Showing posts with label Paksha. Show all posts
Showing posts with label Paksha. Show all posts

Somvati amavasya bath today


somvati amavasya

Hindi News: हरिद्वार। सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या को महत्वपूर्ण पुण्य कालों में से माना गया गया है। शास्त्रों के अनुसार अमावस्या पर चंद्रमा सोमांश पृथ्वी पर अधिक मात्रा में पड़ता है और चंद्रमा मनुष्य के मन और जल का कारक होने के कारण अमावस्या पर स्नान, ध्यान को पुण्य कारक माना गया है। वहीं, कलियुग के इस कल्याणकारी पर्व का आगमन भी निर्धारित नहीं है। सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को ही सोमवती अमावस्या कहा जाता है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित शक्तिधर शर्मा शास्त्री ने बताया कि सोमवती अमावस्या कलियुग के कल्याणकारी पर्वो में से एक है, लेकिन सोमवती अमावस्या को अन्य अमावस्याओं से अधिक पुण्य कारक मानने के पीछे भी शास्त्रीय और पौराणिक कारण हैं। सोमवार को भगवान शिव और चंद्रमा का दिन कहा गया है। सोम यानि चंद्रमा। अमावस्या और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का सोमांश यानि अमृतांश सीधे-सीधे पृथ्वी पर पड़ता है। चंद्रमा को जल और मन का कारक माना गया है, साथ ही सोमांश को प्राप्त करने का साधन भी जल ही है। इसलिए, गंगा के किनारे बैठना और गंगा स्नान और ध्यान करना अति पुण्यकारक कहा गया है।
वहीं अमावस्या अमा और वस्या दो शब्दों से मिलकर बना है। शिव महापुराण में इस संधि विच्छेद को भगवान शिव ने माता पार्वती को समझाया था। अमा का अर्थ है एकत्र करना और वस्या वास को कहा गया है। यानि जिसमें सब एक साथ वास करते हों। इसलिए सोमवती अमावस्या और भी सार्थक हो जाती है क्योंकि सोम को अमृत भी कहा जाता है। इसलिए इस अमावस्या में अमृत की प्राप्ति होती है।
निर्धारित नहीं है सोमवती अमावस्या- सोमवती अमावस्या किसी अन्य पर्व की भांति निर्धारित पर्व नहीं होता है। सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को ही सोमवती अमावस्या कहा जाता है। बताते चलें कि संवत् 2069 में दो सोमवती अमावस्याएं आई थी। इस वर्ष यानि संवत् 2070 में भी दो सोमवती अमावस्याएं आठ जुलाई और सोमवार 2 दिसंबर को होगी। इसी प्रकार अगले संवत् यानि 2071 को भी दो 25 अगस्त 2014 और 22 दिसंबर 2014 को सोमवती अमावस्या होगी। वहीं, संवत् 2072 में तीन सोमवती अमावस्याएं होंगी। पहली 18 मई 2015, दूसरी 12 अक्टूबर 2015 और तीसरी आठ फरवरी 2016 को होगी।
Enhanced by Zemanta

On Dhanteras, six men gang-raped a 16 year old girl


Gangrape

Hindi News:  मुंबई। धनतेरस की रात को एक बार फिर देश को शर्मसार होना पड़ा। जहां पूरे देश में धनतेरस की पूजा हो रही थी, वहीं 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घटना मुंबई के गोरेगांव इलाके की है। पीड़ित लड़की के मुताबिक वो आरोपी के घर पूजा के लिए गई हुई थी, इसी दौरान उसे घर छोड़ने के बहाने आरोपी लड़की को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।
आरोप है कि लड़की को पहले नशीला पदार्थ दिया गया। उसके बाद चार लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। दिंडोशी पुलिस स्टेशन में लड़की के बयान पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों पर लड़की को वारदात की जगह पर पहुंचाने में मदद करने का आरोप है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीसीपी प्रवीण पाटिल ने कहा कि 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। लड़की आरोपियों को जानती थी। मामले की जांच की जा रही है। लड़की के दो दोस्तों वसीम और अजगर ने धनतेरस के दिन अपने फ्लैट पर पूजा के लिए बुलाया। जहां उन दोनों के अलावा चार लड़के मौजूद थे। इन चार लड़कों की पहचान- सुर्या, कालू, राहुल और अर्जुन के तौर पर हुई है।
दूसरी ओर, समाजसेविका अंजलि खन्ना ने कहा कि लड़की 1 नवंबर की रात को पुलिस स्टेशन में अपने परिवारवालों के साथ गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे डरा धमकाकर भगा दिया। फिर स्थानीय लोगों ने पीड़िता को मेरा नाम बताया तो वो लोग मेरे पास आए। मैं पीड़िता को लेकर पुलिस स्टेशन आई। पुलिस से हमने पूछा कि उसने गैंगरेप का मामला क्यों नहीं दर्ज किया। फिर जाकर घटना के दो दिन बाद पुलिस ने ममला दर्ज किया। आरोपियों ने रेप के साथ-साथ लड़की को मारा-पीटा और धमकाया भी।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta