोबार की समाप्ति पर यह इस ऊंचाई को बरकरार नहीं रखा सका और शुक्रवार के मुकाबले 42.55 अंक बढ़कर 21,239.36 अंक पर बंद हुआ।
दिवाली के अवसर पर नये संवत वर्ष के लिये शाम 18:15 से 19:30 बजे के बीच विशेष मुहूर्त कारोबार रखा गया था। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 626.53 अंक की बढ़त दर्ज कर चुका है। 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 10.15 अंक की तेजी के साथ 6,317.35 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार में आटो, धातु और स्वास्थ्य देखभाल बनाने वाली कंपनियों, तत्काल खपत के उपभोक्ता माल कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही। 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक के 30 में 22 शेयरों में तेजी दर्ज हुई। शेयर बाजार के कारोबारियों ने बताया कि कुछ निवेशकों के मुनाफावसूली शुरु करने से बाजार की शुरुआती तेजी कमजोर पड़ गई। नये संवत वर्ष के मुहूर्त कारोबार को निवेशक मुनाफे के साथ समाप्त करना चाहते थे इसलिए उन्होंने शुरुआती तेजी आने के बाद मुनाफावसूली की।

BSE ends at all-time closing high of 21,196.81


Sensex

News in Hindi:मुंबई। दिवाली से पहले दलाल स्ट्रीट में नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बैंक और ऑटो शेयरों की अगुवाई में त्योहारी धमाके से बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को अब तक के सबसे उच्च स्तर 21293.88 अंक पर पहुंच गया। यह विक्रम संवत 2069 का भी आखिरी दिन था। इससे पहले 10 जनवरी, 2008 को इसने 21206.77 अंक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, कारोबार की समाप्ति पर इस दिन सेंसेक्स 32.29 अंक चढ़कर 21196.81 अंक पर बंद हुआ। यह भी इसकी नई ऊंचाई है। एक दिन पहले गुरुवार को ही यह 21164.52 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का निफ्टी 8.05 अंक उछलकर 6307.20 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार को यह 6299.15 अंक पर रहा था। दलाल स्ट्रीट में त्योहारी तेजी का शुक्रवार को चौथा दिन था। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 594.24 अंक ऊपर चढ़ चुका है। दिवाली के दिन रविवार को बीएसई और एनएसई में शाम 6.15 बजे से 7.30 बजे तक मुहुर्त ट्रेडिंग होगी।
धनतेरस के मौके पर सिर्फ शेयर बाजार में ही रौनक रही। ऑटो और सराफा बाजार सहित अर्थव्यवस्था के दूसरे हिस्सों पर महंगाई का असर साफ नजर आ रहा है। इन बाजारों की चमक फीकी रही।
Enhanced by Zemanta

Stock market jump, sensex cross 21000 mark


 Sensex

News in Hindiनई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार कारोबार की शुरुआत में ही तेजी के मूड में दिखा। अमेरिका में क्यूई3 जारी रहने की संभावना से बाजारों को प्रोत्साहन मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 21000 के पार पहुंचा। निफ्टी भी 6250 के स्तर पर पहुंचा।
30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 67 अंक चढ़कर 20996 और 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 21 अंक चढ़कर 6242 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.5 फीसद की मजबूती है। रियल्टी शेयर 1.25 फीसद चढ़े हैं। बैंक, ऑटो, तकनीकी, पीएसयू, पावर, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 0.5-0.25 फीसद की मजबूती है। एफएमसीजी और आईटी शेयरों में भी बढ़त है। लेकिन, तकनीकी शेयर फिसले हैं। एशियाई बाजारों में तेजी है। निक्कई 1 फीसद चढ़ा है। हैंगसैंग और शंघाई कंपोजिट 0.75 फीसद मजबूत हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स, ताइवान इंडेक्स, कॉस्पी में भी बढ़त पर कारोबार होता दिख रहा है।